Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u137348301/domains/dsrinspiration.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
पुणे में भारी बारिश के चलते, स्कूल बंद ट्रैफिक जाम और बाढ़ की चेतावनी - Dsr Inspiration

पुणे में भारी बारिश के चलते, स्कूल बंद ट्रैफिक जाम और बाढ़ की चेतावनी

ByMr. Sandeep Rana

July 25, 2024
पुणे में भारी बारिश का कहर , इसके चलते स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े, और व्यापक व्यवधान पैदा हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्व अनुमान लगाते हुए रेड अल्ट जारी किया है,जिला कलेक्टर सुहास दिवसे ने कई इलाकों में स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश दिए हैं।
Spread the love

पुणे में भारी बारिश का कहर , इसके चलते स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े, और व्यापक व्यवधान पैदा हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्व अनुमान लगाते हुए रेड अल्ट जारी किया है,जिला कलेक्टर सुहास दिवसे ने कई इलाकों में स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश दिए हैं।

जिले के कार्यालय से मिली सूचना के मुताबिक पुणे प्रशासन ने गुरुवार की सुबह 40000 क्यूसेक कि दर पानी को मुथा नदी में छोड़ा है।

इससे पहले गुरुवार को सुबह 4:00 बजे 27203 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सावधान रहने के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

पुणे में भारी बारिश के कारण बुधवार की रात एकता नगरी और विट्ठल नगर घर वह इमारतों में पानी भर गया। खराब मौसम के बीच स्कूलों को बंद करना पड़ा,भारी बारिश की चेतावनी के बाद भोर, मावल,मुंलशी, हवेली, तालुका, पुणे, 25 जुलाई को स्कूल बंद कर दिए गए।

आईएमडी की चेतावनी, जल निकासी और बाढ़ की चेतावनी ने भारी बारिश ने खडकवासला बांध से जल निकासी बढ़ा दी है। सुबह से ही 40000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। इससे पुणे शहर के निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है। प्रशासन ने चेतावनी दिए कि नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए। अनावश्यक एक यात्रा नहीं करनी चाहिए।

पुणे में भारी बारिश की चेतावनी।

यातायात की समस्या और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। तेज हवाएं और लगातार बारिश के कारण शहर में कहीं पेड़ गिरने की घटना सामने आ रही है। इसके चलते गंभीर ट्रैफिक जाम हुआ है। यात्रियों को लंबी लाइन का सामना करना पड़ रहा है।

पुणे बारिश।

पुणे शहर में फायर ब्रिगेड ने कई अपातकालीन स्थितियों का सामना किया है। जिसमें दीवार‌ गिरना घर में पानी जमा, इन घटनाओं में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन समुदाय अभी भी खतरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *