इनकम टैक्स कैसे बचाएं आज के समय में लगभग हर एक व्यक्ति चाहता है। कि उसकी कमाई हुई मेहनत का अधिक से अधिक हिस्सा उसके पास ही होना चाहिए। लेकिन आय होने पर इनकम टैक्स भरना भी जरूरी होता है। भारत की सरकार लोगों को टैक्स बचाने के लिए कई तरह के कानूनी विकल्प देता है। अगर कोई भी व्यक्ति सही तरह से इन नियमों और इन योजनाओं को समझ ले तो हर साल वह अच्छा खासा टैक्स बचा सकता है। सही टैक्स प्लानिंग आपकी आय को सुरक्षित रखती है बल्कि भविष्य के लिए अच्छी बचत और निवेश की आदत भी बना देती है।
इनकम टैक्स कैसे बचाएं: भारत में टैक्स व्यवस्था को समझना
सबसे पहले तो यह समझना जरूरी है। भारत में दो तरह के टैक्स व्यवस्था लागू है। पुरानी टैक्स व्यवस्था और नई टैक्स व्यवस्था पुराने टैक्स में कई तरह की छूट मिलती है जबकि नए टैक्स में टैक्स की दरें कम होती है। लेकिन इसमें अधिक प डिडक्शन नहीं मिलता। इसलिए किसी भी व्यक्ति को अपनी है और खर्चे के मुताबिक ही तय करना चाहिए कि उसके लिए कौन सी व्यवस्था बेहतर है। अगर आपके पास कई निवेश और बीमा जैसी योजनाएं है। तो पुरानी टैक्स व्यवस्था ज्यादा फायदेमंद होगी।

इनकम टैक्स कैसे बचाएं: सेक्शन 80C के तहत निवेश के तरीके
टैक्स बचाने का सबसे अच्छा तरीका सेक्शन 80C के अंतर्गत निवेश करना है। इस सेक्शन के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति साल में डेढ़ लाख रुपए तक की टैक्स छूट प्राप्त कर सकता है। इसके अंतर्गत कई प्रकार के निवेश आते हैं। जैसे कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड, टैक्स सेविंग, फिक्स्ड डिपॉजिट, जीवन बीमा प्रीमियम, कर्मचारी भविष्य निधि और इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम म्युचुअल फंड अगर कोई भी व्यक्ति अपनी आय का कुछ हिस्सा इन योजनाओं में निवेश करता है। तो उसकी टैक्स योग्य आय कम हो जाती है। और उसे कम टैक्स भरना पड़ता है।
ये भी पढ़ें — नरेला में बनेगा 80 हजार क्षमता वाला मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम, DDA ने जारी किया टेंडर
हेल्थ इंश्योरेंस से टैक्स बचाने का तरीका
स्वास्थ्य बीमा टैक्स बचाने के लिए एक अच्छा तरीका है। सेक्शन 80D के अंतर्गत अगर कोई व्यक्ति अपने और अपने परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस करवाता है। तो उसे टैक्स में छूट मिलती है। सामान्य व्यक्ति के लिए यह छूट लगभग 25000 रुपए तक होती है। अगर कोई व्यक्ति अपने माता-पिता के लिए भी हेल्थ इंश्योरेंस लेता है तो उसे अतिरिक्त छूट मिल सकती है। और अगर व्यक्ति के माता-पिता वरिष्ठ नागरिक हो तो यह छूट और भी अधिक बढ़ जाती है। इसलिए स्वास्थ्य बीमा न केवल बीमारी के समय आर्थिक सुरक्षा देता है। बल्कि टैक्स बचाने में भी काफी मदद करता है।
होम लोन से टैक्स बचाने का फायदा
घर खरीदने के लिए लिया गया होम लोन विद टैक्स बचाने का एक बड़ा साधन है। सरकार होम लोन लेने वाले व्यक्ति को दो प्रकार की टैक्स छूट देती है। पहले छूट लोन की मूल राशि पर मिलती है। और दूसरी छूट ब्याज पर जो सेक्शन 24 के अंतर्गत होती है। ब्याज पर सालाना लगभग 200000 लाख तक की छूट मिल सकती हैं। इस तरह होम लोन लेने से न केवल घर का सपना पूरा होता है। बल्कि टैक्स भी काम देना होता है।
NPS से अतिरिक्त टैक्स छूट
इसके अलावा नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) भी टैक्स बचाने का एक अच्छा विकल्प है। यह योजना खास तौर पर रिटायरमेंट के लिए बनाई गई है। इसमें निवेश करने पर सेक्शन 80CCD(1B) के तहत 50,000 रुपये तक की अतिरिक्त टैक्स छूट मिलती है। अगर कोई व्यक्ति पहले से 80C की पूरी सीमा का उपयोग कर चुका है तब भी वह NPS में निवेश करके अतिरिक्त टैक्स बचा सकता है।
HRA के जरिए टैक्स बचत
अगर कोई व्यक्ति नौकरी करता है और किराए के घर में रहता है तो उसे हाउस रेंट अलाउंस (HRA) के माध्यम से भी टैक्स में छूट मिल सकती है। HRA की गणना कर्मचारी की सैलरी, शहर और दिए गए किराए के आधार पर होती है। कई मामलों में यह छूट काफी बड़ी हो सकती है और इससे टैक्स योग्य आय में अच्छी कमी आ सकती है।
सही टैक्स प्लानिंग क्यों जरूरी है
टैक्स बचाने के लिए सबसे जरूरी बात है सही समय पर योजना बनाना। बहुत से लोग पूरे साल टैक्स के बारे में नहीं सोचते और वित्तीय वर्ष के अंत में जल्दबाजी में निवेश कर देते हैं। इससे कई बार गलत निवेश हो जाते हैं। अगर साल की शुरुआत में ही सही प्लानिंग कर ली जाए तो निवेश भी बेहतर होगा और टैक्स भी आसानी से बचाया जा सकेगा।
अंत में यह कहा जा सकता है कि टैक्स बचाने के लिए केवल पैसे छिपाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि सरकार द्वारा दिए गए कानूनी विकल्पों का सही उपयोग करना जरूरी होता है। सही निवेश, बीमा, और वित्तीय योजना के माध्यम से कोई भी व्यक्ति हर साल काफी टैक्स बचा सकता है और साथ-साथ अपने भविष्य को भी आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकता है। इसलिए हर कमाने वाले व्यक्ति को टैक्स के नियमों की जानकारी रखनी चाहिए और समझदारी से अपनी आय और निवेश की योजना बनानी चाहिए।
खबरें और भी: इनकम टैक्स कैसे बचाएं: जानिए सेक्शन 80C, 80D, NPS और HRA से टैक्स बचाने के आसान तरीके-
इनकम टैक्स कैसे बचाएं: जानिए सेक्शन 80C, 80D, NPS और HRA से टैक्स बचाने के आसान तरीके
Spread the loveइनकम टैक्स कैसे बचाएं आज के समय में लगभग हर एक व्यक्ति चाहता है। कि उसकी कमाई हुई मेहनत का अधिक से अधिक हिस्सा उसके पास ही होना चाहिए। लेकिन आय होने पर इनकम टैक्स भरना भी जरूरी होता है। भारत की सरकार लोगों को टैक्स बचाने के लिए कई तरह के कानूनी…
-
नरेला में बनेगा 80 हजार क्षमता वाला मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम, DDA ने जारी किया टेंडर
Spread the loveनई दिल्ली –नरेला मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम दिल्ली में बनने वाला एक बड़ा खेल प्रोजेक्ट है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) नरेला के सेक्टर G-3 और G-4 में 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाला आधुनिक मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की योजना पर काम कर रहा है। यह स्टेडियम सिर्फ दिल्ली का सबसे बड़ा खेल परिसर…
-
फैटी लीवर क्यों होता है? जानिए 9 गलत आदतें और लिवर को स्वस्थ रखने के 8 आसान उपाय
Spread the loveआज के समय में फैटी लीवर की समस्या बुजुर्गों तक सीमित नहीं है। यंग युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। खास बात यह है कि कुछ लोग शराब नहीं पीते फिर भी उनको नॉन एल्कोहल फैटी लिवर हो रहा है। फैटी लीवर उसे वक्त बनता है जब लीवर में जरूर से…



