Bank Hidden charges आज के समय में हर बैंक यूजर के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है । अगर आपके अकाउंट से हर महीने थोड़ा थोड़ा पैसा कट रहा है और आपको कारण नहीं पता, तो इसके पीछे बैंक के ये छूपे चार्ज हो सकते हैं।
आज के समय में लोग बैंक पर पूरा विश्वास करते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता होगा की बैंक धीरे धीरे उनके अकाउंट से थोड़ा-थोड़ा अमाउंट चार्ज के रूप में काटता रहता है। डिजिटल बैंकिंग बढ़ाने के कारण यह Hidden charge लगाना आम बात हो गयी है अगर आप इन चार्ज को नहीं समझते हैं तो हर महीने आपका पैसा बिना पता चले कटता रहेगा।
Bank Hidden Charges 2026 – Minimum Account Charge क्या है ?
सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना जरूरी होता है अगर आपका बैलेंस कम हो जाता है तो बैंक चार्ज काट लेता है। कई बैंक तो 100 से 500 तक का चार्ज लेते हैं जो बार बार लग सकता है। इसलिए हमेशा अपने अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करके जरूर रखें।
ATM Withdrawal Charges
हर महीने एटीएम से फ्री पैसा निकालने की लिमिट मिलती है। और फिर उसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर 20 से ₹25 का चार्ज लगता है। अगर आप बार-बार एटीएम उसे करते हैं। तो धीरे-धीरे चार्ज भी बढ़ने लगते हैं।

SMS Charge
जब भी आपके अकाउंट में ट्रांजैक्शन होती है। मैसेज आता है लेकिन यह भी सर्विस फ्री नहीं होती है। कई बैंक इसके लिए भी चार्ज वसूलते हैं 50 से 200 तक का चार्ज लगता है कुछ लोग तो इस चार्ज को नोटिस भी नहीं करते हैं।
Debit card Annual Fee
डेबिट कार्ड इस्तेमाल करना आसान होता है लेकिन इसके लिए भी हर महीने या साल की फीस देनी होती है। यह डेढ़ सौ रुपए से लेकर 500 तक हो सकती है अगर आप मल्टीप्ल कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो यह चार्ज बढ़ भी सकता है।
ये भी पढ़ें 👉Low CIBIL Score पर Personal Loan कैसे पाएं – 10 आसान तरीके
Auto Debit & Subscription Charges
आज के समय में कई ऐप्स और और सर्विसेज ऑटो डेबिट ऑप्शन इस्तेमाल करती हैं। जैसे OTT Subscription, Apps या अन्य EMI । अगर आप ध्यान नहीं देते तो हर महीने पैसा कटता रहता है और आपको पता भी नहीं चलता।
चेक बाउंस पेनल्टी
अगर आपकी कोई ईएमआई जाती है और आपके अकाउंट में बैलेंस कम है तो ईएमआई बाउंस हो जाती है जिस पर बैंक चेक बाउंस चार्ज लेता है यह चार्ज 1000 तक हो सकता है। कुछ ग्राहकों को नहीं पता होता है लेकिन बैंक इसे वसूलता है ।
Hidden Charge से कैसे बचे
इस चार्ज से बचने के लिए जरूरी है कि हर महीने की बैंक स्टेटमेंट चेक करें, फालतू सेवाएं अपने अकाउंट पर बंद रखें । अगर आप कोई सर्विस इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसे डीएक्टिवेट करवा दे इसके अलावा जीरो बैलेंस अकाउंट या कम चार्ज लेने वाले बैंक से सेवाएं लेना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सही बैंक चुनकर आप पैसा बचा सकते हैं।
स्मार्ट टिप्स….
हमेशा अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेंटेन रखें। एटीएम की लिमिट इस्तेमाल करें ऑटो डेबिट सर्विस पर नजर रखें और हर महीने अपने बैंक अकाउंट की एक्टिविटी को चेक करते रहे। यह एक अच्छी आदत है।
बैंक आपका पैसा एक साइलेंट तरीके से काटते हैं अगर आप इंन चार्ज को समझ जाते हैं और सही तरीके से मैनेज कर लेते हैं। तो आप हर महीने फालतू के खर्चों से बच सकते हैं। फाइनेंशियल स्मार्ट बनने के लिए जरूरी है कि आप अपने पैसों पर कंट्रोल रखें और हर छोटे चार्ज पर ध्यान दें।
Salary Amount vs savings account
बहुत से लोग जो जॉब चेंज करने के बाद सैलरी अकाउंट को सेविंग अकाउंट में बदलवा देते हैं ऐसे में बैंक मिनिमम बैलेंस चार्ज लगना शुरू कर सकता है। इसलिए जॉब छोड़ने के बाद अपना अकाउंट स्टेटस जरूरचेक करें।
Bank Hidden Charges आज के समय में एक ऐसी समस्या है जो बिना बताए आपके अकाउंट से पैसा कम करती रहती है। छोटे छोटे चार्ज मिलकर हर महीने बड़ा नुकसान बन सकते हैं।
अगर आप इन चार्जिस को समय पर पहचान लेते हैं और सही तरीके से मैनेज करते हैं, तो आप अनचाहे खर्चों से आसानी से बच सकते हैं। पैसे बचाने के साथ साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं ।
दोस्तों यह लेख आप www.Dsrinspiration.com पर पढ़ रहे हैं, DSR Inspiration एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जहां आपको जीवन से जुड़े हर उस पहलू की जानकारी मिलेगी जो वाकई में मायने रखते हैं। आप हमसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम एवं टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते हैं।
Read more: Bank Hidden Charges 2026 : 7 Hidden Fees जो हर महीने आपका पैसा खा रही हैं-
Credit Card Limit Kaise Decide Hoti Hai | लिमिट कैसे बढ़ाएं और कितना इस्तेमाल करें
Credit card limit – धीरे-धीरे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। अब लोग ज्यादातर पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने लगे ऑनलाइन शॉपिंग हो इसके इस्तेमाल से यूजर्स को काफी लाभ मिलता है रीवार्ड प्वाइंट्स कैशबैक जैसे फायदे मिलते हैं। लेकिन आप क्रेडिट कार्ड के लिमिट के अनुसार ही खर्च कर…
-
Bank Account Hold Kaise Hataye | अकाउंट होल्ड होने के कारण और समाधान
Bank Account Hold Kaise Hataye यह सवाल आजकल बहुत से लोगों के मन में आता है, खासकर तब जब अचानक उनका बैंक अकाउंट काम करना बंद कर देता है। अगर आपका अकाउंट होल्ड हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सबसे पहले इसका सही कारण जानना जरूरी है। सरकार लगातार सभी नागरिकों…
-
घर बैठे 1 लाख कैसे कमाए 7 आसान तरीके
घर बैठे 1 लाख कैसे कमाए 2026 में यह सवाल आज हर युवा के मन में है। अगर आप बिना डिग्री के ऑनलाइन कमाई करना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए तरीके आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।इसलिए, घर बैठे ₹1 लाख कैसे कमाए 2026, यह एक महत्वपूर्ण विषय है जिस…




