गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को – गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु की पूजा के साथ, कौन-कौन से शुभ काम करें

गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को -- गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु की पूजा के साथ, कौन-कौन से शुभ काम करें21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी, इसका अपना एक अलग ही महत्व है। आषाढ़ मास पूर्णि

21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी, इसका अपना एक अलग ही महत्व है। आषाढ़ मास पूर्णिमा 21 जुलाई को है। दिन रविवार है। हम इंसानों ने ही नहीं भगवानों ने भी गुरु से ही ज्ञान प्राप्त किया था। गुरु पूर्णिमा में महर्षि वेदव्यास की जन्म तिथि के दिन मनाया जाता है। वेदव्यास ने ही वेदों का संपादन किया था। महर्षि वेदव्यास ने 18 मुख्य पुराणों के साथ महाभारत, श्री भागवत कथा, जैसे ग्रांथो की रचना की।

श्री राम ने भी ऋषि वशिष्ठ और विश्वामित्र से ज्ञान की प्राप्ति की, हनुमान जी के गुरु सूर्य देव थे, श्री कृष्ण ने गुरु सांदीपनि से ज्ञान प्राप्त करा। भगवान दात्तात्रेय के 24 गुरु थे। गुरु का स्थान इसलिए सबसे ऊंचा है। गुरु सबका होता है। बिना गुरु के ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती। इसलिए गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु की पूजा करें। और अपने अनुसार उन्हें कोई भेट प्रदान करें। और संकल्प ले कि आप उनके बताए गए रास्ते पर चलेंगे। तभी आपको जीवन में सुख शांति और सफलता मिल सकेगी।

बिना गुरु के ज्ञान नहीं मिलता, और शास्त्र कहते हैं। जिन लोगों के गुरु नहीं होते। उन्हें तो मोक्ष की प्राप्ति भी नहीं होती, गुरु के बिना जीवन में सुख शांति और सफलता नहीं मिलती। और बिना गुरु के आप जीवन जीने की कला नहीं सीख सकते‌।

पूर्णिमा के दिन ऐसे करें पूजा।

पूजा के बाद अपने गुरु के घर जाए और उन्हें एक ऊंचे आसन पर बैठकर, हार  फूल माला से उनकी पूजा करें।
अपने गुरु को फल फूल और मिठाई चढ़ाएं, और अपने अनुसार उन्हें कोई भेट प्रदान करें।

गुरु पूर्णिमा के दिन वेदव्यास की भी पूजा करें और उनके द्वारा लिखे गए ग्रंथों का पाठ करें। 

और संकल्प कि आप अपने गुरु के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलेंगे।

पूर्णिमा पर करें यह शुभ काम।

आषाढ़ की पूर्णिमा को दान जरूर करना चाहिए, अपने अनुसार चावल, अनाज, कपड़े जूते ,चप्पल आदि 


किसी गौशाला में जाकर गायों के लिए चारे के लिए पैसे दान करें। या फिर उनकी सेवा करें,

किसी भी मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। 



हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा के सुंदरकांड का पाठ करें।

श्री कृष्ण को माखन मिश्री  का भोग लगाएं,


जीवन को सफल बनाने के लिए गुरु बनाना जरूरी है, बिना गुरु के जीवन नहीं है। गुरु हमें जीवन जीने की राह दिखाते हैं।
  • Jantar Mantar Protest 2026 : 20 जुलाई को दिल्ली में क्या हुआ ? पूरी जानकारी

    Jantar Mantar Protest 2026 : 20 जुलाई को दिल्ली में क्या हुआ ? पूरी जानकारी

    Jantar Mantar Protest 20 जुलाई 2026 का दिन देश की राजनीति, शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में याद किया जा सकता है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से चल रहा छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन उस समय राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया, जब प्रदर्शनकारियों ने संसद…


  • 15 Days Salary System : हर 15 दिन में मिलेगी सैलरी ! नई वेतन व्यवस्था

    15 Days Salary System : हर 15 दिन में मिलेगी सैलरी ! नई वेतन व्यवस्था

    15 Days Salary System मतलब महीने में दो बार आएगी सैलरी , नेपाल सरकार ने कर्मचारियों के सैलरी भुगतान से जुड़ा एक बड़ा और अनोखा फैसला लिया है। लंबे समय से चली आ रही मासिक वेतन प्रणाली को बदलते हुए सरकार ने कर्मचारियों को हर 15 दिन में सैलरी देने की दिशा में कदम बढ़ाया…


  • Bharat Tiwari Encounter : मामले की पूरी सच्चाई

    Bharat Tiwari Encounter – बिहार के भोजपुर जिले के बिलौती गांव के निवासी भरत भूषण तिवारी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के मुद्दों को लेकर चर्चा में थे. स्थानीय लोगों के अनुसार वे गांव और आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित परिवारों और लोगों के पलायन मुद्दों…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *