Life रुकती सी नजर आए ! तो अप्लाई करें ये 5 मंत्र .

Life Advice in HindiHappy Life Advice

Life में हमें एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए जीवन में उतार-चढ़ाव और चुनौतियां हमेशा आती है ।अगर आपके जीवन में सुख है तो वह सुख हमेशा के लिए नहीं रहेगा और अगर आज आप किसी दुख में हैं तो उसे समय जरूर बदलेगा और आपका जीवन बेहतर होगा ! बस आपको सिर्फ धैर्य रखना है जब मनुष्य के जीवन में कभी कोई दुख आ जाता है और समस्याएं ज्यादा आने लगती है तो कई बार ऐसा लगने लगता है कि शायद अब जीवन खत्म सा हो गया है जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है ।

आज का यह लेख लिखने का हमारा उद्देश्य लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का है । जिसकी हम भरपूर कोशिश करेंगे बस शर्त यह है कि आपको हमारे द्वारा लिखी गई बातों को अपने जीवन में अप्लाई करना है ।

Life Advice in Hindi

जिसका फायदा आपको मिल सके ‘ जब कभी आपको जिंदगी बोझ लगने लगे आपको लगे कि सब कुछ खत्म सा हो गया है और जीने की इच्छा कहीं दूर तक नजर नहीं आती,या हम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। चाहे वह आपकी जिंदगी का कोई भी कारण हो हम आपको कुछ ऐसा बताने वाले हैं जिसको पढ़ने के बाद आपका जीवन बदल जाएगा।

Life के वो 5 मंत्र

1. मोह का त्याग : कहा जाता है मोह दुखों का कारण है । और यह बात सौ प्रतिशत सच है । सभी लोग मोह के चलते ज्यादा दुखी है। सांसारिक चीजों से लगाव होने के कारण जीवन दुखो से भरे हुए हैं इन दुःखो से बचने का एकमात्र उपाय है कि मोह को त्याग दो जीवन अपने आप बेहतर हो जाएगा। एक बार किसी वस्तु से मोह हटाकर देखिए दुःख खुद ब खुद समाप्त हो जायेगा।

होगा‌ वही जो प्रकृति का नियम है इसमें आप कुछ नहीं कर सकते बल्कि अपने जीवन में दुखों के लिए जगह और बना लेते हैं ।

2. अपने आप पर विश्वास रखें : विश्वास मतलब एक ऐसी चीज है अगर आपको अपने ऊपर विश्वास है तो आप अपने जीवन में कुछ भी कर सकते हैं। “जो व्यक्ति अपने आप पर विश्वास नहीं करते वह किसी और पर भी विश्वास नहीं कर सकते ,, यह शब्द है स्वामी विवेकानंद जी के । अपने आप पर विश्वास करते हुए मेहनत करो और आगे बढ़ो ।

3. अतीत ( Past) को भूल जाए: आप अपनी वर्तमान समय में कुछ भी एडिट नहीं कर सकते यह बात तो आप अच्छे से जानते होंगे और इसे स्वीकार भी करते होंगे। जब आप कुछ कर ही नहीं सकते तो क्यों आप अपने अतीत को लेकर आज भी परेशान है भूल जाइए सब कुछ और अपने वर्तमान में जीना शुरू करें और सोचे कि अब आपको आगे क्या करना है । हमारा अतीत में जीना ही हमारे दुखों का सबसे बड़ा कारण है

जो बीत गया उसे बदल नहीं सकते लेकिन आज का दिन आपके हाथ में है कहीं ऐसा ना हो की फिर आप इस आज के लिए भी परेशान रहो। क्योंकि जो आज का दिन बीत गया तो आप ये कीमती समय वापस नहीं ला सकते “भूतकाल को बदल नहीं सकते लेकिन वर्तमान को सुधार सकते हैं,,………रविंद्र नाथ टैगोर‌

4. प्रकृति के करीब जाएं : जब आपका मन दुखी हो तो कोशिश करें कि प्रकृति के साथ समय बिताएं आप पहाड़ियों पर जा सकते हैं, पार्क में जा सकते हैं, जहां पर शांति हो अगर आप ऐसी जगह पर रहते हैं जहां पर खेत खलियान है तो कोशिश करें समय प्रकृति के साथ बीते क्योंकि प्रकृति हमें एक अद्भुत शांति देती है और एक शक्ति प्रदान करती है। जो हमें जीवन में आगे बढ़ाने के लिए मजबूत बनाती है। “प्रकृति के साथ समय बिताना आत्मा को शांति देता है,,…लियो टॉलस्टॉय

5. धैर्य : “धैर्य की शक्ति अपार है यह आपको जीत की ओर ले जाती है,,….. चाणक्य यह लाइन आपके लिए एक मंत्र का काम करेगी” समय है बीत जाएगा,, अपने आप को मजबूत रखें और धैर्य के साथ समस्याओं का सामना करें । कठिन समय भी बीत जाते हैं बस आपसे समय की मांग करते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं आजकल व्यक्ति अपने जीवन में इस कदर व्यस्त है की परिवार को समय देना तो शायद वह भूल ही गए हैं शाम को घर पर आकर और और सुबह ऑफिस चले जाने को परिवार को समय देना नहीं कहते।

इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में कुछ समय निकालिए और अपने परिवार के साथ कुछ खुशनुमा पल जीये इस जीवन को इंजॉय करें। उनसे बात करें,अपने विचार उनके साथ साझा करें और उनकी सलाह ले उनका साथ और समर्थन आपको प्रेरित करेगा। जिससे आप एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे ।“सच्चे दोस्त और परिवार ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है,,……लुइस हाय

Also Read : क्या आप कर्ज़ में फंसे हैं ? जानें कर्ज़ से बाहर निकलने की पूरी रणनीति .

आखिर में कुछ : याद रखें, जीवन एक यात्रा है और हर मुश्किल का सामना करते हुए हम और भी मजबूत और समझदार बनते हैं। अगर आपकी जिंदगी में संघर्ष नहीं है तो शायद आप कुछ नया नहीं कर रहे हैं। अगर आप अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपके जीवन में समस्याएं आएंगी और आपको उनका सामना करना होगा।

बस अपना रवैया सकारात्मक बनाए रखें। प्रेरणादायक किताबे पढे महान लोगों को सुने प्रेरणादायक आर्टिकल्स,ब्लॉक्स पढ़े। एक दिन जीवन में सब कुछ सही हो जाएगा। आशा करते हैं आपको इस लेख ने एक नई ऊर्जा दी होगी जो आपके जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।

दोस्तों यह लेख आप www.Dsrinspiration.com पर पढ़ रहे हैं, DSR Inspiration एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जहां आपको जीवन से जुड़े हर उस पहलू की जानकारी मिलेगी जो वाकई में मायने रखते हैं। आप हमसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम एवं टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

  • 15 Days Salary System : हर 15 दिन में मिलेगी सैलरी ! नई वेतन व्यवस्था

    15 Days Salary System : हर 15 दिन में मिलेगी सैलरी ! नई वेतन व्यवस्था

    15 Days Salary System मतलब महीने में दो बार आएगी सैलरी , नेपाल सरकार ने कर्मचारियों के सैलरी भुगतान से जुड़ा एक बड़ा और अनोखा फैसला लिया है। लंबे समय से चली आ रही मासिक वेतन प्रणाली को बदलते हुए सरकार ने कर्मचारियों को हर 15 दिन में सैलरी देने की दिशा में कदम बढ़ाया…


  • Bharat Tiwari Encounter : मामले की पूरी सच्चाई

    Bharat Tiwari Encounter – बिहार के भोजपुर जिले के बिलौती गांव के निवासी भरत भूषण तिवारी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के मुद्दों को लेकर चर्चा में थे. स्थानीय लोगों के अनुसार वे गांव और आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित परिवारों और लोगों के पलायन मुद्दों…


  • Rahul Gandhi Biography in Hindi – शिक्षा, संघर्ष, प्राइवेट सेक्टर में नौकरी और नाम बदलने की पूरी कहानी ।

    Rahul Gandhi Biography in Hindi – शिक्षा, संघर्ष, प्राइवेट सेक्टर में नौकरी और नाम बदलने की पूरी कहानी ।

    Rahul Gandhi Biography in Hindi : भारतीय राजनीति में राहुल गांधी ऐसा नाम हैं जो हर भारतीय के दिल में है,चाहे वह उनके प्रशंसक हो या आलोचक ! कुछ लोग उन्हें देश के प्रमुख विपक्षी नेता के रूप में देखते हैं, तो कुछ उन्हें युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज मानते हैं और कुछ…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *