OTP Scam आज के समय का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ऑनलाइन फ्रॉड बन चुका है। डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते उपयोग के साथ OTP Scam के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कई लोग बिना सोचे-समझे ओटीपी शेयर कर देते हैं और कुछ ही मिनटों में उनका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है इसलिए जरूरी है कि आप OTP Scam को समझें और इससे बचने के तरीके जानें।
OTP Scam – स्कैम क्या होता है
ओटीपी स्कैम जानने से पहले हम ओटीपी के बारे में जान लेते हैं ओटीपी वन टाइम पासवर्ड एक तरह का सिक्योरिटी कोड होता है जो बैंक ट्रांजैक्शन या अन्य किसी भी ऑनलाइन प्रक्रिया की वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाता है लेकिन फ्रॉड करने के लिए इसी ओटीपी का ग़लत इस्तेमाल किया जाता है । यही ओटीपी स्कैम है। आईए जानते हैं यह किस तरह से होता है।
ओटीपी स्कैम आपके साथ फोन को लिया स्कैमर आपके सामने होते हुए भी कर सकता है। स्कैम करने के लिए आपको कोई ओटीपी भेजा जाता है और उसे मांगा जाता है स्कैमर इसके लिए आपसे कोई भी कहानी बना सकता है वह अपने आप को बैंक का एम्पलाई बता सकते हैं या जो भी आप ऑनलाइन प्रक्रिया कर रहे हो उससे संबंधित बताकर भी यह किया जा सकता है और आप उन्हें ओटीपी बता भी देते हैं क्योंकि आप जो ऑनलाइन प्रक्रिया कर रहे हैं वह आपके लिए बहुत जरूरी है और वह ओटीपी के बिना संभव नहीं है।
ओटीपी स्कैमर आपको किस तरह से जाल में फसाते हैं !
वैसे तो आज के समय में कुछ भी संभव है क्योंकि आज का समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जो चल रहा है। हाल ही के कुछ नए केसों की बात करें तो पीड़ितों के साथ AI वॉइस कॉल से भी स्कैम हुआ है। स्कैमर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग करके आपके किसी अपने की आवाज से बातें करते हैं या फिर कस्टमर केयर जैसी आवाज से कॉल करते हैं। जिसे पहचानना मुश्किल हो जाता है और ग्राहक फंस जाते हैं।
आज के समय में प्ले स्टोर और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कुछ फेक एप्स भी मौजूद है जिन्हे डाउनलोड कराकर स्कैमर आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं या आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
स्कैमर्स आपको किसी नकली वेबसाइट के माध्यम से भी नुकसान पहुंचा सकते हैं जिससे आपको पता भी नहीं लगेगा और आप उन्हें ओटीपी या अन्य कोई जानकारी आसानी से दे देते है और यही उनके लिए एक मौका बन जाता है।
आज सभी के अकाउंट लगभग बैंकों में है और अन्य प्लेटफार्म पर भी अपने पर्सनल अकाउंट्स बनाए हुए हैं। बस स्कैमर्स सामने से कॉल करके आपकी केवाईसी कंप्लीट नहीं है इसका बहाना बनाकर आपको ओटीपी सेंड करते हैं या कोई लिंक भेज कर आपके साथ फ्रॉड कर सकते हैं। यहां कहने का मतलब यह है कि आज के समय में नए-नए तरीकों से स्कैमर्स फ्रॉड कर रहे हैं तो हमें जरूरत है सतर्क रहने की।
ये भी पढ़ें – Bank Account Freeze 2026: अकाउंट फ्रीज क्यों होता है और तुरंत Unfreeze कैसे करें ?
OTP Scam – लॉटरी स्कैम कैसे हो रहा है
आज के डिजिटल समय में हर कोई जल्द से जल्द अमीर होना चाहता है, क्योंकि आज दिन शुरू होने से और देर रात तक आंखें बंद होने तक हर कोई ऑनलाइन है और तरह-तरह का कंटेंट उनके सामने है जिसको देखकर दिमाग में बस झूठी खुशी और रातों-रात अमीर होने के सपने चलते रहते हैं। ऐसे में स्कैमर्स सबसे ज्यादा फायदा उठा रहे हैं क्योंकि आज आप सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं तो आपकी जानकारी भी उन्हें आसानी से मिल जाती है और फिर वह कोई लॉटरी जीतने का बहाना बनाकर आपको आपकी सही जानकारी बताते हैं और आप मन भी जाते हैं ।
फिर आपको जीते गए पैसों को लेने के लिए कुछ प्रक्रिया बताए जाते हैं। जिसमें आपसे ओटीपी मांगा जा सकता है या किसी लिंक पर आगे का प्रोसेस करने के लिए कहा जा सकता है, कई बार आपसे स्क्रीन शेयरिंग के लिए भी बोलते हैं जिससे आपका पूरा मोबाइल उनके कंट्रोल मे हो सकता है। जहां फ्रॉड होने के चांसेस ज्यादा होते हैं।

ओटीपी स्कैम से बचने के जबरदस्त तरीके
आज के डिजिटल समय में जब दुनिया तेज गति से दौड़ रही है तो आप भी उसे दौड़ में बने रहने के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं या वे समय की जरूरत भी हो सकती है जो आपको करना ही पड़ेगा। अगर आपको ऑनलाइन ओटीपी स्कैमर्स या किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बचाना है तो हमेशा ओटीपी बताते समय या कॉल पर बात करते समय सतर्क रहना होगा। कभी भी ट्रांजैक्शन ओटीपी किसी को न बताएं।
अपने ऑनलाइन काम या तो स्वयं करें या फिर किसी भरोसमंद व्यक्ति से ही कराये अगर आपको सामने से कोई कॉल आती है और आपसे कोई जानकारी मांगी जाती है तो सतर्क हो जाए और पहले उस सामने से आने वाली कॉल को अच्छे से वेरीफाई करें। वैसे तो बैंक कभी भी सामने से कॉल करके आपसे ओटीपी या आपकी कोई पर्सनल जानकारी नहीं मांगता है और अगर आपको कहीं भी संदेह होता है तो आप वहीं रुक जाए।
कभी भी किसी संदेहजनक लिंक पर बिना पढ़े और वेरीफाई किये क्लिक करके आगे न बढ़े। क्योंकि अगर लिंक फ्रॉड के उद्देश्य से आपके पास आया है तो यह आपको सीधे किसी ऐसी वेबसाइट पर ले जाते हैं। जहां आपसे वह सब जानकारियां मांगी जाती है जो आपको नहीं डालनी चाहिए थी। एक बार फ्रॉड होने के बाद आपके पास पछतावे के अलावा और कुछ नहीं बचेगा। इसीलिए हमेशा सतर्क रहे सुरक्षित रहे। और अगर आपको कोई अधिक जानकारी नहीं है तो आप ऑनलाइन ज्यादा छेड़खानी ना करें।
दोस्तों यह लेख आप www.Dsrinspiration.com पर पढ़ रहे हैं, DSR Inspiration एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जहां आपको जीवन से जुड़े हर उस पहलू की जानकारी मिलेगी जो वाकई में मायने रखते हैं। आप हमसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम एवं टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते हैं।
और पढ़ें
-
Credit Card Limit Kaise Decide Hoti Hai | लिमिट कैसे बढ़ाएं और कितना इस्तेमाल करें
Credit card limit – धीरे-धीरे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। अब लोग ज्यादातर पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने लगे ऑनलाइन शॉपिंग हो इसके इस्तेमाल से यूजर्स को काफी लाभ मिलता है रीवार्ड प्वाइंट्स कैशबैक जैसे फायदे मिलते हैं। लेकिन आप क्रेडिट कार्ड के लिमिट के अनुसार ही खर्च कर…
-
Bank Account Hold Kaise Hataye | अकाउंट होल्ड होने के कारण और समाधान
Bank Account Hold Kaise Hataye यह सवाल आजकल बहुत से लोगों के मन में आता है, खासकर तब जब अचानक उनका बैंक अकाउंट काम करना बंद कर देता है। अगर आपका अकाउंट होल्ड हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सबसे पहले इसका सही कारण जानना जरूरी है। सरकार लगातार सभी नागरिकों…
-
घर बैठे 1 लाख कैसे कमाए 7 आसान तरीके
घर बैठे 1 लाख कैसे कमाए 2026 में यह सवाल आज हर युवा के मन में है। अगर आप बिना डिग्री के ऑनलाइन कमाई करना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए तरीके आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।इसलिए, घर बैठे ₹1 लाख कैसे कमाए 2026, यह एक महत्वपूर्ण विषय है जिस…




