LIC vs SIP: कौन है बेहतर निवेश जानिए पूरी तुलना और सही विकल्प (2026 Guide)

LIC vs SIP comparison in Hindi showing returns, risk, benefits and best investment optionai image

LIC vs SIP: कौन है बेहतर निवेश –आज के समय में हर व्यक्ति अपने भविष्य को सुरक्षित और बेहतर बनाना चाहता हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल होता है। उनके लिए कि वह कहां पर निवेश करें। LIC में या SIP में , सही विकल्प चुना जरूरी है। क्योंकि यही आपके आने वाली समय की आर्थिक स्थिति को तय करता है।

LIC क्या है और कैसे काम करती है

सबसे पहले बात करते हैं Life Insurance Corporation of India यानी LIC की। LIC एक जीवन बीमा कंपनी है, जिसका मुख्य उद्देश्य आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देना होता है। अगर किसी कारण से कमाने वाले व्यक्ति के साथ कुछ हो जाता है, तो LIC उसके परिवार को आर्थिक सहायता देती है। यानी LIC का असली फोकस “सुरक्षा” पर होता है, न कि सिर्फ पैसा बढ़ाने पर।

SIP क्या है।

SIP को समझते हैं।SIP यानी यह Systematic Investment Plan जिसमें आप हर महीने एक निश्चित राशि Mutual fund में निवेश करते हैं। यह पैसा शेयर मार्केट में लगाया जाता है। इससे आपका निवेश समय के साथ तेजी से बढ़ सकता है।SIP का मुख्य उद्देश्य wealth creation यानी संपत्ति बनाना होता है।

SIP और LIC में सबसे बड़ा अंतर

अगर आसान भाषा में समझाया जाए तो LIC और SIP फर्क ऐसा है। LIC तो सेफ्टी हेलमेट जो आपको सुरक्षा देता है।SIP एक तरह स्पीड बाइक है। जो आपको तेजी से आगे बढ़ा सकती है। लेकिन इसमें थोड़ा जोखिम भी होता है।

रिटर्न की तुलना में कौन ज्यादा कमाई देता है।

LIC में आपको सुरक्षित लेकिन सीमित रिटर्न मिलता है। जो लगभग 4% से 6% परसेंट तक हो सकता है। SIP मैं रिटर्न निश्चित नहीं होता है। लेकिन हां लंबे समय में या 10 % से 15% या उससे भी ज्यादा हो सकता है। इसलिए ही ज्यादा कमाई के लिए SIP को बेहतर माना जाता है।

ये भी पढ़ें 👉Secured Loan क्या है 2026 में पूरी जानकारी, फायदे, ब्याज दर और आवेदन प्रक्रिया

LIC vs SIP जोखिम और रिस्क

SIP यह शेयर बाजार से जुड़ा होता है। इसलिए इसमें उतार चढ़ाव आता रहते हैं। कभी फायदा होता है। तो कभी नुकसान भी हो सकता है। LIC ऐसा कोई रिस्क नहीं होता है। क्योंकि इसमें आपको तय लाभ मिलता है।

LIC vs SIP सुरक्षा के मामले में कौन बेहतर है।

अगर सुरक्षा की बात करें तो LIC सबसे आगे है, क्योंकि यह जीवन बीमा प्रदान करता है। अगर आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी है, तो LIC लेना बहुत जरूरी है। SIP में कोई बीमा कवर नहीं होता, यह केवल निवेश का साधन है।

LIC vs SIP टैक्स बचत के फायदे

LIC ‌ मैं आप आयकर की धारा 80c के तहत टैक्स बचा सकते हैं।SIP में ELSS (Equity Linked Saving Scheme) के जरिए टैक्स छूट मिलती है। दोनों ही टैक्स सेविंग के लिए अच्छे हैं। लेकिन SIP में लॉक इन पीरियड कम होता है।

पैसा निकालने की सुविधा

SIP में से आपको जरूरत पड़ने पर आसानी से पैसा निकाल सकते हैं। कुछ नियम और शर्तों के साथ लेकिन LIC में आपको लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। और बीच में पैसा लेना नुकसानदायक हो सकता है।

ये भी पढ़ें 👉 LIC क्या है? 2026 में पूरी जानकारी, LIC प्लान, फायदे और नुकसान

LIC या SIP आखिरकार बेहतर कौन है

इस सवाल का जवाब आपके लक्ष्य पर निर्भर करता है। अगर आप अपने परिवार की सुरक्षा चाहते हैं उसका अच्छा भविष्य चाहते हैं। तो LIC एक बेहतर विकल्प है। और अगर आप पैसा तेजी से बढ़ाना चाहते हैं। तो उसके लिए SIP एक बेस्ट ऑप्शन है।

LIC vs SIP समझदारी भरा तरीका क्या है

सबसे सही तरीका यह है कि आप दोनों का सही संतुलन बनाएं। जैसे अगर आप हर महीने 2000 रुपये निवेश करते हैं, तो 1000 रुपये LIC में और 1000 रुपये SIP में डाल सकते हैं। इससे आपको सुरक्षा भी मिलेगी और पैसा भी बढ़ेगा।

LIC या SIP दोनों ही अपने-अपने स्थान पर महत्वपूर्ण है।LIC आपको और आपके परिवार को सुरक्षा देता है। SIP और आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनती है। इसलिए समझदारी यही है कि आप अपने लक्ष्य के अनुसार दोनों का सही उपयोग करें। और एक सुरक्षित भविष्य बनाएं।

ख़बरें और भी

  • Credit Card Limit Kaise Decide Hoti Hai | लिमिट कैसे बढ़ाएं और कितना इस्तेमाल करें

    Credit Card Limit Kaise Decide Hoti Hai | लिमिट कैसे बढ़ाएं और कितना इस्तेमाल करें

    Credit card limit – धीरे-धीरे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। अब लोग ज्यादातर पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने लगे ऑनलाइन शॉपिंग हो इसके इस्तेमाल से यूजर्स को काफी लाभ मिलता है रीवार्ड प्वाइंट्स कैशबैक जैसे फायदे मिलते हैं। लेकिन आप क्रेडिट कार्ड के लिमिट के अनुसार ही खर्च कर…

  • घर बैठे 1 लाख कैसे कमाए 7 आसान तरीके

    घर बैठे 1 लाख कैसे कमाए 7 आसान तरीके

    घर बैठे 1 लाख कैसे कमाए 2026 में यह सवाल आज हर युवा के मन में है। अगर आप बिना डिग्री के ऑनलाइन कमाई करना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए तरीके आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।इसलिए, घर बैठे ₹1 लाख कैसे कमाए 2026, यह एक महत्वपूर्ण विषय है जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *