Unsecured Loan क्या होता है: फायदे नुकसान, ब्याज दर और पूरी जानकारी

बिना गारंटी मिलने वाला unsecured loan और उसके फायदेAI Image

आज के समय में अचानक पैसों की जरूरत किसी को भी पड़ सकती है। कई बार मेडिकल इमरजेंसी, पढ़ाई, शादी या किसी जरूरी काम के लिए तुरंत पैसे की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में लोग बैंक या फाइनेंस कंपनियों से लोन लेते हैं।लोन मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं – Secured Loan और Unsecured Loan। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि Unsecured Loan क्या होता है, यह कैसे मिलता है, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं।

Unsecured Loan क्या होता है।

Unsecured Loan वह लोन होता है। जिसमें बैंक के वित्तीय संस्था को किसी भी तरह की संपत्ति जैसे घर जमीन सोना आदि गिरवी नहीं रखनी पड़ती। इसका मतलब यह है कि बैंक आपकी आए क्रेडिट स्कोर नौकरी कि स्थिरता देखकर ही लोन देता है। अगर उधार लेने वाला व्यक्ति लोन वापस नहीं कर पाता, तो बैंक के पास कोई गिरवी संपत्ति नहीं होती, इसलिए इस लोन का जोखिम ज्यादा माना जाता है।

Unsecured Loan के उदाहरण

  • कुछ सामान्य Unsecured Loan इस प्रकार हैं:
  • पर्सनल लोन (Personal Loan)
  • क्रेडिट कार्ड लोन
  • स्टूडेंट लोन (कुछ मामलों में)
  • मेडिकल इमरजेंसी लोन
  • छोटे बिजनेस के लिए बिना गारंटी का लोन

इन सभी में बैंक को कोई संपत्ति गिरवी नहीं रखनी पड़ती।


ये भी पढ़ें— Education Loan 2026: भारत और विदेश में पढ़ाई के लिए कितना लोन मिलता है जानें पूरी जानकारी

Unsecured Loan की मुख्य विशेषताएँ


  • 1. कोई गारंटी या संपत्ति नहीं
  • इस लोन को लेने के लिए घर, जमीन, गाड़ी या सोना गिरवी नहीं रखना पड़ता।
  • 2. जल्दी लोन मिल जाता है
  • अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो बैंक बहुत जल्दी लोन मंजूर कर सकता है।
  • 3. ब्याज दर थोड़ी ज्यादा होती है
  • क्योंकि बैंक के लिए जोखिम ज्यादा होता है, इसलिए Unsecured Loan की ब्याज दर सिक्योर्ड लोन से ज्यादा होती है।
  • 4. कम राशि का लोन

आमतौर पर इस तरह के लोन में राशि सीमित होती है।

Unsecured Loan लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • बैंक स्टेटमेंट
  • सैलरी स्लिप या इनकम प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर ईमेल

Unsecured Loan के फायदे

  1. संपत्ति गिरवी नहीं रखनी पड़ती। आपको अपने घर या जमीन की चिंता नहीं करनी पड़ती।
  2. प्रोसेस बहुत आसान ऑनलाइन आवेदन से कुछ घंटों में मंजूरी मिल सकती है।
  3. तुरंत पैसों की जरूरत पूरी।
    इमरजेंसी में बहुत काम आती है।
    आप किसी भी जरूरत के लिए पैसा लोन के जरिए उधार ले सकते हैं। इसे समय के साथ ब्याज सहित चुकाना पड़ता है।

Unsecured Loan के नुकसान

जहां इस लोन के कई फायदे हैं वहीं कुछ नुकसान भी होते हैं।

  • ब्याज दर ज्यादा होती है
  • लोन राशि सीमित होती है
  • क्रेडिट स्कोर खराब होने पर लोन मिलना मुश्किल हो सकता है
  • समय पर EMI न देने पर पेनल्टी लग सकती है

इसलिए Unsecured Loan लेने से पहले सभी शर्तों को समझना जरूरी है।

Unsecured Loan की शर्तें

  • हर एक लेडर की अपनी अलग शर्तें हो सकती है। लेकिन आमतौर पर यह सामान में सच होती हो सकती है।
  • ऐज 21 से 60 साल
    सैलरीड या एंप्लॉयड
    15 से 25 हजार रुपए प्रति माह की न्यूनतम इनकम होनी चाहिए।
    क्रेडिट स्कोर 700 या उससे ज्यादा होने पर सस्ती ब्याज दर मिल सकती है।
    सैलरीड व्यक्ति के लिए कम से कम 1 से 2 साल का काम का एक्सपीरियंस होना चाहिए। सेल्फ एंप्लॉयड के लिए 3 साल या उससे ज्यादा

निष्कर्ष

आज के समय में Unsecured Loan उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जिन्हें तुरंत पैसों की जरूरत होती है और जो अपनी संपत्ति गिरवी नहीं रखना चाहते। हालांकि इस लोन की ब्याज दर ज्यादा होती है, इसलिए इसे सोच-समझकर लेना चाहिए।अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और आय स्थिर है तो आपको आसानी से Unsecured Loan मिल सकता है। लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर और शर्तों की तुलना जरूर करें ताकि आपको सही विकल्प मिल सके।

खबरें और भी

  • 15 Days Salary System : हर 15 दिन में मिलेगी सैलरी ! नई वेतन व्यवस्था

    15 Days Salary System : हर 15 दिन में मिलेगी सैलरी ! नई वेतन व्यवस्था

    15 Days Salary System मतलब महीने में दो बार आएगी सैलरी , नेपाल सरकार ने कर्मचारियों के सैलरी भुगतान से जुड़ा एक बड़ा और अनोखा फैसला लिया है। लंबे समय से चली आ रही मासिक वेतन प्रणाली को बदलते हुए सरकार ने कर्मचारियों को हर 15 दिन में सैलरी देने की दिशा में कदम बढ़ाया…

  • Bharat Tiwari Encounter : मामले की पूरी सच्चाई

    Bharat Tiwari Encounter – बिहार के भोजपुर जिले के बिलौती गांव के निवासी भरत भूषण तिवारी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के मुद्दों को लेकर चर्चा में थे. स्थानीय लोगों के अनुसार वे गांव और आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित परिवारों और लोगों के पलायन मुद्दों…

  • Rahul Gandhi Biography in Hindi – शिक्षा, संघर्ष, प्राइवेट सेक्टर में नौकरी और नाम बदलने की पूरी कहानी ।

    Rahul Gandhi Biography in Hindi – शिक्षा, संघर्ष, प्राइवेट सेक्टर में नौकरी और नाम बदलने की पूरी कहानी ।

    Rahul Gandhi Biography in Hindi : भारतीय राजनीति में राहुल गांधी ऐसा नाम हैं जो हर भारतीय के दिल में है,चाहे वह उनके प्रशंसक हो या आलोचक ! कुछ लोग उन्हें देश के प्रमुख विपक्षी नेता के रूप में देखते हैं, तो कुछ उन्हें युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज मानते हैं और कुछ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *