बादशाह टटीरी विवाद: हरियाणा में फोक गीत पर केस, रैपर ने मांगी माफी

बादशाह टटीरी विवादai image
Spread the love

बादशाह टटीरी विवाद ने हरियाणा की लोक परंपरा और आधुनिक हिप हॉप संगीत के बीच जोरदार चर्चा छेड़ दी है। बॉलीवुड रैपर और सिंगर बादशाह का फोक गीत टटीरी हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे यूट्यूब पर 20 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। हालांकि, गाने के कुछ शब्दों को आपत्तिजनक बताते हुए कई शिकायतें दर्ज की गईं। इसके चलते पंचकूला, जींद और नरवाने थाने में केस दर्ज किया गया, और हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया। इस विवाद ने गीत के लोकप्रिय होने के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक संवेदनाओं पर भी बहस शुरू कर दी है।

बादशाह टटीरी विवाद क्यों हुआ शुरू ?

हरियाणा की लोक संस्कृति से जुड़े इस मामले में बादशाह टटीरी विवाद को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने शिकायत दर्ज कराई है।बादशाह टटीरी विवाद तब शुरू हुआ जब उनके फोक गीत के कुछ शब्द आपत्तिजनक पाए गए। गाने में स्कूल वर्दी में लड़कियों के साथ अनुचित शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगा।

आपत्तिजनक शब्दों के आरोप के बाद Badshah को नोटिस, महिला आयोग ने मांगा जवाब

बादशाह टटीरी विवाद: बॉलीवुड रैपर बादशाह माइक्रोफोन के सामने गाते हुए, स्कूल वर्दी में लड़कियों के साथ, टटीरी पक्षी के अंडों के पास, पुलिस केस फ़ाइल और भीड़ के साथ

शिकायत में आरोप है कि गीत में स्कूल वर्दी में दिखाई गई लड़कियोंकेसाथअनुचित शब्दों का प्रयोग किया गया है। जिससे समाज में गलत धारणाएं ही पैदा होती है। पानीपत की नारी तू नारायणी उत्थान समिति और शिव आरतीफाउंडेशन की शिकायत पर हरियाणा राज्य महिला ने भी संज्ञान लेते हुए बादशाह को 13 मार्च को पानीपत में मौजूद होकर अपना पक्ष रखने के लिए समन जारी किया है।

टटीरी का महत्व और बादशाह टटीरी विवाद की पृष्ठभूमि

टटीरी एक पक्षी होता है। जिसे टटिहरी कहा जाता है। यह ज्यादातर खेतों में ही अपने अंडे देती है। हरियाणा की लोक परंपरा में टटिहरी का विशेष स्थान है। और इस पर अनेक लोकगीत प्रचलित है। विशेष रूप से महिलाएं अपनी इच्छाओं और भावनाओं टटिहरी के प्रतीक के माध्यम से गीतों में व्यक्त करती है। इस लोकगीत की पंक्ति कुछ इस प्रकार है। जै री टिटहरी मेरा री ब्याह हो ज्या,तेरी री सोने की चोंच घड़वा हूं। टटिहरी से जुड़ा यह प्रसंग महाभारत काल से संबंध माना जाता है।

मान्यता यह है कि महाभारत युद्ध के दौरान रणभूमि में टटिहरी के अंडों की रक्षा स्वयं कृष्ण भगवान ने की थी। इसी कारण लोक विश्वास है कि टटिहरी मनोकामनाओं को सीधा भगवान तक पहुंचाने प्रतिकात्मक पक्षी माने जाती है। हरियाणा लोकगीतों में धार्मिक संस्कृति मान्यता के कारण विशेष महत्व है।रैपर बादशाह के गीत में स्वर देने वाली कैथल की सिमरन पहले भी पारंपरिक रूप से यह गीत गा चुकी है। बादशाह टीम ने उनसे संपर्क कर हरियाणवी लोक धुन में रैप सिली को जोड़ा। 1 मार्च को जारी हुए यूट्यूब पर इस गाने को 20 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है।

Badshah ने मांगी माफी, कहा—किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं

सोशल मीडिया पर भी बादशाह टटीरी विवाद को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बादशाह ने एक वीडियो जारी किया आलोचनाओं का जवाब देते हुए। उन्होंने कहा कि मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा मेरा यह गाना रिलीज हो गया है। मैं देख रहा हूं कि गाने के कुछ शब्द और दृश्य के कारण हरियाणा के कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। आगे बादशाह ने कहा कि मैं हरियाणा से हूं। जो लोग मुझे जानते हैं। मेरी भाषा खानपान और जीवन शैली से मेरी पहचान हरियाणा से है। मुझे एक हरियाणवी होने पर गर्व है।

ये भी पढ़ें —Sanju Samson T20 World Cup 2026: Player of the Tournament बनकर रचा इतिहास

बादशाह ने बताया मेरे गाने का हिप हॉप संगीत प्रतिस्पर्धा संस्कृति से प्रेरित है। मेरा इरादा कभी भी हरियाणा की किसी भी महिला या बच्चे के मिला एफ आपत्तिजनक शब्द कहने का नहीं था। बादशाह ने वीडियो को समाप्त करते हुए कहा कि मैं हमेशा हरियाणा की संस्कृति और भाषा को ऊंचाई तक ले जाने की कोशिश की है। लेकिन अगर मेरे इस गाने से किसी को भी ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे हरियाणा का बेटा मानकर मुझे माफ कर देंगे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, कई जगहों पर जांच शुरू

पुलिस के अनुसार बादशाह टटीरी विवाद के मामले में जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।1986 की धारा 3 और 4 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 अश्लील कीर्ति और गीतों से संबंधित के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कई पुलिस की टीम गठित की गई है। और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। बादशाह को पुलिस के सामने पेश होने के लिए औपचारिक नोटिस भी जारी किया गया है।

Read more: बादशाह टटीरी विवाद: हरियाणा में फोक गीत पर केस, रैपर ने मांगी माफी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *