क्यों हुआ दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा, 3 छात्रों की मौत का जिम्मेदार कौन, विकास दिव्यकीर्ति ने क्या जवाब दिया

इस घटना पर डॉ विकास दिव्यकीर्ति और अवध ओझा की चुप्पी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद विकास दिव्यकीर्ति ने जवाब

दिल्ली के राजेंद्र नगर में IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। अपने साथियों की मौत पर छात्र लगातार विरोध कर रहे हैं। इस घटना पर डॉ विकास दिव्यकीर्ति और अवध ओझा की चुप्पी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद विकास दिव्यकीर्ति ने जवाब दिया।

समाचार एजेंसी के द्वारा एक इंटरव्यू में मशहूर शिक्षक डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति से पूछा गया की इन बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन है। विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि मैं इन बातों से बचता हूं। सारी गलती एक पर डाल दी जाए। जैसे सोशल मीडिया मुझ पर थोप रही है। आप भी इस तरह ही मुझ पर थोपना चाहते हैं। लेकिन मैं नहीं थोपूंगा ।

एजेंसियों में सामंजस्य की कमी है। डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति।

डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने कहा, मेरे ख्याल से एक कमी यह है। अलग-अलग कानून और अलग-अलग एजेंसियों ने सामंजस्य ‌की कमी है। नियत तो सबकी ठीक है। अगर सामंजस्य से होता तो यह घटना नहीं होती। डॉ दिव्याकीर्ति ने बताया । आज मीटिंग में एक प्रस्ताव आया। इस पर एलजी साहब ने तुरंत हां कर दी। हम सब ने कहा कि आप एक ऐसी कमेटी बना दे। जहां पर हम अपना पक्ष रख सके। इसके बाद आप जो नियम बनाएंगे। 10 से 15 दिन में उस नियम का पालन करने लगेंगे। जो कोचिंग सेंटर इस नियम को नहीं मानेगा उसे तुरंत बंद कर दीजिए।

बेसमेंट में कैसे भरा था पानी।

डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि अगर इस घटना की जिम्मेदारी तय है तो पहले समस्या सामंजस्य ‌की कमी है। और भ्रष्टाचार की समस्या तो निश्चित रूप से‌‌ है । अगर आप लोग उसे दिन का वीडियो देखेंगे, मैं उस दिन की वीडियो को देखकर हैरान हूं। सड़क पर बारिश का पानी भरा हुआ है और बेसमेंट का और सड़क का लेवल बराबर है। बहुत ज्यादा खतरा दिख रहा है।

अगर पानी थोड़ा सा भी उछला तो नीचे बेसमेंट में भर जाएगा।मुझे पता चला कि इतने में ही वहां से कार गुजरी। पानी को अंदर जाने से रोकने के लिए एक पैनल रखा गया था। बच्चे नीचे बेसमेंट में पढ़ रहे थे। जैसे ही वह कर तेजी से निकली तो सड़क का पानी उछला और पैनल टूट गया।

पानी अंदर चला गया ऊपर से दरवाजा बायोमेट्रिक होने के वजह से बंद हो गया। ऊपर से पानी नीचे आ रहा था और बच्चे बाहर निकल गए थे। और पानी के भाव से एग्जस्ट फैन टूट गया। जिससे पानी और ज्यादा तेजी से नीचे आने लगा। कमर से ऊपर और सर से ऊपर पानी जाने में सिर्फ 50 सेकंड से 1 मिनट का समय लगा। एलजी साहब ने मीटिंग में बताया। कि वहां एक सीवर लाइन है। उसे इलाके के अतिक्रमण से कवर हो गई है। अतिक्रमण में कोई ना कोई शामिल रहा होगा।

  • Jantar Mantar Protest 2026 : 20 जुलाई को दिल्ली में क्या हुआ ? पूरी जानकारी

    Jantar Mantar Protest 2026 : 20 जुलाई को दिल्ली में क्या हुआ ? पूरी जानकारी

    Jantar Mantar Protest 20 जुलाई 2026 का दिन देश की राजनीति, शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में याद किया जा सकता है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से चल रहा छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन उस समय राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया, जब प्रदर्शनकारियों ने संसद…


  • 15 Days Salary System : हर 15 दिन में मिलेगी सैलरी ! नई वेतन व्यवस्था

    15 Days Salary System : हर 15 दिन में मिलेगी सैलरी ! नई वेतन व्यवस्था

    15 Days Salary System मतलब महीने में दो बार आएगी सैलरी , नेपाल सरकार ने कर्मचारियों के सैलरी भुगतान से जुड़ा एक बड़ा और अनोखा फैसला लिया है। लंबे समय से चली आ रही मासिक वेतन प्रणाली को बदलते हुए सरकार ने कर्मचारियों को हर 15 दिन में सैलरी देने की दिशा में कदम बढ़ाया…


  • Bharat Tiwari Encounter : मामले की पूरी सच्चाई

    Bharat Tiwari Encounter – बिहार के भोजपुर जिले के बिलौती गांव के निवासी भरत भूषण तिवारी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के मुद्दों को लेकर चर्चा में थे. स्थानीय लोगों के अनुसार वे गांव और आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित परिवारों और लोगों के पलायन मुद्दों…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *