यूजीसी नेट परीक्षा रद्द होने के बाद सीबीआई ने दर्ज की पहली FIR, डार्क नेट पर लीक हुआ था पेपर।

Spread the love

यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने गुरुवार को पहला एक्शन लिया। एजेंसी ने अज्ञात फैक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय साइबर अपराध केंद्र की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण यूनिट से मिला इनपुट के आधार पर यूजीसी नेट परीक्षा को रद्द कर दिया। सरकार ने परीक्षा की सुचिता से समझौता किए जाने की अशंका जताई थी। साथ ही मामले को सीबीआई को सौंप दिया।

सरकार ने बताया की पेपर डार्क नेट पर लीक हुआ था।केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने गुरुवार को शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और जांच एंटी करप्शन ब्रांच दिल्ली यूनिट को सौंप दी।

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, शिक्षा विभाग के सचिव से प्राप्त शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता आईपीसी धारा 120 बी धोखाधड़ी 420 आपराधिक साजिश के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। शिकायत में आरोप लगाया गया की 19 जून को यूजीसी को केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराधी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को नेट परीक्षा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेट एग्जाम रद्द किए जाने पर जवाब दिया था उन्होंने खुलासा किया की डार्क नेट पर नेट का पेपर लीक किया गया था। यूजीसी नेट की परीक्षा का आयोजन बुधवार को किया था जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे यूजीसी नेट परीक्षा हर साल जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है। ताकि जूनियर रिसर्च फेलोशिप सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और भारतीय विश्वविद्यालय और कॉलेज में पीएचडी में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित की जा सके।

  • Sanju Samson T20 World Cup 2026: Player of the Tournament बनकर रचा इतिहास

    Sanju Samson T20 World Cup 2026: Player of the Tournament बनकर रचा इतिहास

    Spread the loveSanju Samson T20 World Cup 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए Player of the Tournament बने इंडिया क्रिकेट टीम ने एक बार फिर दुनिया में अपना दबदबा दिखाते हुए ICC Men’s T20 World Cup 2026 का खिताब अपने नाम दर्ज किया। इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े नयाक टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज…


  • पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड 2026: दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा अब डिजिटल, जानें पूरी प्रक्रिया

    पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड 2026: दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा अब डिजिटल, जानें पूरी प्रक्रिया

    Spread the loveपिंक सहेली स्मार्ट कार्ड 2026 दिल्ली सरकार की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा योजना का नया डिजिटल रूप है।दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती डीटीसी बसें केवल वाहन नहीं है। लाखों महिलाओं के सपना और उनकी आजादी की सारथी है। साल 2019 में आम आदमी पार्टी ने महिलाओं के लिए फ्री बस योजना…


  • दिल्ली मेट्रो मैत्री स्टैचू कौन है? जानिए पूरी सच्ची कहानी

    दिल्ली मेट्रो मैत्री स्टैचू कौन है? जानिए पूरी सच्ची कहानी

    Spread the lovedelhi-metro-maitri-statue को आपने जरूर देखा होगा, जो हर स्टेशन पर हाथ जोड़कर यात्रियों का स्वागत करती है।दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों का हाथ जोड़कर स्वागत करती एक छोटी बच्ची का स्टैचू जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है। यह बच्ची कौन है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *