नई दिल्ली, उत्तर भारत भिषन गर्मी की चपेट में अधिकांश प्रदेशों और प्रमुख शहरों के साथ ही देहरादून के इलाकों में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है राजस्थान हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश एनसीआर बिहार गुजरात जैसे राज्यों के लोगों को लू के थपेड़ो का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के माने तो फिलहाल इसे रहात मिलने की उम्मीद कम है। IMD ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। और लोगों को सावधानी बरतने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकालने की सलाह दी जा रही है घर से बाहर काम करने वालों को पानी की बोतल साथ रखने की सलाह दी गई है पता दी कि उत्तर भारत और पूर्व भारत के साथ ही देश के पश्चिमी हिस्सों में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है।
वही दक्षिण भारत के के राज्यों में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से रात मिली है मौसम के तल्ख तेवर को देखते हुए मौसम विभाग ने 5 दिनों तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्व अनुमान के साथ साथ राजस्थान हरियाणा पंजाब गुजरात चंडीगढ़ दिल्ली के हिस्सा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव से लेकर गंभीर ल की स्थिति और जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश मध्य प्रदेश गुजरात सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में 25 मई 2024 तक कोई राहत नहीं मिलने का पूर्व अनुमान है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहने के आसार जताए गए हैं कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 45 के पार भी जा सकता है इसके साथ ही गर्म हवा लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
सिरसा में तापमान। @ 47.8 डिग्री सेल्सियस।
मौसम विभाग के अनुसार, 21 मई को हरियाणा के सिरसा का तापमान 47 पॉइंट 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जबकि राजस्थान के पिलानी में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री रहा। उत्तर प्रदेश की आगरा में मैक्सिमम टेंपरेचर 46 पॉइंट 6डिग्री सेल्सियस रहा। और मैं मध्य प्रदेश के रतलाम का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पर्वतीय क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के ऊना में भी लोग गर्मी से तर बतर रहे।
दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास के इलाकों में मौसम का कहर जारी रहने का पूर्व अनुमान है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्व अनुमान जताया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आपको बता दे की नजफगढ़ इलाके में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर चुका है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद गुरुग्राम जैसे शहरों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है।

