Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u137348301/domains/dsrinspiration.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
Rajpal Yadav Jail News: करोड़ों के कर्ज में फंसे एक्टर, सलमान-अजय देवगन आए मदद को आगे

Rajpal Yadav Jail News: करोड़ों के कर्ज में फंसे एक्टर, सलमान-अजय देवगन आए मदद को आगे

rajpal yadav jail newsचेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव
Spread the love

Rajpal Yadav Jail News इस समय सुर्खियों में है, जहां चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल पहुंचे एक्टर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।राजपाल यादव की मुश्किलों को देखकर हॉलीवुड सितारे मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। राजपाल यादव के मैनेजर ने बताया की अजय देवगन, सलमान खान ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। राजपाल यादव की रिहाई के लिए भी मैनेजर ने बड़ी जानकारी दी है।

अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को हंसाने वाले एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद है। उनके ऊपर करोड़ का कर्ज है। राजपाल यादव को मुश्किलों में देखकर बॉलीवुड के सितारे उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अजय देवगन, सलमान खान और वरुण धवन उनके करोड़ों का कर्ज चुकाने में उनकी मदद करेंगे।

rajpal yadav jail news

Rajpal Yadav Jail News: बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया है, की कई बड़े सितारों ने राजपाल यादव की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। एक इंटरव्यू में राजपाल यादव के मैनेजर ने बताया कि उनकी मदद के लिए बहुत से लोग आगे आ रहे हैं। सोनू सूद अजय देवगन जैसे स्टार्स ने सपोर्ट दिया है। डेविड धवन ने भी हमसे कांटैक्ट किया है। रतन नैन समेत बहुत से लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। राजपाल यादव भी इन सभी के शुक्रगुजार हैं।

मैनेजर गोल्डी से पूछा गया तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव ने किसी से मदद ली थी। उन्होंने इस बात पर कोई जवाब नहीं दिया। अच्छी बात यह है। पुरी बॉलीवुड इंडस्ट्री उनके पीछे एक चट्टान की तरह खड़ी है। इस बात की सराहना करनी चाहिए की सब ने मदद करने का वादा किया है। लेकिन इस तरह के लेनदेन रातों-रात नहीं होते हैं।

Rajpal Yadav Jail News: कब मिल सकती है जमानत

Rajpal Yadav Jail News को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रही है और फैंस उनकी जल्द रिहाई की उम्मीद कर रहे हैं।हर किसी को अब इंतजार है, की कब जेल से बाहर आएंगे राजपाल यादव, मैनेजर गोल्डी ने उम्मीद जताते हुए कहां की बहुत जल्दी बाहर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस वक्त परिवार को मजबूत रहना होगा। राजपाल यादव खुद बहुत मजबूत है। और यही मजबूती उनके पूरे परिवार में दिखती है। घर में कई बड़े-बड़े फंक्शन होने वाले हैं। फरवरी के आखिरी में हर कोई चाहता है कि राजपाल यादव उससे पहले ही बाहर आ जाए। उम्मीद है कि वह कल तक बाहर होंगे।गोल्डी ने कहा कल उनकी जमानत पर सुनवाई होगी। और हमें पूरी उम्मीद है। कि उन्हें जमानत मिल जाएगी, जमानत की अर्जी पहले ही दाखिल कर चुके हैं। कल की सुनवाई के बाद और जानकारी साझा करेंगे।

इससे पहले एक्टर सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, आर के राव इंद्रजीत सिंह ने राजपाल की मदद करने का वादा किया है। राजनीति से भी राजपाल यादव के लिए नेता तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव को 11 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

Rajpal Yadav Jail News: किस केस में जेल गए एक्टर?

चेक बाउंस का मामला साल 2010 का है। राजपाल यादव ने अपनी पहली फिल्म बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड रुपए का कर्जा लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली जिसके कारण कर्ज चुकाने में देरी हुई।शिकायतकर्ता कंपनी के अनुसार राजपाल यादव ने कर्ज लौटाने के लिए कंपनी को कुछ चेक दिए थे। ये चेक बैंक में बाउंस हो गए। समझौते के बाद पूरी पेमेंट नहीं हुई। समय के साथ ब्याज जुड़ता चला गया और कर्ज काफी बढ़ गया।

राजपाल यादव चेक बाउंस केस ने एक बार फिर यह दिखाया है कि फिल्म इंडस्ट्री में सफलता और असफलता के बीच की दूरी बहुत कम होती है। एक फिल्म के फ्लॉप होने से आर्थिक संकट गहरा सकता है। फिलहाल सभी की नजर कोर्ट के फैसले पर है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि राजपाल यादव को कब राहत मिलती है और वह फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *