नरेला में बनेगा 80 हजार क्षमता वाला मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम, DDA ने जारी किया टेंडर

नरेला मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम दिल्ली 80 हजार क्षमता वाला नया खेल परिसरAI images

नई दिल्ली –नरेला मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम दिल्ली में बनने वाला एक बड़ा खेल प्रोजेक्ट है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) नरेला के सेक्टर G-3 और G-4 में 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाला आधुनिक मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की योजना पर काम कर रहा है। यह स्टेडियम सिर्फ दिल्ली का सबसे बड़ा खेल परिसर ही नहीं होगा, बल्कि इसकी आधुनिक सुविधाएँ अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियमों को भी टक्कर देंगी। इस परियोजना के निर्माण के लिए डीडीए ने कंपनियों से प्रस्ताव (टेंडर) भी आमंत्रित कर दिए हैं।

क्या होगी स्टेडियम की मुख्य विशेषताएं

विशाल क्षमता- इस नय स्टेडियम मैं लगभग 80 हजार लोग एक साथ बैठकर मैच देख सकेंगे। यह दिल्ली के वर्तमान अरुण जेटली स्टेडियम से भी अधिक बड़ा होगा। इस प्रोजेक्ट को 75 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। यह स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्विमिंग पूल जैसी सुविधा भी मौजूद होगी। यह पूरा कम्प्लेक्स ओलंपिक मानकों के रूप में तैयार किया जाएगा। जिसे भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय खेलों का प्रदर्शन किया जा सकेगा।

पर्यटकों और खिलाड़ियों के लिए होगी खास सुविधा

खेल के साथ-साथ ही इस कम्प्लेक्स में रोजगार की गतिविधियों पर भी जोर दिया गया है। परिसर में आलीशान होटल, रेस्टोरेंट कमर्शियल ऑफिस किया जाएगा। अलग से खिलाड़ियों और पर्यटकों एक आधुनिक क्लब हाउस बनाया जाएगा। इसमें ठहरने के लिए 75 एग्जीक्यूटिव कमरे बनाए जाएंगे। यह पार्किंग की व्यापक व्यवस्था होगी जिसमें 100 मी वर्ग के निर्माण पर दो कारों की जगह सुनिश्चित की जाएगी।DDA ने इस परियोजना के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल(RFP) जारी कर दिया है। इस प्रोजेक्ट से संबंधित कुछ तिथियां और शर्तें निम्नलिखित है।इस प्रोजेक्ट निर्माण अवधि 36 महीने यानी की 3 वर्ष है। लाइसेंस की अवधि 55 साल होगी। साइट का निरीक्षण 20 अप्रैल तक होगा, तकनीकी बोली बोलने की तारीख 21 अप्रैल

ये भी पढ़ें — बादशाह टटीरी विवाद: हरियाणा में फोक गीत पर केस, रैपर ने मांगी माफी

55 वर्षों के लिए बनेगा लाइसेंस

इस जमीन को 55 वर्ष के लिए लाइसेंस पर मंजूरी दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट की बिड‌ सिक्योरिटी के लिए 28 करोड़ रुपए रखे गए हैं। सालाना राशि 36. 12 लाख रुपए के रूप में निर्धारित की गई है। इस स्टेडियम के बनने से स्थानीय युवाओं को खेल के बेहतर अवसर मिलेंगे। बल्कि दिल्ली के इस इलाके को भी आर्थिक विकास की एक नई दिशा मिलेगी।

स्थानीय लोगों को क्या फायदा होगा

स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर स्टेडियम के निर्माण और संचालन के बाद नौकरी मिलने संभावना बढ़ेगी। इलाके के बच्चों और युवाओं को आधुनिक खेल मैदान और ट्रेनिंग की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। सड़क परिवहन बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। आसपास के व्यापारियों को व्यवसाय में काफी फायदा होगा।प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ेगी इस प्रोजेक्ट के आने के बाद आसपास की जमीन और मकान की कीमतें बढ़ेगी।

कुल मिलाकर, नरेला के सेक्टर G-3 और G-4 में बनने वाला यह मल्टी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड स्टेडियम न केवल खेल सुविधाओं को बेहतर बनाएगा, बल्कि आसपास के इलाकों के विकास, रोजगार के अवसर और व्यापार को भी बढ़ावा देगा। इससे स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा और पूरे क्षेत्र की पहचान भी मजबूत होगी

इसके साथ ही यह स्टेडियम दिल्ली में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। आज के समय में युवाओं का झुकाव मोबाइल और डिजिटल दुनिया की ओर अधिक हो गया है, लेकिन अगर उनके पास बेहतर खेल सुविधाएं हों तो वे खेलों में भी रुचि लेने लगते हैं। इस स्टेडियम के बनने से आसपास के इलाकों के बच्चे और युवा नियमित रूप से खेल गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे।

खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े खेल परिसर किसी भी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब किसी इलाके में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, तो वहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे आयोजनों से न केवल खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलते हैं, बल्कि उस क्षेत्र की पहचान भी देश और दुनिया में मजबूत होती है।

इसके अलावा, बड़े खेल आयोजनों के दौरान बाहर से आने वाले खिलाड़ियों, कोचों और दर्शकों के कारण स्थानीय बाजार में भी हलचल बढ़ती है। होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन और अन्य सेवाओं से जुड़े व्यवसायों को इसका सीधा लाभ मिलता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और छोटे व्यापारियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

कुल मिलाकर, नरेला के सेक्टर G-3 और G-4 में बनने वाला यह मल्टी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड स्टेडियम सिर्फ एक खेल परिसर नहीं होगा, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के विकास, रोजगार के अवसर और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। यदि यह परियोजना समय पर पूरी हो जाती है, तो आने वाले वर्षों में नरेला दिल्ली का एक प्रमुख स्पोर्ट्स सेंटर बन सकता है, जहाँ से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें — फैटी लीवर क्यों होता है? जानिए 9 गलत आदतें और लिवर को स्वस्थ रखने के 8 आसान उपाय

  • Jantar Mantar Protest 2026 : 20 जुलाई को दिल्ली में क्या हुआ ? पूरी जानकारी

    Jantar Mantar Protest 2026 : 20 जुलाई को दिल्ली में क्या हुआ ? पूरी जानकारी

    Jantar Mantar Protest 20 जुलाई 2026 का दिन देश की राजनीति, शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में याद किया जा सकता है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से चल रहा छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन उस समय राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया, जब प्रदर्शनकारियों ने संसद…

  • 15 Days Salary System : हर 15 दिन में मिलेगी सैलरी ! नई वेतन व्यवस्था

    15 Days Salary System : हर 15 दिन में मिलेगी सैलरी ! नई वेतन व्यवस्था

    15 Days Salary System मतलब महीने में दो बार आएगी सैलरी , नेपाल सरकार ने कर्मचारियों के सैलरी भुगतान से जुड़ा एक बड़ा और अनोखा फैसला लिया है। लंबे समय से चली आ रही मासिक वेतन प्रणाली को बदलते हुए सरकार ने कर्मचारियों को हर 15 दिन में सैलरी देने की दिशा में कदम बढ़ाया…

  • Bharat Tiwari Encounter : मामले की पूरी सच्चाई

    Bharat Tiwari Encounter : मामले की पूरी सच्चाई

    Bharat Tiwari Encounter – बिहार के भोजपुर जिले के बिलौती गांव के निवासी भरत भूषण तिवारी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के मुद्दों को लेकर चर्चा में थे. स्थानीय लोगों के अनुसार वे गांव और आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित परिवारों और लोगों के पलायन मुद्दों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *