Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u137348301/domains/dsrinspiration.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
कन्नौज - शिक्षिका ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा हमेशा खुश रहना पापा, मामा ने लगाई सौतेली मां पर आरोप। - Dsr Inspiration

कन्नौज – शिक्षिका ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा हमेशा खुश रहना पापा, मामा ने लगाई सौतेली मां पर आरोप।

कन्नौज - शिक्षिका ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा हमेशा खुश रहना पापा, मामा ने लगाई सौतेली मां पर आरोप।कन्नौज - एक निजी स्कूल शिक्षिका आत्महत्या का मामला सामने आया है। उसने अपने ही घर में साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। सौतेली मामा ने भाई बहनों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
Spread the love

कन्नौज – एक निजी स्कूल शिक्षिका आत्महत्या का मामला सामने आया है। उसने अपने ही घर में साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। सौतेली मामा ने भाई बहनों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

मृतका के कपड़ों में से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है। पापा मेरी मौत के बाद मेरी शादी में होने वाला खर्च बच जाएगा। आपने कभी भी मुझ पर विश्वास नहीं करा । मेरे अच्छे वाले पापा आप हमेशा खुश रहना और मेरे भाई बहनों को भी हमेशा खुश रखना।

पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लड़की कहां की रहने वाली थी।

थाना तालग्राम के गांव भोजपुर के निवास संजीव कुमार वर्मा की 17 वर्ष की निकिता ने इसी साल इंटर मीडिएट की परीक्षा पास की थी कन्नौज के महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह उमरपुर के एक निजी विद्यालय में पढ़ती थी।

शाम को निकिता ने घर के अंदर बने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता संजीव कुमार वर्मा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामा ने लगाया पिता और सौतेली मां पर आरोप।

मामा ने मृतक के पिता और उसकी सौतेली मां पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया है।निकिता के मामा ने बताया, उनकी बहन की मौत करीब 10 साल पहले हो गई थी। उनकी बहन की दो पुत्री और एक पुत्र है। नेहा की शादी हो चुकी है। और उसी दौरान उनके बहनोई ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी से दो पुत्र और एक पुत्री हुई। शादी के बाद उनकी भांजी को सौतेली मां प्रताड़ित करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *