उत्तर प्रदेश की युवाओं के लिए कुछ बहुत बड़ी खुशखबरी योगी आदित्यनाथ सरकारी युवाओं को फ्री टैबलेट दे रही है। स्वामी विवेकानंद युवा शक्तिकरण योजना के अंतर्गत एक करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित कर रही है। ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएशन तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्रों को डिजिटल कंटेंट के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भत्ता भी दे रही है। जो उनके भविष्य को उज्जवल बनाने की एक नई पहल है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति करण योजना के तहत युवाओं को मुफ्त में डिजिटल एक्सेस भी प्रदान किए जाएंगे। छात्र मोबाइल और टैबलेट से अच्छी तरह अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। आने वाले समय में छात्रों को नौकरी ढूंढने में आसानी होगी।
उत्तर प्रदेश सरकार की है योजना सिर्फ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित करना नहीं है। बल्कि युवाओं को डिजिटल क्रांति से जोड़ने का महाअभियान है। इस योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभ निम्नलिखित है।
स्वामी विवेकानंद युवा शक्तिकरण योजना 2026 उच्च शिक्षा में डिजिटल क्रांति
(BA ,Bsc,Bcom) पोस्ट ग्रेजुएशन टेक्निकल कोर्सेज और अन्य विभिन्न प्रकार के डिप्लोमा कोर्सेज के छात्रों को टैबलेटऔर स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है छात्रों को पढ़ाई के लिए नवीनतम डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराना है।
स्वामी विवेकानंद युवा शक्तिकरण योजना 2026 करोड़ों युवाओं का डिजिटल शक्ति करण ।
उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य कि इस योजना के तहत लगभग एक करोड़ छात्रों को इस योजना के दायरे में लाया जा सके। 2026 के बजट के बाद इस योजना की प्रक्रिया और तेज कर दी गई है। ताकि कोई भी हुआ मेधावी छात्र तकनीक और डिजिटलीकरण वंचित न रह सके।
मुक्त में डिजिटल एक्सेस की सुविधा ।
उत्तर प्रदेश सरकार केवल डिवाइस ही वितरित नहीं कर रही है। बल्कि सरकार इस योजना के तहत युवाओं को फ्री एक्सेस और ई कंटेंट भी मुहैया कराएगी। इससे छात्र पढ़ाई से जुड़े हुई सामग्री को ऑनलाइन कहीं पर भी देख सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद युवा शक्तिकरण योजना 2026 रोजगार के नए-नए अवसर ।
इन स्मार्टफोन और टैबलेट का सबसे बड़ा फायदा भविष्य में देखने को मिलेगा। छात्र इसके जरिए देश-विदेश की जॉब पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं। और करियर काउंसलिंग और विकास कार्यक्रमों से जुड़ सकेंगे। जिससे छात्रों को अपने मनपसंद नौकरी पाने में काफी मदद मिलेगी।
शिक्षण विकास और ऑनलाइन लर्निंग ।
इन गैजेट्स से छात्र ना तो केवल अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। बल्कि विभिन्न ऑनलाइन कोर्सेज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी घर बैठ कर सकते हैं।इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।शैक्षिण योग्यता- छात्र वर्तमान में ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएशन तकनीकी पाठ्यक्रम और डिप्लोमा में नामकित होना चाहिए।आयु सीमा- आवेदन करने वाले छात्र के परिवार की कुल वार्षिक आय दो लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए।संस्थान- विद्यार्थी उत्तर प्रदेश में स्थित किसी भी मान्यता प्राप्त या किसी निजी शिक्षण संस्थान से अध्यनतरन होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज
आवेदक का आधार कार्ड
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
जन्म प्रमाणपत्र
मोबाइल नंबर
पैन कार्ड
बैंक विवरण
आवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण
Read also
- Haryana- Nyuntam-Vetan- 2026: ₹15,220 से ₹18,500 तक नई सैलरी, जानें पूरे नियम
- डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन: संघर्ष, शिक्षा और संविधान निर्माता की प्रेरक कहानी
- OTP Scam – OTP फ्रॉड क्या है और इससे कैसे बचें – Full Guideness
- Bank Account Freeze : अकाउंट फ्रीज क्यों होता है और तुरंत Unfreeze कैसे करें ?
- Loan EMI Miss होने पर क्या होता है ? बैंक क्या कर सकता है और क्या नहीं
स्वामी विवेकानंद युवा शक्तिकरण योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले आपको अप स्मार्टफोन टैबलेट योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
उसके बाद आपको होम पेज पर स्मार्टफोन फ्री टैबलेट योजना पर क्लिक करना होगा।
उसके बाद आपके सामने आवेदन करने का फॉर्म खुल जाएगा।
आपको आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यान से भरना है। जैसे कि मोबाइल नंबर आधार नंबर आदि।
उसके बाद आपको सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड करना है।
इसके बाद आप फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।”
सबमिट करने के बाद आपको एक स्क्रीनशॉट ले लेना है और उसे अपने पास रख लेना है।
इस तरह आपकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
किस छात्रों को क्या मिलता है ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत पाठ्यक्रमों की प्रकृति के आधार पर डिवाइस का वर्गीकरण किया है।
टैबलेट- मुख्य रूप से तकनीकी और व्यावसायिक रूप से शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को टेबलेट वितरित किया जाता है। जैसे B Tach, MBBS,MS, आदि इसका उद्देश्य यह है। यह छात्र भारी सॉफ्टवेयर और डिजिटल सामग्री का प्रयोग कर सकते हैं।
स्मार्टफोन- स्मार्टफोन सामान्य स्नातक पाठ्यक्रमों के छात्रों को दिए जाते हैं। जैसे – BA, Bsc, Bcom आदि, का उद्देश्य ऑनलाइन कक्षाएं प्राप्त करना है।
चयन प्रक्रिया की पारदर्शित ।
प्रत्येक कॉलेज में एक नूडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। जो यह सुनिश्चित करता है। कि केवल पात्र छात्रों का डेटा पोर्टल पर जाएनिशुल्क- यह योजना पूरी तरह से निशुल्क है। यदि कोई संस्थान या कोई अधिकारी पैसे की मांग करता है। तो वह धोखाधड़ी है। स्वामी विवेकानंद युवा शक्तिकरण योजना उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह न केवल छात्रों के हाथ में आधुनिक उपकरण थामती है। बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम भी करती है। स्मार्ट युवा स्मार्ट प्रदेश सपनों को साकार करने में यह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है।
2026 में क्या बदला है
2026 में इस योजना में कुछ नए बदलाव भी देखे गए हैं:
- अब केवल स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जाएंगे
- Laptop वितरण बंद कर दिया गया है
- छात्रों के लिए e-KYC अनिवार्य किया गया है
- UG, PG, ITI और डिप्लोमा के छात्र पात्र माने गए हैं।
DigiShakti Portal Update
योजना के तहत छात्रों का डेटा DigiShakti Portal पर अपलोड किया जाता है।
इस पोर्टल के माध्यम से छात्र:
- अपना e-KYC कर सकते हैं
- टैबलेट / स्मार्टफोन स्टेटस चेक कर सकते हैं
- वितरण सूची (List) देख सकते हैं।
- Haryana- Nyuntam-Vetan- 2026: ₹15,220 से ₹18,500 तक नई सैलरी, जानें पूरे नियम
- डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन: संघर्ष, शिक्षा और संविधान निर्माता की प्रेरक कहानी
- OTP Scam – OTP फ्रॉड क्या है और इससे कैसे बचें – Full Guideness
- Bank Account Freeze : अकाउंट फ्रीज क्यों होता है और तुरंत Unfreeze कैसे करें ?
- Loan EMI Miss होने पर क्या होता है ? बैंक क्या कर सकता है और क्या नहीं

