कहां है मुंगेशपुर जहां 52.2 डिग्री, तप रही है धरती, मौसम वैज्ञानिकों ने क्या बताया…..

कितने तापमान तक जिंदा रहा सकता है इंसान, भीषण गर्मी में खुद को कैसे ठंडा रखता है हमारा शरीर।गर्मियों के मौसम में हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों से सूचना आती है कि हीट स्ट्रोक या हीट वेव के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई। देश की राजधानी दिल्ली में फरवरी 2023 में पारा तेजी से चढ़ा फिर बेमौसम बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार यानी 26 मई को दिल्ली में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। क्या आपने कभी सोचा है। इंसान ज्यादा से ज्यादा कितना तापमान बर्दाश्त कर सकता है। और शरीफ खुद को भीषण गर्मी के खिलाफ ठंडा रखने के लिए क्या करता है‌। आखिर इतनी गर्मी में इंसान जिंदा कैसे रह जाता है कि तापमान पर इंसान के लिए संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। तो चलिए जानते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गर्मी ने लोगों को झुलसाकर रख दिया है। बुधवार को पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। यह तापमान दोपहर ढाई बजे रिकॉर्ड किया गया। यह पहली बार है जब पारा 50 डिग्री पार पहुंचा है। दिल्ली में मंगलवार को भी पारा 50 के करीब पहुंचा था। दिल्ली में पिछले कई दिनों से लू और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गर्मी ने लोगों को झुलसाकर रख दिया है। बुधवार को पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। यह तापमान दोपहर ढाई बजे रिकॉर्ड किया गया। यह पहली बार है जब पारा 50 डिग्री पार पहुंचा है। दिल्ली में मंगलवार को भी पारा 50 के करीब पहुंचा था। दिल्ली में पिछले कई दिनों से लू और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी है।

दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण ऐसा लग रहा है, जैसे भट्टी के पास तप रहे हैं। मुंगेशपुर में सबसे ज्यादा तापमान 52.3 डिग्री और नरेला में 47.9 डिग्री पारा पहुंचा है। नजफगढ़ में 48.6 डिग्री, जाफरपुर में 48 डिग्री, पूसा में 48.3 डिग्री, आयानगर में 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इन इलाकों में ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह भी बताई है।

यह आज तक के इतिहास में दिल्ली ही नहीं बल्कि देशभर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। लेकिन मौसम विभाग ने इसे ऋुटिपूर्ण बताते हुए बयान जारी किया इसकी जांच की जा रही है।

मुंगेशपुर और नरेला में तापमान मंगलवार को 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नरेला, नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान इसलिए दर्ज किया जाता है, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके हैं। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा

 

Read more.

पूर्व मैनेजर हत्याकांड में राम रहीम को कोर्ट ने बरी किया। 19 साल बाद हुई थी उम्र कैद की सजा।

म्युचुअल फंड क्या है ? इसके विभिन्न प्रकार,लाभ एवं सावधानियां

दुनिया के सबसे पुराने शहरों के बारे में आप कितना जानते हैं।

स्वाति मालीवाल हमला मामला: अरविंद केजरीवाल के सहयोगी को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर गाड़ी आगे चल रहे ट्राली से टकराई 7 की मौत 20 घायल

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *