Mr. Indian Hacker Biography in Hindi: संघर्ष से सफलता तक का सफर, Net Worth, Car Collection, Education,

Mr. Indian Hacker Biography in Hindi featuring Dilip Singh Rawat photo with car collection and YouTube backgroundgoogle file image
Spread the love

Mr. Indian Hacker Biography in Hindi – इस लेख में हम जानेंगे Mr. Indian Hacker यानी दिलीप सिंह रावत के जन्म, परिवार, शिक्षा, संघर्ष, YouTube करियर, Net Worth और कार कलेक्शन की पूरी कहानी। Mr. Indian hacker – एक ऐसा नाम जो सुनते ही दिमाग में एक्सपेरिमेंट और जबरदस्त ऊर्जा आ जाती है। जिन्हें हम सब Mr. Indian hacker के नाम से जानते हैं। उनका असली नाम दिलीप सिंह रावत है। भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूब क्रिएटर में से एक है। उन्होंने अपने अलग जोखिम भरे एक्सपेरीमेंटों से और अलग ही अंदाज से करोड़ों लोगों का दिल जीत है।

दिलीप सिंह रावत का चैनल मिस्टर इंडियन हैकर्स भारत के सबसे बड़े एक्सपेरिमेंट यूट्यूब आधारित चैनल में गिना जाता है। इस चैनल पर लगभग 4 करोड़ सब्सक्राइबर है।

दिलीप सिंह रावत का सफर एकदम फिल्मी कहानी जैसा है। एक छोटे से साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपने जुनून और मेहनत से डिजिटल दुनिया में एक खास पहचान बनाई है। शुरुआत में संसाधन बहुत कम थे। लेकिन जिज्ञासा बहुत बड़ी थी। वह हमेशा अलग ही सोचते थे कि ऐसा करेंगे तो क्या होगा, और यही सवाल उन्हें अलग बनता गया।

उनकी वीडियो में मनोरंजन तो होता ही है, साथ में विज्ञान तकनीकी और उनके पीछे छिपे तथ्यों को बेहद आसान भाषा में लोगों को समझाया जाता है। सबसे पहले भी खुद जोखिम उठाते हैं। सीखते हैं। उसके बाद ही अपने दर्शकों को दिखाते हैं। असल जिंदगी में चीजें किस तरह काम करती है।

Mr. Indian Hacker का जन्म और परिवार

मिस्टर इंडियन हैकर का जन्म 8 जनवरी 1996 को राजस्थान के अजमेर जिले में एक छोटे से गांव बड़लिया मैं हुआ था। वह राजपूत परिवार से आते हैं। उनके पिता एक किसान थे। जो खेती-बाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते थे उनकी माता हाउसवाइफ थी। जो घर संभालने के साथ-साथ बच्चों को नैतिकता और अच्छे संस्कार सीखाने का काम करती थी। दिलीप सिंह रावत अपने परिवार में सबसे बड़े थे। उनसे छोटे उनके दो भाई बहन भी है। लेकिन आज तक उनके बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है। क्योंकि दिलीप सिंह रावत अपने निजी जीवन को गोपनीय रखना ही पसंद करते हैं।

Mr. Indian Hacker का बचपन और जिज्ञासु स्वभाव

दिलीप सिंह रावत का बचपन ज्यादातर गांव में ही मिट्टी मैं खेलने और प्राकृतिक के बीच ही बिता है। बचपन से उन्हें अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंट करने का बहुत ही ज्यादा उत्साह रहता था। लेकिन उनके पास संसाधन कम थे। और जिज्ञासा बहुत बड़ी, बचपन में ही छोटी-मोटी चीजों को खोलना और फिर उन्हें अलग तरह से इस्तेमाल करना बेहद पसंद था। वह हमेशा घर में पड़े पुराने रेडियो या साइकिल के पुर्जों को खोलकर उन्हें कुछ अलग तरह से जोड़कर कुछ नया बनाना दिलीप के पिता हमेशा उनके इन कारनामों से परेशान हो जाते थे।

Mr. Indian Hacker की शिक्षा और संघर्ष

दिलीप सिंह रावत ने अपनी पढ़ाई एक गांव के छोटे से सरकारी स्कूल से की वे पढ़ाई में औसत छात्र थे। लेकिन विज्ञान और साइंस में उनकी गहरी रुची थी। दसवीं क्लास तक उन्होंने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया और 65% अंक प्राप्त किए। उसके बाद मिस्टर इंडियन हैकर अजमेर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए गए। 11वीं और 12वीं कक्षा में उन्होंने विज्ञान और गणित को मुख्य विषयो के रूप में चुना। अब धीरे-धीरे पढ़ाई के प्रति उनका प्रदर्शन कम होता चला गया। और वह किताबी ज्ञान से हटकर व्यवहारिक ज्ञान पर ज्यादा ध्यान देने लगे। और इसी के कारण 12वीं क्लास में उन्हें असफलता मिली। और उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देनी पड़ी।

उसके बाद दिलजीत सिंह रावत ने अजमेर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान गवर्नमेंट कॉलेज में दाखिला लिया। लेकिन उनकी रुचि पढ़ाई में काम और प्रयोग करने में ज्यादा थी। अब वह कॉलेज में ज्यादा समय तक नहीं रहे । और डिग्री को छोड़कर अपने जुनून को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

Mr. Indian Hacker की शुरुआत और यूट्यूब करियर

दिलीप सिंह रावत ने स्कूल कॉलेज पूरा करने के बाद छोटे-मोटे काम किया, उन्होंने सब्जी बेची, वेल्डिंग और मजदूरी जैसे रोजगार अपनाएं। ताकि वह आर्थिक रूप से अपने परिवार की मदद कर सके और अपने प्रयोगों के लिए पैसा जुटा सके। लेकिन उनके मन में हमेशा एक सवाल उठता था। कि क्यों न वे अपने एक्सपेरिमेंट को दुनिया के सामने लेकर आए। उसे समय इंटरनेट भारत में धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा था। और जियो और रिलायंस के आने से इंटरनेट गांव तक पहुंचा। और मिस्टर हैकर इसे अपने लिए एक अवसर के रूप में देखा। और 21 जून 2012 को ने अपना एक यूट्यूब चैनल बनाया मिस्टर इंडियन हैकर रखा गया। 24 जनवरी 2017 को उन्होंने अपनी पहली वीडियो अपलोड की जिसका नाम था। बिना चाबी से ताला कैसे खोलें। इस वीडियो को अपलोड करने के बाद उन्हें तीन दिन में 300 व्यूज मिले। जो उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा थी। और इसके बाद ही उन्होंने नियमित रूप से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। शुरुआत में वीडियो साधारण थी लेकिन उनकी जिज्ञासा ने दर्शकों को अपनी और खींचा।

Mr. Indian Hacker के अनोखे और बड़े एक्सपेरिमेंट

दिलीप ने अपने चैनल पर विज्ञान और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े प्रयोग पर ध्यान दिया। उनकी वीडियो ऐसी होती थी की मनोरंजन के साथ-साथ जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को आसान तरीके से पेश करते थे। जैसे-जैसे उनकी वीडियो लोकप्रिय होती गई। फिर उन्होंने खतरनाक और बड़े-बड़े एक्सपेरिमेंट करना शुरू कर दिया। जैसे कि दो कारों को जोड़ना, पानी के अंदर ट्रक चलाना, बर्फ की सिली का घर बनाना आदि। इन सब खतरनाक एक्सपेरिमेंट ने दिलीप सिंह रावत को भारत मैं सबसे बड़े एक्सपेरिमेंटआधारित यूट्यूब का दर्जा दिलाया।

Mr. Indian Hacker की संपत्ति और कमाई

दिलीप सिंह रावत (Mr. Indian hacker ) भारत के सबसे लोकप्रिय युटुब क्रिएटर है। अगर आज हम उनकी संपत्ति के बारे में बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग 7 करोड़ से 10 करोड़ के बीच बताई जाती है। लेकिन कुछ आंकड़े बताते हैं। कि उनकी आय 2 मिलियन डॉलर यानी की 16 करोड़ या उससे भी अधिक हो सकती है। उनकी आय का मुख्य जरिया युटुब है।

Mr. Indian Hacker कार और बाइक कलेक्शन

मिस्टर इंडियन हैकर के पास 21 से अधिक कारें हैं, कई मोटरसाइकिलों का एक शानदार कलेक्शन है। जिनकी कीमत लगभग 5 करोड रुपए बताई जाती है। कार कलेक्शन – टोयोटा, फॉर्च्यूनर, महिंद्र स्कॉर्पियो, फोर्ड मस्टैंग, उनके पास यूएफओ जैसी अनोखी कस्टमाइज कार भी है‌

Mr. Indian Hacker का निवास और शूटिंग लोकेशन

मिस्टर इंडियन हैकर फिलहाल अजमेर में रहते हैं। वह अपनी वीडियो के लिए प्रसिद्ध है। और अपने आसपास की ग्रामीण इलाकों और सुनसान जगहों पर बड़े-बड़े प्रयोग और शूटिंग करते हैं। उनका पूरा सेटअप और उनकी पूरी टीम अजमेर के आसपास ही रहती है।

Mr. Indian Hacker और उनकी टीम को लेकर सच्चाई

मिस्टर इंडियन हैकर के बारे में दावा किया जाता है कि वह अपनी टीम को पैसा नहीं देते हैं। यह दावा पूरी तरह सच नहीं लगता है। अभी राजस्थान के अजमेर में अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक बड़ी टीम चलते हैं। और यूट्यूब से हर महीने लाखों रुपए कमाते हैं। उनकी टीम के साथ ही जुड़े होने का सहायोग का संकेत देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *