Bharat Tiwari Encounter – बिहार के भोजपुर जिले के बिलौती गांव के निवासी भरत भूषण तिवारी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के मुद्दों को लेकर चर्चा में थे. स्थानीय लोगों के अनुसार वे गांव और आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित परिवारों और लोगों के पलायन मुद्दों को उठाते थे। कई ग्रामीण उन्हें एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में देखते थे।
भरत तिवारी का परिवार सामान्य ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ बताया जाता है उनके परिजनों का दावा है कि भरत का कोई बड़ा आपराधिक इतिहास नहीं था और वे समाज की समस्याओं को लेकर प्रशासन के सामने लगातार आवाज उठाते रहे थे दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ मिली सूचनाओं के आधार पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई थी। इस प्रकार भरत तिवारी की छवि को लेकर दो अलग अलग दृष्टिकोण सामने आए हैं एक तरफ समर्थकों द्वारा उन्हें जनहित के मुद्दे उठाने वाला समाजसेवी बताया जा रहा है और दूसरी ओर पुलिस उन्हें कानून व्यवस्था के लिए चुनौती मान रही थी जिसकी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है.
हाल के महीनों में भरत तिवारी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थे उनके कुछ वीडियो और लाइव लगातार साझा किए गए जिनमें वे प्रशासनिक कार्यप्रणाली और स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी नाराज़गी व्यक्त करते दिखाई दिए। इन्हीं गतिविधियों के कारण वे राज्यभर में चर्चा का विषय बन गए।
एनकाउंटर की घटना कैसे हुई ?
पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि भरत भूषण तिवारी अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं. इसके बाद पुलिस टीम उन्हें पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि जैसे ही पुलिस की टीम भरत तिवारी के घर पहुंची तो उन्होंने पुलिस पर रिवाल्वर तान दी इस पर पुलिस का आगे कहना है कि भरत तिवारी को पुलिस द्वारा कई बार गिरफ्तार करने की कोशिश की गई लेकिन हर बार भरत तिवारी सरेंडर की बात कह कर जवाब में पुलिस पर बंदूक तानना और फायरिंग करता रहा ।
Also read – Takshashila University: आचार्य चाणक्य के तांत्रिक नरभक्षी छात्र की रहस्यमयी गाथा !
वायरल वीडियो में शख्स भरत तिवारी पुलिस के सामने रिवॉल्वर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन पुलिस का कहना है कि भरत तिवारी रिवाल्वर फेक कर दोबारा उठा लेता था पुलिस का कहना है कि इसी बीच एक कांस्टेबल ने आत्मरक्षा के चलते भरत तिवारी के पैर में चार राउंड फायरिंग की। घटना के तुरंत बाद भरत तिवारी को आरा अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें और बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हालांकि इस घटना को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और दावे सामने आए। परिवार और कई ग्रामीणों का आरोप है कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था या हथियार छोड़ दिया था इसके बावजूद उन पर गोली चलाई गई। इसी आरोप ने पूरे मामले को संवेदनशील बना दिया और लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या पुलिस की कार्रवाई नियमों के अनुरूप थी.
यह मामला इसलिए भी चर्चा में आया क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के दावे पुलिस के आधिकारिक बयान से मेल नहीं खाते थे। इसी वजह से यह घटना केवल एक पुलिस कार्रवाई नहीं रही, बल्कि एक बड़े सार्वजनिक और राजनीतिक मुद्दे में बदल गई.

परिवार ग्रामीणों और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
भरत भूषण तिवारी की मृत्यु के बाद उनके परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और साथ ही परिवार का कहना है कि भरत को न्याय मिलना चाहिए और घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कुछ स्थानों पर सड़क जाम और धरना प्रदर्शन जैसी घटनाएं भी सामने आईं लेकिन साथ ही मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई भी देखने को मिल रही है धरना प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ FIR भी की जा रही है.
इस मामले ने राजनीतिक रूप भी ले लिया। विभिन्न नेताओं और सामाजिक संगठनों ने घटना की जांच की मांग की। कुछ पूर्व पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि यदि किसी व्यक्ति ने आत्मसमर्पण कर दिया हो तो उसके बाद घातक बल का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय जांच पूरी होने के बाद ही निकाला जाना चाहिए .
पिता और भाई पर FIR दर्ज
Bharat Tiwari Encounter मामले में अब नया मोड़ आ गया है पुलिस ने भरत तिवारी के पिता और भाई के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज है .
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कुछ ऐसे तथ्य सामने आए जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई। भरत तिवारी के पिता और भाई चंदन तिवारी ने भरत तिवारी को अवैध हथियार रखने के लिए संरक्षण दिया है. दूसरी तरफ परिवार का कहना है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है और केस को घुमाया जा रहा है.
इस घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी बहस तेज हो गई कई लोगों ने सवाल उठाए कि जांच पूरी होने से पहले इस तरह की कार्रवाई कितनी उचित है. इसी वजह से भरत तिवारी केस केवल एक पुलिस कार्रवाई नहीं रहा बल्कि यह बिहार के सबसे चर्चित मामलों में शामिल हो गया है.
कानूनी जांच और आगे क्या होगा ?
जनता के बीच बढ़ते सवालों और विवाद को देखते हुए बिहार सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। अब सभी की नजर जांच पर टिकी हुई है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उस दिन क्या हुआ था और क्या पुलिस ने सभी नियमों का पालन किया था।
इस मामले में दो पक्ष सामने हैं एक तरफ पुलिस का दावा है कि कार्रवाई कानून के अनुसार हुई, जबकि दूसरी तरफ परिवार और समर्थकों का कहना है कि मामले की सच्चाई कुछ और है. अंतिम सच केवल जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आ सकेगा इसलिए अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. लेकिन इतना जरूर है कि इस केस ने बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में पुलिस कार्रवाई नागरिको के अधिकार और न्याय व्यवस्था को लेकर नई बहस शुरू कर दी है।
Bharat Tiwari Encounter आज बिहार के सबसे चर्चित मामलों में से एक है। एक युवा की मौत परिवार के आरोप पुलिस का पक्ष, पिता और भाई पर दर्ज एफआईआर तथा न्यायिक जांच इन सभी कारणों से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. सच्चाई जो भी हो, देश की जनता यही उम्मीद करती है कि जांच निष्पक्ष हो और जो भी तथ्य सामने आएं उनके आधार पर न्याय सुनिश्चित किया जाए.
दोस्तों यह लेख आप Dsrinspiration.com पर पढ़ रहे हैं। Dsr inspiration एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है आप हमसे यूट्यूब इंस्टाग्राम और ट्विटर यानी एक्स पर भी जुड़ सकते हैं।
Also Read – 42वां संविधान संशोधन 1976 -भारत का मिनी संविधान…
Osho Rajneesh Controversy : ओशो की वो सच्चाई जो दुनिया से छुपाई गई
