हरियाणा न्यूनतम वेतन 2026: मजदूरों के लिए बड़ा बदलाव
Haryana-nyuntam-vetan-2026 — नोएडा में हो रहे वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन के बीच हरियाणा सरकार ने मजदूरों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी करने का ऐलान करा है। नया वेतनमान 1 अप्रैल 2026 से लागू माना जाएगा। हरियाणा सरकार की एक अधिसूचना के अनुसार यह संशोधन संहिता 2019 के प्रावधानों के तहत लागू किया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार आगे कहां गया है। कि न्यूनतम मजदूरी के रेट न्यूनतम मजदूरी के बेसिक रेट है जिन्हें एम्पलाई द्वारा अलाउंस के रूप में अलग-अलग हिस्सों बांटने की इजाजत नहीं।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में होने वाली बढ़ोतरी या कमी को पूरी तरह संतुलित किया जाएगा, वह भी प्रो-राटा आधार पर। मजदूरी में यह समायोजन ‘कोड ऑन वेजेस रूल्स, 2026’ में दिए गए प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।”
Haryana- Nyuntam-Vetan- 2026 हरियाणा में मजदूरों का न्यूनतम वेतन।
अधिसूचना के अंतर्गत न्यूनतम वेतन कौशल स्तरो के आधार पर तय किया गया है नई मानसिक वेतन दरें कुछ इस प्रकार है। संशोधित वेतन संरचना के अनुसार हरियाणा में अकुशल को न्यूनतम मजदूरों को 15220.70 प्रति माह वेतन मिलेगा।अर्ध-कुशल कामगारों के लिए न्यूनतम मासिक वेतन 16,780.74 रुपये तय किया गया है, जबकि कुशल कामगारों को कम से कम 18,500.81 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।”
यह दरें उन कर्मचारियों पर लागू होगी। जो वेतन कानून के दायरे में फैक्ट्रीयों संस्थाओ या फिर ठेका मजदूरी अवस्थाओं मैं काम करते हैं। अधिसूचना में साफ तौर से कहा गया है कि पुरुष और महिलाओं को दिए जाने वाले वेतन में कोई भी अंतर नहीं होगा। अब ठेकेदार को यह सुनिश्चित करना होगा एक ही श्रेणी के काम के लिए जिसमें सम्मान कौशल और अनुभव की जरूरत होती है। सभी को बराबर वेतन दिया जाएगा।
इसका क्या मतलब मजदूरों के लिए
- इस फैसले से मजदूरों को कई फायदे मिलेंगे:
- ✔️ महंगाई के अनुसार वेतन बढ़ेगा
- ✔️ वेतन में पारदर्शिता आएगी
- ✔️ शोषण की संभावना कम होगी
- ✔️ महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलेगा
ठेकेदार और कंपनियों के लिए नया नियम
- अब कंपनियों और ठेकेदारों की जिम्मेदारी बढ़ गई है:
- न्यूनतम वेतन से कम भुगतान नहीं कर सकते
- वेतन समय पर देना अनिवार्य होगा
- उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है
हरियाणा में न्यूनतम वेतन बढ़ाने का यह फैसला सिर्फ एक साधारण वेतन वृद्धि नहीं, बल्कि मजदूरों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हरियाणा सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय दर्शाता है कि अब श्रमिकों की आय को महंगाई और वास्तविक जरूरतों के साथ जोड़कर देखा जा रहा है, न कि केवल एक तय न्यूनतम सीमा के रूप में।
नए वेतन ढांचे में सबसे अहम बात यह है कि इसे Code on Wages 2019 के तहत लागू किया गया है, जिससे इसकी कानूनी मजबूती भी बढ़ जाती है। साथ ही, वेतन को Consumer Price Index (CPI) से जोड़ने का मतलब यह है कि अब मजदूरों की कमाई सीधे महंगाई के प्रभाव से सुरक्षित रहेगी। यह एक ऐसा बदलाव है जो लंबे समय में श्रमिकों की आर्थिक स्थिरता को मजबूत करेगा।
इसके अलावा, समान काम के लिए समान वेतन का नियम और ठेकेदारों पर सख्ती यह सुनिश्चित करेगी कि मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव या शोषण न हो। खासकर महिला श्रमिकों के लिए यह एक सकारात्मक कदम है, जिससे उन्हें बराबरी का अधिकार व्यवहारिक रूप में मिलेगा।
हालांकि, इस फैसले की असली सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि इसका पालन कितनी सख्ती से किया जाता है। अगर कंपनियां और ठेकेदार नियमों का सही तरीके से पालन करते हैं, तो यह बदलाव लाखों मजदूरों के जीवन में वास्तविक सुधार ला सकता है।
कुल मिलाकर, यह फैसला मजदूरों के लिए राहत, सुरक्षा और सम्मान—तीनों को मजबूत करने वाला है, और भविष्य में श्रम सुधारों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है।
Read more: Haryana- Nyuntam-Vetan- 2026: ₹15,220 से ₹18,500 तक नई सैलरी, जानें पूरे नियम-
Haryana- Nyuntam-Vetan- 2026: ₹15,220 से ₹18,500 तक नई सैलरी, जानें पूरे नियम
हरियाणा न्यूनतम वेतन 2026: मजदूरों के लिए बड़ा बदलाव Haryana-nyuntam-vetan-2026 — नोएडा में हो रहे वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन के बीच हरियाणा सरकार ने मजदूरों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी करने का ऐलान करा है। नया वेतनमान 1 अप्रैल 2026 से लागू माना जाएगा। हरियाणा सरकार की एक अधिसूचना के अनुसार यह संशोधन संहिता…
-
डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन: संघर्ष, शिक्षा और संविधान निर्माता की प्रेरक कहानी
प्रारंभिक जीवन और भेदभाव का सामना डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन केवल एक महान व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस संघर्ष, साहस और परिवर्तन की गाथा है जिसने पूरे भारत की दिशा बदल दी। 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्मे आंबेडकर एक ऐसे समाज में पले-बढ़े, जहाँ जन्म के…
-
OTP Scam 2026 OTP फ्रॉड क्या है और इससे कैसे बचें (Full Guide)
OTP Scam 2026 आज के समय का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ऑनलाइन फ्रॉड बन चुका है। Digital banking के बढ़ते उपयोग के साथ OTP Scam 2026 के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।कई लोग बिना सोचे-समझे OTP शेयर कर देते हैं, और कुछ ही मिनटों में उनका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है।…



