Loan EMI Miss
आज के टाइम में ज्यादातर लोग किसी न किसी तरह का लोन जरूर लेते हैं जैसे कर लोन होम लोन पर्सनल लोन एजुकेशन लोन और इन सभी लोन के लिए हर महीने एक तय की हुई राशि की EMI देनी होती है, ज्यादातर लोग अपनी इनकम के हिसाब से ही EMI प्लान करते हैं लेकिन जिंदगी हमेशा एक जैसी नहीं चलती है कई बार अचानक ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है कि EMI भरना मुश्किल हो जाता है जैसे की नौकरी छूट जाना, बिजनेस में नुकसान होना, घर में मेडिकल इमरजेंसी या फिर कोई अन्य समस्या जिसके कारण समय पर EMI भरना मुश्किल हो जाता है और धीरे-धीरे टेंशन बढ़ने लगती है।
ऐसी स्थिति में घबराना बिल्कुल भी नहीं चाहिए। अक्सर लोगों को लगता है EMI ना भरने पर बैंक उनकी गाड़ी या घर जब्त कर लेगा या फिर पुलिस उनके घर पहुंच जाएगी, लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं होता है क्योंकि इसके लिए कानून में साफ नियम बनाए गए हैं बैंक को भी उन नियमों का पालन करना पड़ता है, अगर आप लगातार दो-तीन महीने तक EMI नहीं भरते हैं। तुम बैंक आपका लोन अकाउंट को NPA घोषित कर सकता है इसका मतलब होता है की बैंक के रिकॉर्ड में आपका लोन डिफॉल्टर श्रेणी में चला गया है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि इस समय कोई सख्त कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
NPA घोषित करने के बाद बैंक रिकवरी की प्रक्रिया शुरू जरूर करता है, लेकिन यह एक कानूनी तरीका होता है सबसे पहले बैंक आपको नोटिस भेजता है, और आपको EMI भरने के लिए कुछ समय दिया जाता है इस समय बैंक आपसे संपर्क करने की कोशिश करता है और कई बार समाधान निकालने की कोशिश भी की जाती है, अगर आपकी जिंदगी में कभी ऐसी समस्या आ जाए तो घबराने की बात नहीं है। उसे समय समझदारी से काम लेते हुए अपने बैंक से बात करें और अपनी समस्याओं के बारे में उन्हें बताएं क्योंकि कोई समाधान निकालना सबसे सही कदम होता है।
ये भी पढ़ें 👉क्रेडिट कार्ड बिल नहीं भरा तो क्या होगा Credit Card Default Rules, Police Action & Credit Score Impact (2026)
Loan EMI Miss – बैंक क्या कर सकता है।
बैंक के पास भी कुछ कानूनी अधिकार होते हैं इसमें सबसे पहले बैंक आपको नोटिस भेजता है जिसमें लगभग आपको 60 दिन का समय दिया जाता है इसके अलावा बार-बार कॉल करके मैसेज ईमेल के माध्यम से आपको पेमेंट करने के लिए कहा जाता है, सिक्योर लोन (जैसे होम लोन कर लोन) में संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है यह सब कानूनी नियमों के अनुसार ही किया जाता है।
Loan EMI Miss – बैंक आपके साथ यह नहीं कर सकता ।
बैंक बिना नोटिस दिए आपकी संपत्ति जब्त नहीं कर सकता है इसके साथ ही बैंक का कोई भी कर्मचारी आपके घर पर आकर आपके साथ बदसलूकी या फिर किसी भी तरह की धमकी नहीं दे सकता है EMI न भरने पर बैंक आपको जेल भी नहीं भेज सकता आपको कभी भी रात में या गलत समय पर परेशान नहीं कर सकते अगर वकीलों के अनुसार या फिर कोई रिकवरी एजेंट ऐसा करता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं।
Loan EMI Miss- रिकवरी एजेंट की लिमिट क्या होती है ।
- बैंक आपके पास रिकवरी एजेंट भेज सकता है लेकिन उनके लिए भी कुछ नियम है।
- वह आपसे सिर्फ सुबह 8:00 से शाम के 7:00 तक ही संपर्क कर सकते हैं।
- उन्हें शालीन व्यवहार करना जरूरी है।
- किसी भी तरह की धमकी देना या बदसलूकी करना गैरकानूनी है।
आपके पास क्या ऑप्शन है ।
अगर आप EMI नहीं दे पा रही है, तो यह रास्ते आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
बैंक से बातचीत करें ।
- वकील सलाह देते हैं की सबसे पहले बैंक से खुलकर बातचीत करनी चाहिए अगर आप चाहे तो EMI कम करवाने के लिए कह सकते हैं इसके अलावा आप लोन की अवधि बढ़ाने के लिए भी कह सकते हैं।
- बैंक आपकी आर्थिक परेशानियों को देखकर EMI कम कर सकता है या फिर कुछ समय के लिए राहत दे सकता है।
- मामलों में ऐसा भी होता है की बैंक कुछ महीने के लिए आपकी EMI रोक सकता है।
- अगर आपकी स्थिति ज्यादा ही खराब है तो आप बैंक से सेटलमेंट की बात कर सकते हैं।
- अगर बैंक या कोई एजेंट यह नियम तोड़ता है तो आप उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर सकते हैं या फिर आरबीआई के पास जा सकते हैं और कोर्ट में कैसे भी कर सकते हैं।
Loan EMI Miss – सबसे जरूरी जानकारी ।
वकीलों का कहना है EMI न भरने पर भागने या छुपाने से समस्या और बढ़ जाती है। सबसे सही तरीका है आप बैंक से बातचीत करें और अपनी स्थिति साफ-साफ उनको बता दे।EMI न भरने पर बैंक के पास कार्रवाई करने के लिए अधिकार जरूर होता है। लेकिन वह कानून के दायरे में रहकर ही कदम उठा सकता है कोई भी बैंक आपको परेशान या आपके साथ बदसलूकी नहीं कर सकता है, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है समझदारी से काम ले और सही कानूनी ऑप्शन अपनाएं।
Read more: Loan EMI Miss होने पर क्या होता है ? बैंक क्या कर सकता है और क्या नहीं
-
15 Days Salary System : हर 15 दिन में मिलेगी सैलरी ! नई वेतन व्यवस्था
15 Days Salary System मतलब महीने में दो बार आएगी सैलरी , नेपाल सरकार ने कर्मचारियों के सैलरी भुगतान से जुड़ा एक बड़ा और अनोखा फैसला लिया है। लंबे समय से चली आ रही मासिक वेतन प्रणाली को बदलते हुए सरकार ने कर्मचारियों को हर 15 दिन में सैलरी देने की दिशा में कदम बढ़ाया…
-
Bharat Tiwari Encounter : मामले की पूरी सच्चाई
Bharat Tiwari Encounter – बिहार के भोजपुर जिले के बिलौती गांव के निवासी भरत भूषण तिवारी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के मुद्दों को लेकर चर्चा में थे. स्थानीय लोगों के अनुसार वे गांव और आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित परिवारों और लोगों के पलायन मुद्दों…
-
Rahul Gandhi Biography in Hindi – शिक्षा, संघर्ष, प्राइवेट सेक्टर में नौकरी और नाम बदलने की पूरी कहानी ।
Rahul Gandhi Biography in Hindi : भारतीय राजनीति में राहुल गांधी ऐसा नाम हैं जो हर भारतीय के दिल में है,चाहे वह उनके प्रशंसक हो या आलोचक ! कुछ लोग उन्हें देश के प्रमुख विपक्षी नेता के रूप में देखते हैं, तो कुछ उन्हें युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज मानते हैं और कुछ…



