Secured Loan क्या होता है। आज के समय में यह सवाल बहुत लोगों के मन में होता है। खासकर जब उनको घर खरीदना, बिजनेस शुरू करना या फिर बड़ी जरूरत के लिए पैसा चाहिए होता है। Secured Loan एक भरोसेमंद और सस्ता विकल्प माना जाता है।
Secured Loan क्या होता है।
Secured Loan वह लोन होता है। जिसमें बैंक या वित्तीय संस्था किसी संपत्ति के बदले लोन देती है। यानी कि आपको लोन लेने के लिए अपनी किसी मूल्यवान चीजों को गिरवी रखना पड़ता है। जैसे घर या फिर जमीन, सोना गाड़ी, अगर आप लोन समय पर नहीं चूका पाते तो बैंक आपकी संपत्ति को जप्त कर लेती है। इसे ही Secured Loan कहा जाता है।

Secured Loan के प्रकार।
- यह लोन कई प्रकार के होते हैं।
- होम लोन घर खरीदने बनाने के लिए ले जाते हैं।
- कार लोन नई पुरानी गाड़ी खरीदने के लिए लिया जाता है।
- गोल्ड लोन सोने के बदले तुरंत लोन मिलता है।
- प्रॉपर्टी के बदले लोन आप अपनी जमीन या मकान गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं।
Secured Loan की मुख्य विशेषताएँ
- कम ब्याज दर
सिक्योर्ड लोन में ब्याज दर कम होती है क्योंकि बैंक का जोखिम कम होता है।
- ज्यादा लोन राशि
इसमें आपको बड़ी रकम मिल सकती है।
- लंबी अवधि
लोन चुकाने के लिए 5 से 20 साल तक का समय मिल सकता है।
- आसान अप्रूवल
अगर आपकी संपत्ति की वैल्यू अच्छी है, तो लोन आसानी से मिल जाता है।
सिक्योर्ड लोन के लिए जरूरी दस्तावेज
- लोन लेने के लिए आपको ये दस्तावेज देने होते हैं:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण (Salary Slip / ITR)
- बैंक स्टेटमेंट
- संपत्ति के दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
Secured Loan के फायदे।
- Secured Loan लेने के कोई फायदे होते हैं।
- कम ब्याज दर होने से EMI कम होती है।
- बड़ी राशि आसानी से मिल जाती है।
- लंबी अवधि में भुगतान आसान होता है।
- क्रेडिट स्कोर सुधारने में मदद मिलती है।
Secured Loan के नुकसान
- जब फायदा है वहीं कुछ नुकसान भी है।
- संपत्ति को गिरवी रखना पड़ता है।
- लोन नहीं चुकाने पर संपत्ति जब्त हो सकती है।
- प्रक्रिया थोड़ी लंम्बी होती है।
- दस्तावेज ज्यादा लगते हैं।
Secured Loan किस लेना चाहिए।
अगर आपको बड़े ही अमाउंट की जरूरत है। और आपके पास कोई संपत्ति है। तो उसके लिए Secured Loan सबसे अच्छा विकल्प है। लेकिन ध्यान रखें कि EMI समय पर भरना बहुत जरूरी है।
सिक्योर्ड लोन लेने की प्रक्रिया
- अगर आप सिक्योर्ड लोन लेना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:
- बैंक या NBFC चुनें
- अपनी संपत्ति की वैल्यू चेक करवाएं
- आवेदन फॉर्म भरें
- दस्तावेज जमा करें
- बैंक वेरिफिकेशन करेगा
- लोन अप्रूव होने के बाद राशि आपके खाते में आ जाएगी
Secured Loan क्या है। यह समझना हर उसे व्यक्ति के लिए जरूरी है। लोन लेने की सोच रहा है। यह लोन कम ब्याज और बड़ी राशि का सही विकल्प है। लेकिन इसमें आपको अपनी संपत्ति दांव पर लगानी पड़ती है। इसलिए समझदारी से ही सही निर्णय ले।
Secured और अनसिक्योर्ड लोन में अंतर
| बिंदु | सिक्योर्ड लोन | अनसिक्योर्ड लोन |
|---|---|---|
| गारंटी | जरूरी | नहीं |
| ब्याज दर | कम | ज्यादा |
| जोखिम | कम | ज्यादा |
| लोन राशि | ज्यादा | कम |
Secured Loan पर ब्याज दर (Interest Rate)
सिक्योर्ड लोन की ब्याज दर आमतौर पर अनसिक्योर्ड लोन से कम होती है। भारत में अलग-अलग बैंकों के अनुसार यह दर लगभग 7% से 11% के बीच हो सकती है।
ब्याज दर इन बातों पर निर्भर करती है:
- आपकी आय (Income)
- क्रेडिट स्कोर (CIBIL Score)
- संपत्ति की वैल्यू
- लोन की राशि और अवधि
अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आपको और भी कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।
2026 में सिक्योर्ड लोन का ट्रेंड
आज के समय में सिक्योर्ड लोन की मांग तेजी से बढ़ रही है। 2026 में:
- डिजिटल लोन प्रोसेस और आसान हो गया है
- बैंक जल्दी अप्रूवल दे रहे हैं
- ऑनलाइन आवेदन से समय की बचत हो रही है
- कम ब्याज दर के कारण लोग ज्यादा सिक्योर्ड लोन ले रहे हैं
ये भी पढ़ें 👉Unsecured Loan क्या होता है: फायदे नुकसान, ब्याज दर और पूरी जानकारी
Read more: Secured Loan क्या है 2026 में पूरी जानकारी, फायदे, ब्याज दर और आवेदन प्रक्रिया-
Secured Loan क्या है 2026 में पूरी जानकारी, फायदे, ब्याज दर और आवेदन प्रक्रिया
Spread the loveSecured Loan क्या होता है। आज के समय में यह सवाल बहुत लोगों के मन में होता है। खासकर जब उनको घर खरीदना, बिजनेस शुरू करना या फिर बड़ी जरूरत के लिए पैसा चाहिए होता है। Secured Loan एक भरोसेमंद और सस्ता विकल्प माना जाता है। Secured Loan क्या होता है। Secured Loan…
-
SC OBC Scholarship 2026: PPP आय नियम बदला, अब 1.80 से 3 लाख वालों को मिलेगा लाभ
Spread the loveSC OBC Scholarship 2026 में हरियाणा सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। अब PPP (परिवार पहचान पत्र) में 1.80 लाख से 3 लाख तक आय वाले परिवारों के छात्रों को भी छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इस नए नियम के अनुसार इन परिवारों की आय 2.50 लाख रुपए मानी जाएगी, जिससे हजारों छात्रों के…
-
Unsecured Loan क्या होता है: फायदे नुकसान, ब्याज दर और पूरी जानकारी
Spread the loveआज के समय में अचानक पैसों की जरूरत किसी को भी पड़ सकती है। कई बार मेडिकल इमरजेंसी, पढ़ाई, शादी या किसी जरूरी काम के लिए तुरंत पैसे की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में लोग बैंक या फाइनेंस कंपनियों से लोन लेते हैं।लोन मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं –…



