कोलकाता,मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप केस में नया मोड़.

कोलकाता , मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप केस में नया मोड़
Spread the love

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या मामले में तृणमूल के एक नेता को सच्चाई बयां करना महंगा पड़ गया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में वह अपनी पार्टी का बचाव नहीं करेंगे. मेडिकल कॉलेज में गिरोह सक्रिय है. उनके इस बयान के बाद टीएमसी ने उनको पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया है.

कोलकाता रेप केस में आगे :

दरअसल, टीएमसी के प्रवक्ता रहे शांतनु सेन ने बुधवार को कहा कि वह इस मामले में अपनी पार्टी का बचाव नहीं करेंगे. इस आरजी कर कॉलेज में पठन-पाठन का काम कूड़ा बन गया है. बाकायदा एक गिरोह इस कॉलेज को चला रहा है. मेरी बेटी भी एक पीड़िता है क्योंकि वह इस गिरोह में शामिल नहीं हुई.

राज्यसभा के पूर्व सांसद शांतनु ने आगे कहा कि अगर आप इस गिरोह को तेल नहीं लगाते हैं तो आपको टार्गेट किया जाता है और अगर आप तेल लगाते हैं तो आप जो चाहें वो कर सकते हैं. आपको किसी खास प्रोफेसर का नाम लेने की जरूरत नहीं है.

बल्कि अगर आप उनके गुड बुक में हैं तो आप परीक्षा में नकल भी कर सकते हैं. लेकिन, जब आप सवाल उठाएंगे तो आपको टार्गेट किया जाएगा और फिर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने अच्छे हैं.अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए शांतनु ने कहा कि

सरस्वती पूजा के एक दिन पहले मेरी बेटी प्री पूजा सेलिब्रेशन के लिए कॉलेज गई थी. लेकिन, क्योंकि मेरी बेटी उस गिरोह का हिस्सा नहीं थी, इस कारण उसको उसमें शामिल नहीं होने दिया गया. कोई भी उससे बात नहीं करता और न ही कोई उसके साथ पढ़ाई करता है

  • Sanju Samson T20 World Cup 2026: Player of the Tournament बनकर रचा इतिहास

    Sanju Samson T20 World Cup 2026: Player of the Tournament बनकर रचा इतिहास

    Spread the loveSanju Samson T20 World Cup 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए Player of the Tournament बने इंडिया क्रिकेट टीम ने एक बार फिर दुनिया में अपना दबदबा दिखाते हुए ICC Men’s T20 World Cup 2026 का खिताब अपने नाम दर्ज किया। इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े नयाक टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज…


  • पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड 2026: दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा अब डिजिटल, जानें पूरी प्रक्रिया

    पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड 2026: दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा अब डिजिटल, जानें पूरी प्रक्रिया

    Spread the loveपिंक सहेली स्मार्ट कार्ड 2026 दिल्ली सरकार की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा योजना का नया डिजिटल रूप है।दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती डीटीसी बसें केवल वाहन नहीं है। लाखों महिलाओं के सपना और उनकी आजादी की सारथी है। साल 2019 में आम आदमी पार्टी ने महिलाओं के लिए फ्री बस योजना…


  • दिल्ली मेट्रो मैत्री स्टैचू कौन है? जानिए पूरी सच्ची कहानी

    दिल्ली मेट्रो मैत्री स्टैचू कौन है? जानिए पूरी सच्ची कहानी

    Spread the lovedelhi-metro-maitri-statue को आपने जरूर देखा होगा, जो हर स्टेशन पर हाथ जोड़कर यात्रियों का स्वागत करती है।दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों का हाथ जोड़कर स्वागत करती एक छोटी बच्ची का स्टैचू जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है। यह बच्ची कौन है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *