लोन क्या है लोन के प्रकार, जरूरी दस्तावेज और लेने से पहले ध्यान रखने वाली बातें

ByMr. Sandeep Rana

March 14, 2026
लोन क्या है और इसके प्रकार जैसे पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और बिजनेस लोन की जानकारीgoogle image
Spread the love

आज के समय में जब किसी व्यक्ति को अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है। तो वह अक्सर लोन का सहारा लेता है। लोन एक ऐसे वित्तीय सुविधा है।जिसके माध्यम से कोई व्यक्ति, कंपनी या संस्था बैंक या किसी वित्तीय संस्था से पैसे उधार लेती है और बाद में उसे तय समय के भीतर ब्याज के साथ वापस करती है। सरल शब्दों में कहा जाए तो लोन का मतलब होता है उधार लिया गया पैसा जिसे एक निश्चित अवधि के अनुसार किस्तों में चुकाना पड़ता है।

Loan की परिभाषा

  • लोन में राशि होती है। जो कोई बैंक NBFC यह वित्तीय संस्था किसी व्यक्ति या कंपनी को एक तय शर्तों के अनुसार देती है।
  • इन शर्तों में मुख्य रूप से शामिल होते हैं।
  • ब्याज दर
  • किस्त अवधि
  • मासिक किस्त
  • जब कोई व्यक्ति लोन लेता है। तो उसे हर महीने किस्त के रूप में कुछ सुनिश्चित राशि चुकानी पड़ती है।

लोन लिया क्यों जाता है।

लोन के मुख्य प्रकार

  1. पर्सनल लोन (Personal Loan)
    पर्सनल लोन ऐसा लोन होता है जिसे व्यक्ति अपनी किसी भी व्यक्तिगत जरूरत के लिए ले सकता है। इसमें आमतौर पर कोई गारंटी (Collateral) नहीं देनी पड़ती।
  2. होम लोन (Home Loan)
    घर खरीदने या बनाने के लिए लिया गया लोन होम लोन कहलाता है। यह लंबी अवधि का लोन होता है और इसमें ब्याज दर अपेक्षाकृत कम होती है।
  3. कार लोन (Car Loan)
    नई या पुरानी गाड़ी खरीदने के लिए बैंक जो पैसा देता है, उसे कार लोन कहते हैं।
  4. एजुकेशन लोन (Education Loan)
    उच्च शिक्षा के लिए बैंक द्वारा दिया गया लोन एजुकेशन लोन कहलाता है।
  5. बिजनेस लोन (Business Loan)
    व्यापार शुरू करने या उसे बढ़ाने के लिए लिया गया लोन बिजनेस लोन होता है

लोन लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • जब आप किसी बैंक किया संस्था से लोन लेते हैं। तो कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट लगते हैं।
  • जैसे
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक स्टेटमेंट
  • आय प्रमाण पत्र
  • पता प्रमाण

इन सब दस्तावेजों के आधार पर बैंक पता करता है। लोन चुका भी सकते हैं। या नहीं और आपके सिबिल स्कोर को भी देखा जाता है।

ये भी पढ़ें- Short Term Loan और Long Term Loan में अंतर: कौन सा लोन आपके लिए बेहतर है

लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें

  • लोन लेने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है:
  • ब्याज दर को अच्छी तरह समझें
  • EMI आपकी आय के अनुसार होनी चाहिए
  • छिपे हुए चार्ज (Hidden Charges) जरूर देखें
  • समय पर EMI भरना जरूरी है
  • जरूरत के अनुसार ही लोन लें

अगर लोन सोच-समझकर लिया जाए तो यह आर्थिक मदद साबित हो सकता है, लेकिन बिना योजना के लिया गया लोन आर्थिक परेशानी भी बना सकता है। लोन आज के समय में आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है। यह लोगों को अपने सपने पूरा करने के अवसर देता है। जैसे की शिक्षा प्राप्त करना घर खरीदना कर खरीदना या फिर कोई व्यापार करना। लेकिन लोन लेते समय जिम्मेदारी और समझदारी बहुत ही जरूरी है।

NBFC लोन कंपनियाँ (Finance Companies)

NBFC कंपनियाँ बैंक नहीं होतीं लेकिन लोन देने का काम करती हैं। कई बार ये कम डॉक्यूमेंट में भी लोन दे देती हैं।

  • Bajaj Finserv
  • Tata Capital
  • Mahindra Finance
  • Aditya Birla Finance
  • Muthoot Finance
  • इनसे पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, बिजनेस लोन आसानी से मिल जाते हैं।

सरकारी बैंक (Government Banks)

  • सरकारी बैंक सुरक्षित माने जाते हैं और इनकी ब्याज दर अक्सर कम होती है।
  • State Bank of India
  • Punjab National Bank
  • Bank of Baroda
  • Canara Bank
  • Union Bank of India

इन बैंकों से आप होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन और बिजनेस लोन ले सकते हैं।

प्राइवेट बैंक (Private Banks)

  • प्राइवेट बैंक जल्दी लोन प्रोसेस करते हैं और कई बार ऑनलाइन लोन भी देते हैं।
  • HDFC Bank
  • ICICI Bank
  • Axis Bank
  • Kotak Mahindra Bank
  • IndusInd Bank

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *