कुवैत में लगी भीषण आग मैं 45 भारतीयों की गई थी जान,शव को लेकर भारतीय वायु सेना का विमान शुक्रवार की सुबह कोच्चि पहुंचा,

कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीयों का पार्थोव शरीर लेकर भारतीय वायु सेना का विमान शुक्रवार की सुबह कोच्चि पहुंचा विमान में राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह भी मौजूद थे। जिन्होंने शीघ्र ही वापसी सुनिश्चित करने के लिए कुवैत के अधिकारियों के साथ कार्डनिट किया।

 

विमान के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही एर्नाकुलम के डीआईजी पुट्टा विमल आदित्य ने कहा हमने शवों को प्राप्त करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। और हमने पीड़ितों के परिवार के साथ भी बातचीत की जैसे ही शव मिल जाएंगे तो उचित तरीके से उन्हें उनके स्थान तक ले जाया जाएगा। 23 शव केरल के हैं। सात तमिलनाडु के और एक कर्नाटक का है।
 
 
भारतीय दूतावास ने पोस्ट कर कर दी जानकारी।
 
विमान कुवैत से रवाना होने से पहले, कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास भारतीय वायु सेना के विशेष विमान रवाना होने से जुड़ी खबर एक्श पर पोस्ट की भारतीय दूतावास ने पोस्ट में लिखा कुवैत में आग लगने की घटना में 45 भारतीयों के शव को वायु सेना का विशेष विमान कोच्चि के लिए रवाना हो गया।
 
इमारत में आग लगने से 49 लोगों की हुई थी मौत। दक्षिण कुवैत के मगाफ क्षेत्र में बुधवार को एक बहुमंजीला इमारत में भिषन आग लग गई। जिसमें 49 विदेशी लोगों की मौत हो गई। और 50 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कुवैत के प्रथम उप प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री ने बताया था कि 48 शवो की पहचान कर ली गई है। में जिनमें 45 भारतीय नागरिक है।
 
केरल सरकार ने मरने वालों को पांच-पांच लाख रुपए देने का ऐलान किया था।
 
  • यूपी के अंबेडकर नगर में छेड़छाड़ से तंग आकर छात्र ने स्कूल जाना छोड़ दिया,यूपी के अंबेडकर नगर में छेड़छाड़ से तंग आकर छात्र ने स्कूल जाना छोड़ दिया,

    यूपी के अंबेडकरनगर छेड़छाड़ से तंग आकर छात्र ने स्कूल जाना छोड़ दिया। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मनचलों के खिलाफ छेड़ छाड़ जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। यूपी के अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर में थाने के क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से तंग आकर…

  • कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या, घर पर जाकर खूब सोया आरोपी, जूते से खुला राज

    कोलकाता के एक अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ। वारदात के अगले दिन आरोपी दिन में सोता रहा। पुलिस को आरोपी के जूते से खून के निशान मिले। बताया जा रहा है कि उसका अस्पताल में अक्सर आना जाना था। यह दावा…

  • बिहार के जहानाबाद के सिद्धेश्वर मंदिर में भगदड़, आठ लोगों की मौत, कई लोग घायल

    बिहार के जहानाबाद सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में बीती रात भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई। 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पहले 7 लोगों की मरने की पुष्टि की गई थी। आज सुबह एक घायल ने दम तोड़ दिया। जहानाबाद डीएम अलकृता पांडे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *