Low CIBIL Score पर Personal Loan कैसे पाएं – 10 आसान तरीके

low cibil score personal loan tips hindiLow CIBIL Score पर भी आसानी से पाएं Personal Loan

Low CIBIL Score – मतलब बैंक के साथ आपका लेनदेन खराब हुआ है। बैंक खराब सिबिल स्कोर देखकर लोन देने से साफ इनकार कर देता है। लेकिन आगे हम आपको कुछ ऐसा बताने वाले हैं जिससे आप कम सिविल स्कोर में भी लोन ले सकते हैं और अपना सिविल दोबारा बढ़ा सकते हैं। बैंक से लोन लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर मजबूत होना चाहिए ऐसा बैंक का कहना है । जिससे ग्राहकों को कम ब्याज दर और बिना ज्यादा छानबीन के लोन मिल जाता है लेकिन कुछ ग्राहक किसी कारणवश अपना सिबिल स्कोर मजबूत नहीं रख पाते जिस वजह से उन्हें दोबारा लोन नहीं मिल पाता है या काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सिबिल स्कोर क्या होता है।

आगे बढ़ने से पहले हम आपको बता दें की सिबिल स्कोर को ही क्रेडिट स्कोर कहा जाता है सिबिल स्कोर एक तीन अंको कि संख्या होती है। यह 300 से शुरू होकर 900 तक जाती है। यह स्कोर सिविल नाम की एक कंपनी के द्वारा तैयार किया जाता है जिसका पूरा नाम है ट्रांसयूनियन सिविल लिमिटेड।

यह कंपनी ही किसी भी व्यक्ति का सिविल स्कोर निर्धारित करती है। इससे यह पता चलता है कि व्यक्ति लोन चुकाने के लिए कितना भरोसेमंद है मतलब की जितना आपका सिविल स्कोर अच्छा होगा उतना ही आसानी से आपको लोन मिल जाता है।

Low CIBIL Score पर लोन कैसे पाएं – कम सिबिल स्कोर पर लोन लेने के 10 तरीके :

सबसे जरूरी किसी बैंक या वित्तीय संस्था से लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर 750 + होना चाहिए। अगर आपका सिविल स्कोर कम है। आपको लोन नहीं मिल रहा चिंता करने की जरूरत नहीं है। सिबिल स्कोर या लोन मिलने की उम्मीद को बढ़ाने के लिए आप यहां दिए गए 10 तरीके अपना सकते हैं।

ये भी पढ़ें 👉 Personal Loan Reject क्यों होता है 2026 में Approval के आसान तरीके

1. कोएप्लीकेट या गारंटर की मदद ले।

सबसे पहले हम को – एप्लीकेंट का मतलब समझते हैं। को एप्लिकेंट का मतलब होता है सह आवेदक , एक ऐसा व्यक्ति जो लोन आवेदन के समय बैंक को अपने दस्तावेज देकर यह जिम्मेदारी लेता है कि वह निर्धारित लोन को चुकाने में मदद करेगा। को-एप्लिकेंट लेने के बाद बैंक ज्यादातर ग्राहकों को आसानी से लोन दे देता है । क्योंकि अब लोन की जिम्मेदारी एक ऐसे व्यक्ति ने ली है जिसका सिविल स्कोर मजबूत है और वह आय अर्जित कर रहा है। अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है तो आप को – एप्लीकेंट के रूप में किसी को साथ लेकर लोन ले सकते हैं।

2. सिक्योरिटी लोन को चुने।

आपका सिबिल स्कोर खराब है या कम है तो बैंक आपको अनसिक्योर्ड लोन आसानी से नहीं देता है आसान भाषा में समझे तो हम कह सकते हैं की खराब सिविल होने पर उस व्यक्ति से बैंक का भरोसा उठ चुका है बैंक को ऐसा लगता है कि यह पैसा शायद वापस नहीं आएगा।

इसलिए आपको सिक्योर्ड लोन के लिए अप्लाई करना चाहिए। खराब सिविल या कम सिविल पर भी बैंक सिक्योर्ड लोन आसानी से दे देता है। अगर आपके पास कोई संपत्ति है तो आप बैंक के पास उसको सिक्योरिटी के रूप में रखकर लोन ले सकते हैं। जैसे गोल्ड, कोई घर जमीन या कोई कीमती सामान। इससे बैंक का जोखिम कम होता है और बैंक आसानी से फंडिंग कर देता है।

3. कम बैलेंस के लिए अप्लाई करें।

अगर आपका सिबिल स्कोर कम है तो आपको शुरुआत में कोशिश करनी चाहिए कि आप कम अमाउंट के लिए अप्लाई करें क्योंकि जब अमाउंट कम होगा तो बैंक का जोखिम भी कम होगा और संभावना ज्यादा होती है की बैंक आपको वह छोटी सी रकम लोन के रूप में दे। अब आपको बैंक के साथ अपना वित्तिय संबंध दोबारा बनाना है। शुरुआत में कम अमाउंट के लिए अप्लाई करें और अगर मिल जाता है तो उसका भुगतान बैंक को समय से करें फिर आप और अधिक रकम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जब आप बैंक को समय से पैसा वापस करते हैं तो आपका सिविल स्कोर धीरे-धीरे बढ़ता है।

4. अपनी नौकरी और आय स्थिरता दिखाएं।

अगर आपकी इनकम नियमित है यानी एक फिक्स इनकम आपको आ रही है तो बैंक आपके अकाउंट डॉक्यूमेंट देखकर आप पर भरोसा कर सकता है क्योंकि आपकी इनकम ही बैंक को बताती है कि आप भुगतान करने में कितने समर्थ है। यही कारण है कि आपकी स्थिर आय लोन की संभावनाएं बढ़ा देती है ।

5. पहले पुराने लेनदेन की समाप्ति

अब हम आपको एक सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण बात बताने जा रहे हैं अगर बैंक के साथ आपका कोई भी लेनदेन रुका हुआ है तो सबसे पहले कोशिश करें कि उस लेनदेन का निपटारा किया जाए। क्योंकि कुछ लोग बैंक के साथ अपने पुराने लेनदेन को समाप्त नहीं करते हैं और बेवजह लोन अप्लाई करते रहते हैं जो कभी स्वीकार ही नहीं किए जाते हैं। बल्कि ग्राहक की क्रेडिट हिस्ट्री में वह लोन एप्लीकेशन दिखने लगती है जितनी बार भी वह अप्लाई करते हैं। तो अपने पुराने लेनदेन बैंक की सहमति से समाप्त करें और फिर एक नई शुरुआत करें ऐसा करने के बाद ही आपका सिविल स्कोर बढ़ने की संभावनाएं होती है। और नया लोन मिलने की भी ।

6. NBFC या किसी अन्य वित्तिय संस्था से लोन ले।

कई बार परिस्थितियों ऐसी बनती है की ग्राहक के पास न हीं तो बैंक के पास सिक्योरिटी रखने के लिए कोई कीमती सामान है ना ही कोई गारंटी और ना ही ग्राहक की कोई स्थिर इनकम है, लेकिन फिर भी आपको लोन मिल सकता है !

इसके लिए आपको लोन के लिए एनबीएफसी कंपनियां या फिर किसी प्राइवेट वित्तीय संस्था से संपर्क करना चाहिए यही एकमात्र रास्ता है जहां से आपको लोन मिल सकता है। क्योंकि प्राइवेट वित्तीय संस्थाएं सिबिल स्कोर चेक नहीं करती है, लोन देने का उनकी अपनी एक प्रक्रिया होती है।

7. पहले क्रेडिट स्कोर सुधारे

cibil score

सबसे पहले आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने सिबिल स्कोर को बढ़ाने पर ध्यान दें। क्योंकि सिबिल स्कोर ही एकमात्र ऐसा जरिया है जो बैंक की नजरों में आपको हीरो और गैर जिम्मेदार बनाता है, आपका सिबिल स्कोर मजबूत तो वित्तीय रूप से आप मजबूत।

8. क्रेडिट कार्ड से लोन ले

अगर आपके पास कोई क्रेडिट कार्ड है तो आप क्रेडिट कार्ड पर भी लोन ले सकते हैं इसके लिए आप बैंक से संपर्क कर सकते हैं या फिर आप बैंक की एप्लीकेशन से भी अप्लाई कर सकते हैं यह एक सबसे आसान रास्ता है लोन लेने का। अगर आप क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कम से कम हो क्योंकि अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड की भुगतान राशि ज्यादा है तो बैंक नया लोन देते समय यह चेक कर लेता है और आपका लोन रिजेक्ट हो जाता है ।

कोशिश करें क्रेडिट कार्ड की लिमिट का इस्तेमाल 30% से 40% तक ही रखें । अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अधिक करते हैं और भुगतान राशि ज्यादा है तो बैंक नया लोन देने में काफी परेशानी करता है कई बार लोन रिजेक्ट भी हो जाता है।

9. Low Cibil – गाड़ी पर लोन ले

अगर आपका सिबिल स्कोर कम है तो इधर-उधर लोन अप्लाई करके अपना रिकॉर्ड खराब ना करें। अगर आपके पास कोई गाड़ी है तो आप आसानी से उस गाड़ी पर लोन ले सकते हैं जिसमें आपको कम सिबिल स्कोर पर आसानी से लोन मिल जाएगा। दस्तावेज में सिर्फ आपको अपनी केवाईसी और गाड़ी के दस्तावेज देने होंगे और आपको आसानी से लोन मिल जाएगा।

10. एक साथ कई जगहों पर अप्लाई ना करें।

अगर आप लोन अप्लाई करते करते थक चुके हैं तो रुक जाइए ! आप पहले से ही अपना रिकॉर्ड खराब कर चुके हैं, क्योंकि कभी भी आपको बार-बार लोन के लिए अप्लाई नहीं करना चाहिए । कुछ लोग यही सबसे बड़ी गलती करते हैं वह बार-बार लोन के लिए अप्लाई करते हैं और हर बार उनका लोन रिजेक्ट हो जाता है। हमेशा एक नया लोन अप्लाई करते समय लगभग 90 दिन का समय रखें। आप ऐसा करके अपनी लोन लेने की संभावनाएं बढ़ा सकते हैं।

NA / NH के साथ लोन के लिए आवेदन करें।

अगर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में NA उपलब्ध नहीं है। और NH कोई क्रेडिट इतिहास नहीं दिख रहा है। तो भी आप लोन लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कई ऐसे लैंडर्स भी है। जो ऐसे लोगों को लोन देने पर विचार करते हैं। जिनका कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं होता है। ऐसे में आप अपनी सही जानकारी और दस्तावेज देकर आवेदन कर सकते हैं।

इससे आपके लोन अप्रूवल के चांस बढ़ जाते हैं। NA का मतलब होता है आपके अनुसार दी गई जानकारी के आधार पर आपका क्रेडिट स्कोर बन पाना संभव नहीं है। और NH का मतलब होता है। आपका कोई क्रेडिट इतिहास नहीं है।

अपना सिबिल स्कोर कहां चेक करें जाने आसान तरीके

अपने सिबिल स्कोर को चेक करने के लिए आप क्रेडिट इनफॉरमेशन कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। वहां पर आपको रजिस्ट्रेशन करना होता है और जरूरी जानकारी देनी होती है। इस प्रक्रिया के बाद आप आसानी से अपना क्रेडिट स्कोर देख सकते हैं। कई ऐसे प्लेटफार्म भी है जहां आप अपना क्रेडिट स्कोर फ्री में चेक कर सकते हैं। ध्यान रखिए समय पर अपना क्रेडिट स्कोर चेक करना जरूरी है।

महत्वपूर्ण चेतावनी

लोन लेते समय सिर्फ कम स्कोर पर फोकस ना करें। बल्कि सभी शर्तों को ध्यान से समझे क्योंकि कई बार कम स्कोर पर मिलने वाले लोन की ब्याज दरें ज्यादा होती है। जिससे आपको भविष्य में ज्यादा पैसा चुकाना पड़ सकता है।

कम स्कोर होने के बावजूद भी लोन लेना संभव है। बस इसके लिए सही तरीका और सही समझ होनी चाहिए। यदि आप सही समय पर सही कदम उठाते हैं सही समय पर भुगतान कर देते हैं तो आपको लोन मिल सकता है और सबसे अच्छी बात है आपको अपना सिबिल स्कोर इंप्रूव करने में भी मदद मिल जाती है।

दोस्तों यह लेख आप www.Dsrinspiration.com पर पढ़ रहे हैं, DSR Inspiration एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जहां आपको जीवन से जुड़े हर उस पहलू की जानकारी मिलेगी जो वाकई में मायने रखते हैं। आप हमसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम एवं टेलीग्राम पर भी जुड़ सकते हैं।

Read More

  • Bank Hidden Charges 2026 : 7 Hidden Fees जो हर महीने आपका पैसा खा रही हैं

    Bank Hidden Charges 2026 : 7 Hidden Fees जो हर महीने आपका पैसा खा रही हैं

    Bank Hidden charges आज के समय में हर बैंक यूजर के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है । अगर आपके अकाउंट से हर महीने थोड़ा थोड़ा पैसा कट रहा है और आपको कारण नहीं पता, तो इसके पीछे बैंक के ये छूपे चार्ज हो सकते हैं। आज के समय में लोग बैंक पर पूरा…

  • Low CIBIL Score पर Personal Loan कैसे पाएं – 10 आसान तरीके

    Low CIBIL Score पर Personal Loan कैसे पाएं – 10 आसान तरीके

    Low CIBIL Score – मतलब बैंक के साथ आपका लेनदेन खराब हुआ है। बैंक खराब सिबिल स्कोर देखकर लोन देने से साफ इनकार कर देता है। लेकिन आगे हम आपको कुछ ऐसा बताने वाले हैं जिससे आप कम सिविल स्कोर में भी लोन ले सकते हैं और अपना सिविल दोबारा बढ़ा सकते हैं। बैंक से…

  • Good Friday  यीशु मसीह के बलिदान की सच्ची कहानी और जीवन बदलने वाली सीख

    Good Friday यीशु मसीह के बलिदान की सच्ची कहानी और जीवन बदलने वाली सीख

    Good Friday ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण और पवित्र दिन है। इसे पूरी दुनिया में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। इस दिन को गुड इसलिए कहा जाता है। इसी यीशु मसीह ने जीवन का बलिदान देकर मानवता को प्रेम और त्याग का सबसे बड़ा संदेश दिया था। 2000 हजार साल पुराना है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *