Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u137348301/domains/dsrinspiration.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
यूपी में सबसे बड़ा उलटफेर, हाथ के साथ खटाखट दौड़ रही साइकिल जानिए कौन....... - Dsr Inspiration

यूपी में सबसे बड़ा उलटफेर, हाथ के साथ खटाखट दौड़ रही साइकिल जानिए कौन…….

यूपी में सबसे बड़ा उलटफेर, हाथ के साथ खटाखट दौड़ रही साइकिल जानिए कौन.......यूपी लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट 2024, नई दिल्ली- लोकसभा चुनाव के बाद आज सुबह 8:00 बजे शुरू हुई मतगणना के रुझानों में फिलहाल आपको बता दे की इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी की वाराणसी सीट से आगे चल रहे हैं। और राहुल गांधी ने रायबरेली सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। और सपा के नेता अखिलेश यादव भी अपनी सीट कन्नौज पर आगे चल रहे हैं। बीजेपी के नेता राजनाथ सिंह अपनी लखनऊ सीट से आगे चल रहे हैं। इलाहाबाद से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी की अपनी निकटतम प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी के उज्जवल रमन सिंह से आगे है।
Spread the love

यूपी लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट 2024, नई दिल्ली- लोकसभा चुनाव के बाद आज सुबह 8:00 बजे शुरू हुई मतगणना के रुझानों में फिलहाल आपको बता दे की इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी की वाराणसी सीट से आगे चल रहे हैं। और राहुल गांधी ने रायबरेली सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। और सपा के नेता अखिलेश यादव भी अपनी सीट कन्नौज पर आगे चल रहे हैं। बीजेपी के नेता राजनाथ सिंह अपनी लखनऊ सीट से आगे चल रहे हैं। इलाहाबाद से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी की अपनी निकटतम प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी के उज्जवल रमन सिंह से आगे है।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीट है। और आपको बता दे की इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 851 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। बीजेपी ने 80 लोकसभा सीटों में से 75 पर चुनाव लड़ा है। और गठबंधन सहयोग अपना दल ने मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीट, सुभा सपा ने घोसी और रालोद बिजनौर और बागपत से चुनाव लड़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ा‌ है। जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से उम्मीदवार है। सपा के प्रमुख नेता अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ रहे हैं।

यादव परिवार के पांच में से चार उम्मीदवारों ने मजबूत बढ़त बनाए।

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी यादव परिवार के पांच सदस्यों में से अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव सहित चार उम्मीदवार अब तक के रुझानों में बड़े अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार कन्नौज से अखिलेश यादव भाजपा के सुब्रत पाठक से 61,351 वोटो से आगे हैं। और मैनपुरी में डिंपल यादव भाजपा के जयवीर सिंह से 68261 वोटो से आगे चल रही है।

आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ से 450,69 वोटो से आगे है। फिरोजाबाद में पार्टी नेता रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव भाजपा की विश्व दीप सिंह से ओपन 56,986 वोटो से आगे है।

Read more

इन राज्यों में बाजी पलटती नजर आ रही है, l.N.D.lA पढ़े कहां से आ रही है NDA के‌ लिए बुरी खबर,

Lok sabha election 2024,  पोस्टल बैलट की गिनती होगी पहले, अभिषेक मनु सिंघवी  बोले, ECI हुआ तैयार।

भीषन गर्मी के बीच आउटडोर AC में लगी आग, ऐसी घटना से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान..

रिपोर्ट: हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों ने इस चुनावी सीजन में 350-400 करोड़ रुपये कमाए।

पूर्व मैनेजर हत्याकांड में राम रहीम को कोर्ट ने बरी किया। 19 साल बाद हुई थी उम्र कैद की सजा।

पुणे कार एक्सीडेंट केस में आरोपी के वायरल वीडियो पर मां ने बहाय आसु और बोली मेरे बेटे को……,

स्वाति मालीवाल हमला मामला: अरविंद केजरीवाल के सहयोगी को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

दुनिया के सबसे पुराने शहरों के बारे में आप कितना जानते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *