Viktor Frankl जीवन में संघर्ष और चुनौतियों से कौन बचा है ? हर कोई कभी न कभी इस सवाल से जूझता है कि इतनी मेहनत क्यों करें? आखिर इस संघर्ष का मतलब क्या है?
Viktor Frankl’s insights can guide us through our toughest times.
In Viktor Frankl’s view, purpose is essential for a fulfilling life.
जाने माने मनोवैज्ञानिक और लेखक विक्टर फ्रैंकल (Viktor Frankl) कहते हैं कि जीवन में दुख सिर्फ मुश्किल हालातों की वजह से नहीं होता, बल्कि तब होता है जब हमारे पास कोई उद्देश्य नहीं होता। उद्देश्य की कमी जीवन को असहनीय बना देती है, अन्दर से तोड़ देती है ।

” Understanding Viktor Frankl’s philosophy helps us navigate despair,,
फ्रैंकल का यह विचार कठिन परिस्थितियों में हमें संघर्ष की अहमियत को समझने का रास्ता दिखाता है। जब हम कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं, तभी हमें अपने जीवन के असली उद्देश्य का एहसास होता है।
Viktor Frankl और जर्मन कंसंट्रेशन कैंप की कहानी :
विक्टर फ्रैंकल ने चार साल तक जर्मनी के कंसंट्रेशन कैंप में बिताए। वहां हालात इतने खराब थे कि लोगों को एक छोटे से हॉल में ठूंस-ठूंस कर रखा जाता था। खाने के नाम पर ठंडा पानी जैसा सूप और सिर्फ दो ब्रेड मिलते थे। भूख से लोग मर जाते थे, और उनसे 12 से 15 घंटे कमर तोड़ मेहनत कराई जाती थी।
लेकिन इन हालातों में भी फ्रैंकल ने एक बेहद महत्वपूर्ण बात सीखी—इंसान से सबकुछ छीना जा सकता है, लेकिन उसकी सोचने की आज़ादी को कोई नहीं छीन सकता।
मन की आजादी और एटीट्यूड की ताकत :
फ्रैंकल कहते हैं कि इंसान के पास हमेशा यह स्वतंत्रता होती है कि वह विपरीत परिस्थितियों में भी अपना नजरिया खुद चुने। उन्होंने अपनी आंखों के सामने कई ऐसे लोग देखे, जो खुद भूखे रहते हुए भी दूसरों को खाना दे देते थे। एक डॉक्टर, जो जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे, अपनी तकलीफ भूलकर मरीजों की सेवा में जुटे रहते थे।
यह उदाहरण इस बात को साबित करता है कि भले ही बाहरी हालात कितने भी खराब हों, लेकिन आपका नजरिया और मन की आजादी हमेशा आपके पास होती है।
जीवन में संघर्ष का उद्देश्य खोजें :
Understanding Viktor Frankl’s Philosophy of Life:
फ्रैंकल का मानना था कि जीवन का उद्देश्य खुद परिस्थितियां ही हमें सिखाती हैं। जब हम तीन महत्वपूर्ण कदम उठाते हैं, तभी हमें अपने संघर्ष का सही अर्थ समझ आता है:
1. कार्रवाई करें : जब हम कुछ नया करना शुरू करते हैं, तो हमें अनुभव और ज्ञान मिलता है, जिससे हम खुद को और बेहतर बना पाते हैं।
2. मन को समझें : संघर्ष के दौरान हमें अपनी कमजोरियों और ताकतों का एहसास होता है, जो आत्म-विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।
3. नजरिया बदलें : जब हम अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाते हैं, तो परिस्थितियां भी नए अर्थ देने लगती हैं।

जीवन का संघर्ष और उद्देश्य का संबंध : फ्रैंकल की कहानी इस बात का प्रमाण है कि जब इंसान के पास कोई उद्देश्य होता है, तो वह किसी भी परिस्थिति में उम्मीद नहीं खोता। कंसंट्रेशन कैंप में रहते हुए भी फ्रैंकल ने मरीजों की सेवा करने का उद्देश्य बना लिया था । उनके पास भागने का मौका था, लेकिन उन्होंने अपने मरीजों को छोड़ना सही नहीं समझा।
युद्ध के बाद भी फ्रैंकल ने जीवनभर मानसिक रूप से लोगों की मदद की। यही वजह है कि आज भी उन्हें एक प्रेरणास्रोत के रूप में पढ़ा और सुना जाता है।
सफलता का सही अर्थ :
फ्रैंकल कहते हैं कि सफलता कभी सीधा लक्ष्य नहीं हो सकती। यह किसी उद्देश्य के प्रति समर्पण का बाई-प्रोडक्ट है। जब आप केवल बेहतर काम करने पर ध्यान देते हैं, तो सफलता अपने आप मिलती है। लेकिन यदि आप केवल प्रसिद्धि और पुरस्कार के पीछे भागते हैं, तो निराशा और हताशा का सामना करना पड़ता है।
आखिर में कुछ :
संघर्ष के पीछे का अर्थ खोजें , इसलिए जब जीवन कठिन लगे, तो इस बात को याद रखें कि संघर्ष से मुक्ति की चाह रखना गलत है। संघर्ष का अर्थ समझें और उसे एक उद्देश्य से जोड़ें। मन की आजादी हमेशा आपके हाथ में है। आपकी मर्जी के बिना कोई आपको वो सोचने पर मजबूर नहीं कर सकता, जो आप नहीं चाहते।
This message encapsulates Viktor Frankl’s life journey and teachings—do not fear struggle; connect it with your purpose to reach new heights in life.
दोस्तों यह लेख आप www.Dsrinspiration.com पर पढ़ है । DSR Inspiration एक मीडिया प्लेटफॉर्म है,यहां आपको जीवन से जुड़ी जानकारियां मिलती है।
आगे पढ़े :

