SC-ST Reservation Issue पर चंद्रशेखर आजाद क्या बोले।

ByMr. Sandeep Rana

August 2, 2024
SC-ST Reservation Issue पर चंद्रशेखर आजाद क्या बोले

SC-ST Reservation Issue:  नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद SC -ST एक्ट के आरक्षण के अंदर कोटा देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश नहीं हैं. उन्होंने इस फैसले पर असहमति जताते हुए कहा कि मैंने माननीय सर्वोच्च न्यायालय का पूरा आदेश नहीं पढ़ा है. मैं उसे स्टडी करूंगा. यह बहुतम महत्वपूर्ण है. क्योंकि आदेश में बाबा साहेब आंबेडकर के कई कोट का इस्तेमाल किया गाय है.चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि बड़ी बात ये है कि हमने अंग्रेजों के सामने डिवाइड एंड रूल की पॉलिसी सुनी थी. वही फिर से हो रहा है..

शेड्यूल कास्ट और शेड्यूल ट्राइब में जो एकता हो रही है उसे तोड़ने का काम किया जा रहा है. मुझे ये भी देखना है कि सुप्रीम कोर्ट में जिन जजों ने ये ऑर्डर किया है उसमें से एससी-एसटी वर्ग के कितने जज हैं.सुप्रीम कोर्ट से होगी वर्गीकरण की शुरुआतचंद्रशेखर आजाद ,चंद्रशेखर यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि अगर आप वर्गीकरण करना ही चाहते हैं तो सर्वोच्च न्यायालय से इसकी शुरुआत होनी चाहिए. वहां लंबे समय से कुछ परिवार ने ही कब्जा कर रखा है. चलो शेड्यूल कास्ट में से किसी को तो आप घुसने नहीं दे रहे हैं, लेकिन क्या सामान्य जाति में किसी और लोगों में अवसर नहीं है, लेकिन आप उनको भी मौका नहीं दे रहे हो. अगर आपको वर्गीकरण की शुरुआत करनी है

तो सर्वोच्च संस्थान यानी सुप्रीम कोर्ट से ही करनी चाहिएचंद्रशेखर ने सर्वोच्च न्यायालय के पुराने फैसले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “क्या सुप्रीम कोर्ट ने कभी मॉनिटरिंग की अपने पुराने फैसले की. रिजर्वेशन में प्रमोशन का. क्या आपने मॉनिटिरंग की. एससी एसटी का बैकलॉग भरा गया या नहीं, कभई आपने इसकी मॉनिटरिंग की है.

क्या आपको जानकारी है इनको कितना आरक्षण मिल रहा है. उनकी आर्थिक स्थिति के क्या आंकड़े हैं आपके पास. बंद कमरे में बैठकर कुछ भी फैसला ले लिया जाएगा.”जल्द लिया जाएगा आगे का फैसलाचंद्रशेखर ने ये भी कहा कि इस बेंच में एक जज बेला त्रिवेदी जी, उनके फैसले पर बाकी जजों ने असहमति जताई. इसको भी स्टडी करना पड़ेगा. यह बहुत बड़ा विषय है. अगर कोई हमें गलत मंशा से बांटने का प्रयास करेगा तो ठीक नहीं होगा. मैं ये भी देखूंगा कि इस फैसले का विरोध करने वाले और समर्थन करने वाले वकील किस जाति के थे. सभी चीजों को देखने के बाद इस पर आगे का फैसला लिया जाएगा.

  • Jantar Mantar Protest 2026 : 20 जुलाई को दिल्ली में क्या हुआ ? पूरी जानकारी

    Jantar Mantar Protest 2026 : 20 जुलाई को दिल्ली में क्या हुआ ? पूरी जानकारी

    Jantar Mantar Protest 20 जुलाई 2026 का दिन देश की राजनीति, शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में याद किया जा सकता है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से चल रहा छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन उस समय राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया, जब प्रदर्शनकारियों ने संसद…


  • 15 Days Salary System : हर 15 दिन में मिलेगी सैलरी ! नई वेतन व्यवस्था

    15 Days Salary System : हर 15 दिन में मिलेगी सैलरी ! नई वेतन व्यवस्था

    15 Days Salary System मतलब महीने में दो बार आएगी सैलरी , नेपाल सरकार ने कर्मचारियों के सैलरी भुगतान से जुड़ा एक बड़ा और अनोखा फैसला लिया है। लंबे समय से चली आ रही मासिक वेतन प्रणाली को बदलते हुए सरकार ने कर्मचारियों को हर 15 दिन में सैलरी देने की दिशा में कदम बढ़ाया…


  • Bharat Tiwari Encounter : मामले की पूरी सच्चाई

    Bharat Tiwari Encounter – बिहार के भोजपुर जिले के बिलौती गांव के निवासी भरत भूषण तिवारी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के मुद्दों को लेकर चर्चा में थे. स्थानीय लोगों के अनुसार वे गांव और आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित परिवारों और लोगों के पलायन मुद्दों…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *