साबरमती एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, 6 ट्रेनें हुई रद्द कहीं ट्रेनों का बदला रूट,

ByMr. Sandeep Rana

August 17, 2024
ट्रेन जब कानपुर से निकली तभी इंजन से एक बड़े बोल्डर के टकराने की आवाज आई।Oplus_0ट्रेन जब कानपुर से निकली तभी इंजन से एक बड़े बोल्डर के टकराने की आवाज आई।

कानपुर, उत्तर प्रदेश वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस शनिवार की सुबह हादसे की शिकार हो गई। ट्रेन के ड्राइवर ने बताया रफ्तार से चल रही ट्रेन जब कानपुर से निकली तभी इंजन से एक बड़े बोल्डर के टकराने की आवाज आई।

इससे इंजन का आगे का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। और लगभग ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद बचाओ अभियान शुरू कर दिया गया। रेलवे ने हेल्प के लिए कई नंबर जारी किए हैं और कहीं ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और कहीं के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं।मध्य प्रदेश के रेलवे मुख्यालय‌ के शशिकांत त्रिपाठी ने बताया। यह घटना गोविंदपुरी स्टेशन के पास हुई। जब ड्राइवर से हादसे के बारे में पूछा गया। तो उसने बताया कि एक बड़े बोल्डर की टकराने की आवाज आई।

  • Rahul Gandhi Biography in Hindi – शिक्षा, संघर्ष, प्राइवेट सेक्टर में नौकरी और नाम बदलने की पूरी कहानी ।

    Rahul Gandhi Biography in Hindi : भारतीय राजनीति में राहुल गांधी ऐसा नाम हैं जो हर भारतीय के दिल में है,चाहे वह उनके प्रशंसक हो या आलोचक ! कुछ लोग उन्हें देश के प्रमुख विपक्षी नेता के रूप में देखते हैं, तो कुछ उन्हें युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज मानते हैं और कुछ…

  • Credit Card Limit Kaise Decide Hoti Hai | लिमिट कैसे बढ़ाएं और कितना इस्तेमाल करें

    Credit Card Limit Kaise Decide Hoti Hai | लिमिट कैसे बढ़ाएं और कितना इस्तेमाल करें

    Credit card limit – धीरे-धीरे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। अब लोग ज्यादातर पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने लगे ऑनलाइन शॉपिंग हो इसके इस्तेमाल से यूजर्स को काफी लाभ मिलता है रीवार्ड प्वाइंट्स कैशबैक जैसे फायदे मिलते हैं। लेकिन आप क्रेडिट कार्ड के लिमिट के अनुसार ही खर्च कर…

लेकिन सवाल यह उठता है की रेलवे ट्रैक पर इतना बड़ा बोल्डर कहां से आया। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव घटना पर किसी साजिश के होने की आशंका जताई। रेल मंत्री ने इसकी जांच आईबी को सौंप दी है।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर लिखा है। साबरमती एक्सप्रेस का इंजन आज सुबह कानपुर से आगे किसी स्टेशन पर ट्रैक पर रखी चैन से टकराकर डैमेज हो गया जिसके कारण 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। आईबी और उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यात्रियों और कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई। आगे की यात्रा के लिए यात्रियों के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *