कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या, घर पर जाकर खूब सोया आरोपी, जूते से खुला राज

कोलकाता के एक अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ। वारदात के अगले दिन आरोपी दिन में सोता रहा। पुलिस को आरोपी के जूते से खून के निशान मिले। बताया जा रहा है कि उसका अस्पताल में अक्सर आना जाना था। यह दावा एक पुलिस अधिकारी ने किया है।

अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वापस उसी स्थान पर चला गया जहां पर वह रहता था। शुक्रवार की सुबह में देर तक सोया, और जागने के बाद उसने अपने कपड़े धो डाले, तलाशी के दौरान उसके जूते से खून के धब्बे मिले।आरोपी को कठोर सजा दिलाई जाएगी। कोलकाता पुलिस ने कहा है कि आरोपी को कठोर सजा दिलाई जाएगी। को बता दे की ट्रेनी डॉक्टर का शव शुक्रवार को अस्पताल के सेमिनार हाल में मिला था।

पोस्टमार्टम के दौरान हत्या से पहले यौन शोषण की पुष्टि हुई थी ।एसआईटी जांच कर रही है। गोयल ने बताया कि जघन्य अपराध है। एसआईटी का गठन किया गया है, सबूत के आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। और हम यह चाहते हैं कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी की गई है। उसे समय मृतक के परिवार साथ था।पुलिस ने बताया कि जहां तक आरोपी की बात है। वह एक बड़ा अपराधी है। परिवार की मांग पर जांच किसी और एजेंसी से भी करवाई जा सकती है।

  • Rahul Gandhi Biography in Hindi – शिक्षा, संघर्ष, प्राइवेट सेक्टर में नौकरी और नाम बदलने की पूरी कहानी ।

    Rahul Gandhi Biography in Hindi : भारतीय राजनीति में राहुल गांधी ऐसा नाम हैं जो हर भारतीय के दिल में है,चाहे वह उनके प्रशंसक हो या आलोचक ! कुछ लोग उन्हें देश के प्रमुख विपक्षी नेता के रूप में देखते हैं, तो कुछ उन्हें युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज मानते हैं और कुछ…


  • Credit Card Limit Kaise Decide Hoti Hai | लिमिट कैसे बढ़ाएं और कितना इस्तेमाल करें

    Credit Card Limit Kaise Decide Hoti Hai | लिमिट कैसे बढ़ाएं और कितना इस्तेमाल करें

    Credit card limit – धीरे-धीरे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। अब लोग ज्यादातर पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने लगे ऑनलाइन शॉपिंग हो इसके इस्तेमाल से यूजर्स को काफी लाभ मिलता है रीवार्ड प्वाइंट्स कैशबैक जैसे फायदे मिलते हैं। लेकिन आप क्रेडिट कार्ड के लिमिट के अनुसार ही खर्च कर…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *