वैष्णो देवी जा रही तीर्थयात्रियों ‌ की बस पर आतंकी हमला, 10 की मौत 33 घायल।

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी जा रही तीर्थ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकी हमले के बाद बस पलट कर गहरी खाई में जा गिरी । रियासी जिले के एसएसपी मोहिता शर्मा के मुताबिक इस आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। और 33 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक बस शिव खोड़ी मंदिर के पास से रानसू से जम्मू कश्मीर के कटरा शहर जा रही थी। जम्मू कश्मीर के इस नंबर वाली बस में कहीं श्रद्धालु सवार थे। मौके पर ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम पहुंच गई।

रियासी के एसएसपी ने बताया शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों ने शिवखोड़ी जा रही श्रद्धालुओं की बस पर गोलीबारी की, गोलीबारी के कारण बस ड्राइवर ने बस का संतुलन को खो दिया और इस कारण बस गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में 33 लोग घायल हुए। बचाओ अभियान पूरा हो गया है। लेकिन यात्रियों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। यह यात्री स्थानीय यात्री नहीं है। शिवखोड़ी तीर्थ स्थल को सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया है। और साथी सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

  • Rahul Gandhi Biography in Hindi – शिक्षा, संघर्ष, प्राइवेट सेक्टर में नौकरी और नाम बदलने की पूरी कहानी ।

    Rahul Gandhi Biography in Hindi : भारतीय राजनीति में राहुल गांधी ऐसा नाम हैं जो हर भारतीय के दिल में है,चाहे वह उनके प्रशंसक हो या आलोचक ! कुछ लोग उन्हें देश के प्रमुख विपक्षी नेता के रूप में देखते हैं, तो कुछ उन्हें युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज मानते हैं और कुछ…


  • Credit Card Limit Kaise Decide Hoti Hai | लिमिट कैसे बढ़ाएं और कितना इस्तेमाल करें

    Credit Card Limit Kaise Decide Hoti Hai | लिमिट कैसे बढ़ाएं और कितना इस्तेमाल करें

    Credit card limit – धीरे-धीरे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। अब लोग ज्यादातर पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने लगे ऑनलाइन शॉपिंग हो इसके इस्तेमाल से यूजर्स को काफी लाभ मिलता है रीवार्ड प्वाइंट्स कैशबैक जैसे फायदे मिलते हैं। लेकिन आप क्रेडिट कार्ड के लिमिट के अनुसार ही खर्च कर…


दो नकाबपोश आतंकवादियों ने किया हमला।अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि चेहरे पर नकाब लगाए तो आतंकवादियों ने खड़ा चडी मोड के पास बस ड्राइवर पर गोली चलाई। और इसी के बाद बस नियंत्रण खोकर गहरी खाई में जा गिरी, यह जिला रियासी और राजौरी बॉर्डर के बीच पड़ता है। और पहले से ही यहां आतंकवादियों की छिपे होने की खबर आती रही है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बल बचाओ अभियान में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *