Vikas divyakirtiBooks Recommended by Vikas divyakirti sir
Spread the love

Vikas divyakirti recommended books-

Vikas divyakirti – हमारे देश में अनेक विद्वानों ने जन्म लिया है और आज भी कुछ ऐसे ही विद्वान लोग हमारे देश में हैं जिन्होंने समाज के युवाओं को जीवन के वास्तविक अर्थ समझाने में अहम भूमिका निभाई है। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति, जो दृष्टि IAS के संस्थापक और एक प्रसिद्ध शिक्षक हैं, वे ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे स्टूडेंट को पढ़ाते हैं, बल्कि जीवन को गहराई से समझने की प्रेरणा भी देते हैं।

डॉ. दिव्यकीर्ति मानते हैं कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने के लिए नहीं बल्कि एक बेहतर इंसान बनने के लिए होना चाहिए, डॉ विकास दिव्यकीर्ति वैसे तो अपने आप में ही एक कभी न खत्म होने वाली किताब है, लेकिन अपने अनुभव के आधार पर विकास जी अपने छात्रों को कुछ किताबें पढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं। जो किताबें किसी भी व्यक्ति के जीवन की सोच और उसका दृष्टिकोण पूरी तरह से बदल सकती है।
आईए जानते हैं डॉ विकास दिव्यकीर्ति द्वारा बताई गई 5 किताबें जो आपको अपने जीवन में जरूर पढ़नी चाहिए ।

1. सोफी का संसार Sophie’s World – लेखक : जाॅस्टिन गार्डर –

यह किताब एक छोटी लड़की सोफी’ की कहानी के रूप में दर्शनशास्त्र का परिचय कराती है। जब सोफी को अचानक एक दिन एक रहस्यमय चिट्ठी मिलती है जिसमें लिखा होता है – “तुम कौन हो?”, तब से उसकी सोच की यात्रा शुरू होती है। यह किताब दर्शन के इतिहास को कहानी के रूप में समझाती है, सुकरात, प्लेटो, अरस्तू, कांट जैसे महान दार्शनिकों की सोच को सरल भाषा में बताया गया है।

शोफीस वर्ल्ड नाम की यह किताब अपने पाठक को स्वयं की खोज और तर्कशील सोच की दिशा में प्रेरित करती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि मनुष्य ने सोचने’ की प्रक्रिया कैसे शुरू की, तो यह किताब आपके लिए है। यह न सिर्फ जानकारी देती है बल्कि सोचने का तरीका भी बदल देती है।

2. Sapiens: A Brief History of Humankind) – लेखक : युवाल नोआ हरारी –

Sapiens a brif history of humankind

यह किताब मानव इतिहास की एक क्रांतिकारी झलक देती है। यह हमें बताती है कि कैसे एक साधारण जीव – होमो सेपियन्स – ने पूरे ग्रह को अपने अधीन कर लिया। यह किताब मनुष्य द्वारा कृषि क्रांति, औद्योगिक क्रांति, तकनीकी विकास और पूंजीवाद की शुरुआत कैसे हुई की व्याख्या करती है। यह किताब समझाती है कि कैसे धर्म, समाज और पैसे जैसी कल्पनाएँ हमारे जीवन का आधार बन गईं। यह आपको सोचने पर मजबूर करती है कि हम आज जहां हैं, वहां तक कैसे पहुंचे ?

यह केवल एक किताब नहीं है बल्कि सेपियन्स पढ़ने का मतलब खुद को इतिहास, मानव विकास और सामाजिक संरचना के बारे में जागरूक बनाना। एक मनुष्य होने के नाते आपको यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए।

3. गोदान Godan – लेखक: मुंशी प्रेमचंद

हिंदी साहित्य की यह कालजयी रचना ग्रामीण भारत की सच्चाई को दर्शाती है। होरी एक मेहनती और ईमानदार किसान है जो खेती करके अपना जीवन जी रहा है । होरी एक गाय नहीं खरीद पाता क्योंकि शोषण के कारण वह कर्ज में डूबा हुआ है, होली का जीवन भर संघर्ष उसकी निराशा और मृत्यु का वर्णन करती यह कहानी भारतीय समाज की एक कड़वी लेकिन सच्ची कहानी को दर्शाती है।

यह किताब भारतीय समाज, गरीबी, जातिवाद और शोषण की गहरी तस्वीर प्रस्तुत करती है। मुंशी प्रेमचंद ने गोदान को इतनी गहराई से लिखा है कि पढ़ने वाला इस कहानी से जुड़ जाता है। यह कहानी भारत की सामाजिक संरचना को समझने के लिए बेहद जरूरी है , यदि आप भारतीय समाज की असलियत को साहित्य के माध्यम से समझना चाहते हैं, तो गोदान आपको अंदर से झकझोर देगी।

4. My Experiments with Truth – लेखक: महात्मा गांधी

यह आत्मकथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन के उन पहलुओं को उजागर करती है जो आम जनता के सामने नहीं होते , इसमें गांधी जी ने अपने जीवन के अनुभवों और प्रयोगों को ईमानदारी से बताया है। किताब में सत्य, अहिंसा, संयम और आत्म-नियंत्रण के गहरे विचार मिलते हैं। यह पुस्तक नैतिकता और आदर्शों के साथ जीने की प्रेरणा देती है।

इस पुस्तक को पढ़कर आप जान पाएंगे कि एक साधारण व्यक्ति भी जीवन में आत्म-अनुशासन और सत्य के रास्ते पर चलकर महान बन सकता है।

5. The History of Mankind – लेखक: फ्रेडरिक रैटजेल

यह किताब मानव जाति के विकास और भूगोल के रिश्ते को समझने में मदद करती है। यह बताती है कि कैसे प्रकृति और परिवेश ने इंसानी सोच और व्यवहार को गढ़ा। इस किताब में मानव सभ्यता के उदय से लेकर आधुनिकता तक की यात्रा का वर्णन मिलता है,वहीं सामाजिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक विकास को दर्शाती है।

द हिस्ट्री ऑफ़ मैनकाइंड आपको मानव सभ्यता के बड़े चित्र को देखने और अपनी भूमिका को समझने में मदद करती है।

Also Read – Earn Money Online in Hindi: – ये 6 वेबसाइट कर रही है आपका इंतजार…

आखिर में कुछ –

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति द्वारा बताई गई ये 5 किताबें न केवल परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए जरूरी हैं जो जीवन को गहराई से समझाना चाहते है अपनी तर्क वितर्क की शक्ति को बढ़ाना चाहते है, और सबसे जरूरी जो अपने अंदर बड़ा बदलाव चाहते है। यह किताबें हमें दर्शन, इतिहास, साहित्य, आत्मचिंतन और समाज विज्ञान की गहराई में ले जाती हैं। अगर आपने अब तक इन्हें नहीं पढ़ा है, तो आज ही अपनी लिस्ट में जोड़ ले।

क्योंकि किताबें केवल ज्ञान नहीं देतीं, वे आपको बेहतर और जागरूक इंसान बनाती हैं। एक किताब पढ़ने का मतलब है किसी सफल व्यक्ति का पूरा जीवन पढ़ना।

दोस्तों इन किताबों पर आपके क्या विचार है , और आपने अभी तक अपने जीवन में कितनी किताबें पढ़ी है, अपने विचार कमेंट बॉक्स में लिखना ना भूलें।

यह लेख आप www.dsrinspiration.com पर पढ़ रहे हैं, DSR Inspiration एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां आपको जीवन से जुड़े हर उस पहलू की जानकारी मिलेगी जो वाकई में मायने रखते हैं, आप हमसे यूट्यूब इंस्टाग्राम एवं टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Mutual fund in Hindi- क्या म्यूचुअल फंड में आपका पैसा सुरक्षित है ?

EMI का जाल – कहीं आप भी शिकार तो नहीं ?

Loan Recovery in Hindi – कर्जदार की मृत्यु के बाद, बैंक कैसे वसूलता हैं पैसा ? जानिए

Mumbai History in Hindi- मुंबई को दहेज में दे दिया इस शख्स ने ! सच्ची घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *