Ghaziabad News Gas-sankat और कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त FIR की चेतावनी

ghaziabad gas sankat news showing LPG cylinder shortage, long queues and action against black marketinggoogle image

Ghaziabad-gas-sankat की खबरें सामने आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव के कारण गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि जो गैस सिलेंडर पहले ₹910 में मिलता था, अब वह ₹1900 तक बेचा जा रहा है। इसके साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं। और ऐसे में इन पेट्रोलियम उत्पादों की कालाबाजारी की भी सूचना मिल रही है। सबसे ज्यादा शोरl LPG को लेकर गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लाइन लगी हुई है। इसी कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।

बाजार में बढ़ी मांग और सप्लाई पर असर

Ghaziabad-gas-sankat के चलते बाजार में LPG की मांग अचानक बढ़ गई है। कई जगह उपभोक्ता एक साथ ज्यादा सिलेंडर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे सप्लाई चेन पर दबाव पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है और सप्लाई को संतुलित रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Ghaziabad-gas-sankat विशेष टीमों का गठन

बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडर में गैस को भरकर किलो के हिसाब से भरकर बेचने वालों, सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सरकार ने विशेष रूप ‌से चार टीम का गठन किया है। जो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो एलपीजी की कालाबाजारी कर रहे।

ये भी पढ़ें 👉भारत में LPG गैस की कमी 2026 वजह क्या है, क्या सच में खत्म हो रही है गैस

पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर निगरानी

डीएम ने पेट्रोल और गैस की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की और यह भी सुनिश्चित किया गया की कोई भी पेट्रोल पंप संचालक या गैस एजेंसी मलिक अनैतिक स्टॉकिंग ना करें। और ना ही पेट्रोल और गैस की ब्लैक में बिक्री करें। गठित की गई टीम पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर नजर रखेगी और किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

अवैध रिफिलिंग पर सख्त चेतावनी

डीएम ने कहा कि कहीं जगह पर बड़े सिलेंडर से कमर्शियल सिलेंडर या कंटेनर में गैस भरकर किलो के हिसाब से बेचें जाने की शिकायतें आ रही है। पूरी तरह से अवैध है। सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक है। इसलिए बनाई गई टीम ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई करेंगे। हाल ही में प्रशासन की टीम ने कुछ लोगों को चिन्हित भी किया था। जो अवैध रिफिलिंग और काला बाजारी में शामिल थे। जिन पर पर कानूनी कार्रवाई की गई।

लोगों से की गई अपील

डीएम लोगों से अपील की है। कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दे। और घबराकर पेट्रोल या गैस की अतिरिक्त खरीदारी करने से बचें उन्होंने कहा की ghaziabad में गैस और पेट्रोल का पर्याप्त भंडार है आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। अगर कोई भी गैस या पेट्रोल की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ प्रशासन सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

डीएम ने क्या कहा है।

जिला के अधिकारी ने कहा की गैस और पेट्रोल की आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। कोई भी पेट्रोल पंप अनावश्यक रूप से भंडारण कर तेल को ब्लैक में बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण टीमें पेट्रोल पंपों की नियमित रूप से जांच करेगी

गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश

प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे तय रेट पर ही सिलेंडर की बिक्री करें। किसी भी प्रकार की ओवरचार्जिंग या ब्लैक मार्केटिंग पाए जाने पर एजेंसी का लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है। इसके साथ ही हर एजेंसी को अपने स्टॉक की पूरी जानकारी प्रशासन को देनी होगी।

ये भी पढ़ें 👉 भारत में बेस्ट Credit Card 2026: कौन सा कार्ड आपके लिए सही है

लगातार हो रही छापेमारी

प्रशासन की टीमों द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है। हाल ही में कुछ जगहों पर अवैध रूप से गैस भरने और बेचने वाले लोगों को पकड़ा गया है। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्ती जारी रहेगी।

गाजियाबाद गैस संकट के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।

ख़बरें और भी

  • Rahul Gandhi Biography in Hindi – शिक्षा, संघर्ष, प्राइवेट सेक्टर में नौकरी और नाम बदलने की पूरी कहानी ।

    Rahul Gandhi Biography in Hindi : भारतीय राजनीति में राहुल गांधी ऐसा नाम हैं जो हर भारतीय के दिल में है,चाहे वह उनके प्रशंसक हो या आलोचक ! कुछ लोग उन्हें देश के प्रमुख विपक्षी नेता के रूप में देखते हैं, तो कुछ उन्हें युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज मानते हैं और कुछ…

  • Credit Card Limit Kaise Decide Hoti Hai | लिमिट कैसे बढ़ाएं और कितना इस्तेमाल करें

    Credit Card Limit Kaise Decide Hoti Hai | लिमिट कैसे बढ़ाएं और कितना इस्तेमाल करें

    Credit card limit – धीरे-धीरे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। अब लोग ज्यादातर पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने लगे ऑनलाइन शॉपिंग हो इसके इस्तेमाल से यूजर्स को काफी लाभ मिलता है रीवार्ड प्वाइंट्स कैशबैक जैसे फायदे मिलते हैं। लेकिन आप क्रेडिट कार्ड के लिमिट के अनुसार ही खर्च कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *