Credit card limit बढ़ाने का बेस्ट तरीका

credit card limit kaise badhayeक्रेडिट कार्ड लिमिट कैसे तय होती है

Credit card limit – धीरे-धीरे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। अब लोग ज्यादातर पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने लगे ऑनलाइन शॉपिंग हो इसके इस्तेमाल से यूजर्स को काफी लाभ मिलता है रीवार्ड प्वाइंट्स कैशबैक जैसे फायदे मिलते हैं। लेकिन आप क्रेडिट कार्ड लिमिट के अनुसार ही खर्च कर सकते हैं क्या आपने कभी सोचा है कि जिस क्रेडिट कार्ड को आप इस्तेमाल करते हैं उसकी लिमिट किस तरह तय की जाती है इसे तय करने का क्या नियम है।

कैसे तय होती है – Credit card limit

  • कार्ड होल्डर को हर महीने मिलने वाली सैलरी
  • नौकरी पैसा कैसा है।
  • रोजगार की स्थिरता का स्तर क्या है
  • क्रेडिट हिस्ट्री की गुणवत्ता कैसी है और वह कितनी मजबूत मानी जाती है।
  • कार्ड को उपयोग करने वाले व्यक्ति के खर्च करने की आदतें और उनका रुझान कैसा है।
  • क्या व्यक्ति छोटी-छोटी पेमेंट के लिए भी क्रेडिट कार्ड पर निर्भर है।
  • क्रेडिट कार्ड की लिमिट का कितना उपयोग करें।

ये भी पढ़ेंBank Account Hold Kaise Hataye | अकाउंट होल्ड होने के कारण और समाधान

ऐसा माना जाता है कार्ड होल्डर को क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30 फीसदी उपयोग करना चाहिए। क्रेडिट कार्ड की एक लिमिट का प्रयोग करने से आप का सिविल स्कोर खराब नहीं होता लोन लेते समय क्रेडिट स्कोर का काफी महत्व होता है अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है तो आपको लोन मिलने में काफी परेशानी हो सकती है और अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो कम ब्याज पर भी लोन मिल जाता है.

समझ तब आता है जब आप लोन लेने जा रहे हो लोन लेने के लिए सोच रहे हो किसी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो उसे कम ब्याज पर ज्यादा से ज्यादा लोन मिल जाता है इसलिए आज के समय में क्रेडिट स्कोर का महत्व काफी है।

सबसे पावरफुल तरीका है समय पर बिल पे करना अगर आप मंथली ड्यू डेट से पहले अपना बिल पे कर देते हैं तो इससे बैंक को यह सिग्नल मिलता है कि आप एक जिम्मेदार कस्टमर हो इससे कुछ महीनो में ही आपके क्रेडिट कार्ड के लिमिट ऑटोमेटिक बढ़ सकती है और एक तरीका है इनकम अपडेट करने का – अगर आपकी सैलरी में बढ़ोतरी हुई है तो आप बैंक में जाकर सैलरी अपडेट करें। क्योंकि इससे बैंक आपकी रीपेमेंट कैपेसिटी को देखकर आपकी लिमिट बढ़ा सकता है।

Credit card limit का मतलब होता है कि आप अपनी क्रेडिट कार्ड से कितना पैसा खर्च कर सकते हैं। जितनी ज्यादा आपकी लिमिट होगी। उतनी ही आप इमरजेंसी या फिर बड़े खर्चों को मैनेज कर सकते हो और अगर आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट ही कम होगी तो फिर आप क्या ही मैनेज कर पाओगे।

Limit Increase Request कैसे करें

  • सबसे पहले बैंक की मोबाइल ऐप ओपन करें।
  • क्रेडिट कार्ड सेक्शन में जाए।
  • इंक्रीज लिमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रिक्वेस्ट डीटेल्स भरे।
  • इसके बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • कई बार इनकम प्रूफ भी सबमिट करना पड़ सकता है।

आज के डिजिटल दौर में क्रेडिट कार्ड केवल एक पेमेंट टूल नहीं बल्कि आपकी पूरी वित्तीय प्रोफाइल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। यह जितना सुविधाजनक है, उतना ही जिम्मेदारी से उपयोग करने की मांग भी करता है। बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड को सिर्फ खर्च करने का आसान तरीका समझते हैं, लेकिन वास्तव में यह आपके क्रेडिट स्कोर, लोन योग्यता और भविष्य की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर डालता है।

ये भी पढ़ेंOTP Scam – OTP फ्रॉड क्या है और इससे कैसे बचें – Full Guideness

क्रेडिट कार्ड की लिमिट कोई मनमानी संख्या नहीं होती बल्कि यह आपकी आय, नौकरी की स्थिरता, क्रेडिट हिस्ट्री और खर्च करने की आदतों का परिणाम होती है इसलिए अगर आप चाहते हैं कि भविष्य में आपकी लिमिट बढ़े और आपको बेहतर ऑफर्स मिलें तो आपको अपने वित्तीय व्यवहार को अनुशासित रखना होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपनी क्रेडिट लिमिट का सही उपयोग करें।

30% तक का उपयोग सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इससे आपका क्रेडिट स्कोर मजबूत रहता है इसके विपरीत, अगर आप बार बार पूरी लिमिट इस्तेमाल करते हैं या समय पर भुगतान नहीं करते तो इससे आपका स्कोर खराब हो सकता है और भविष्य में लोन लेने में परेशानी आ सकती है।

इसके अलावा, यह भी समझना जरूरी है कि क्रेडिट कार्ड पर किया गया खर्च उधार होता है, जिसे समय पर चुकाना आपकी जिम्मेदारी है। पेमेंट करने के लिए बैंक मिनिमम ड्यू अमाउंट का ऑप्शन भी देता है, मिनिमम अमाउंट भरकर बचने की कोशिश करना एक बड़ी गलती हो सकती है, क्योंकि इससे ब्याज का बोझ तेजी से बढ़ता है और आप कर्ज के जाल में फंस सकते हैं।

अगर आप समझदारी से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं जैसे समय पर बिल भुगतान, लिमिट का सीमित उपयोग, और अनावश्यक खर्च से बचाव तो यह आपके लिए एक मजबूत वित्तीय साधन बन सकता है। वहीं लापरवाही करने पर यही कार्ड आर्थिक परेशानी का कारण भी बन सकता है।


Read more: Credit card limit बढ़ाने का बेस्ट तरीका
  • Bharat Tiwari Encounter : मामले की पूरी सच्चाई

    Bharat Tiwari Encounter – बिहार के भोजपुर जिले के बिलौती गांव के निवासी भरत भूषण तिवारी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के मुद्दों को लेकर चर्चा में थे. स्थानीय लोगों के अनुसार वे गांव और आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित परिवारों और लोगों के पलायन मुद्दों…

  • Rahul Gandhi Biography in Hindi – शिक्षा, संघर्ष, प्राइवेट सेक्टर में नौकरी और नाम बदलने की पूरी कहानी ।

    Rahul Gandhi Biography in Hindi – शिक्षा, संघर्ष, प्राइवेट सेक्टर में नौकरी और नाम बदलने की पूरी कहानी ।

    Rahul Gandhi Biography in Hindi : भारतीय राजनीति में राहुल गांधी ऐसा नाम हैं जो हर भारतीय के दिल में है,चाहे वह उनके प्रशंसक हो या आलोचक ! कुछ लोग उन्हें देश के प्रमुख विपक्षी नेता के रूप में देखते हैं, तो कुछ उन्हें युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज मानते हैं और कुछ…

  • Credit card limit बढ़ाने का बेस्ट तरीका

    Credit card limit बढ़ाने का बेस्ट तरीका

    Credit card limit – धीरे-धीरे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। अब लोग ज्यादातर पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने लगे ऑनलाइन शॉपिंग हो इसके इस्तेमाल से यूजर्स को काफी लाभ मिलता है रीवार्ड प्वाइंट्स कैशबैक जैसे फायदे मिलते हैं। लेकिन आप क्रेडिट कार्ड लिमिट के अनुसार ही खर्च कर सकते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *