Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u137348301/domains/dsrinspiration.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
Korean Love Game क्या है | बच्चों में ऑनलाइन गेम की लत

Korean Love Game क्या है | बच्चों में ऑनलाइन गेम की लत और खतरा

Korean Love Game online game addiction affecting childrenAI image
Spread the love

गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी। उनकी उम्र लगभग 12, 13, और 16 साल थी। तीनों बहनों को ही कोरियन लव गेम की लत थी। वह हमेशा तीनों एक साथ रहती थी। गेम की लत ऐसी थी। की तीनों ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। जब उनके पिता ने उन्हें गेम खेलने से मना कर तो तीनों बहनों ने नौवीं मंजिल की बालकनी से कूद कर आत्महत्या कर ली। तीनों बहनों ने एक 18 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। जिसमें लिखा था। सॉरी मम्मी पापा हम गेम नहीं छोड़ पा रहे हैं। शायद अब आपको एहसास होगा कि हम गेम से कितना प्यार करते थे। जिसको आप छुड़वाना चाहते थे।

महसूर अमरीकी साइकोलॉजिस्ट जीन एम , टेवेग की किताब आईजेन के अनुसार साल 2011 के बाद किशोरों में गेम की लत और सोशल मीडिया एडिक्शन के कारण डिप्रेशन और आत्महत्या तेजी से बढ़ रही है।

आजकल लगभग हर एक बच्चे के पास स्मार्टफोन है। ऐसे में इस घटना ने माता-पिता की चिंता को बढ़ा दिया है।

कोरियन लव गेम क्या है। आईए जानते हैं।

यह एक ऑनलाइन गेम है। जिसमें एक अनजान व्यक्ति सोशल मीडिया पर यूजर से बात करता है। और वह खुद को कोरियन बताता है। यूजर्स का दिल जीतने के लिए वह उनसे दोस्ती और प्यार भरी बातें करता है।

यूजर्स का भरोसा जीतने के बाद वह उनको छोटे-छोटे टास्क देने लगता है। शुरुआत में तो टास्क आसन होते हैं। कुछ दिनों के बाद यह टास्क धीरे-धीरे मुश्किल होने लगते हैं। अगर यूजर टास्क पूरा करने से मन करता है तो वह उसे डराता और धमकता है। इसमें लगभग 50 टास्क होते हैं। जो 50 दिनों तक ही चलते हैं।

Korean Love Game

कौन से ऐसे मोबाइल गेम्स है। जो सुसाइड का कारण बन रहे हैं।

मनोचिकित्सक डॉक्टर सत्यकांत त्रिवेदी कहते हैं। कुछ गेम और चैलेंज बच्चों को एडिक्टेड बनाने के लिए तैयार किए जाते हैं। ताकि बच्चे हमेशा उनके यूजर बन रही। बच्चों का दिमाग किशोर अवस्था में इतना डेवलप नहीं होता कि वे कोई अच्छा निर्णय ले सके। और इसका असर यह देखने को मिलता है। कि वे खुद को नुकसान और आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं।

मोबाइल गेम में ऐसा क्या है। कि बच्चे सुसाइड जैसे बड़े कदम उठा लेते हैं।

डॉक्टर सत्यकांत त्रिवेदी के मुताबिक इस तरह के गेम में मिले चैलेंज टास्क को पूरा करते समय बच्चे अपना मानसिक नियंत्रण खो देते हैं। और वह गेम के कैरेक्टर और चैलेंज कोई असली दुनिया समझ बैठते हैं। इसमें मिल रहे टास्क और निर्देशों से भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं। डर दबाव और गेम हारने के डर से उनके सोचने और निर्णय लेने की शक्ति खत्म हो जाती है। इसी कारण से वे टास्क पूरा करने के लिए सुसाइड तक कर लेते हैं।

आए जानते हैं। कौन-कौन से गेम मौत की वजह बनते जा रहे हैं।

कोरियन लव गेम।

ब्लू व्हेल चैलेंज।

मोमो चैलेंज।

पबजी गेम।

पास आउट चलेंगे।

लूडो वर्ल्ड।

डैकं टैक्स

और भी इस तरह के ऑनलाइन गेम है। जो बच्चों को सुसाइड करने पर मजबूर कर देते हैं।

पेरेंट्स कैसे पहचाने की बच्चों में ऑनलाइन गेम की लत है।

अगर आपका बच्चा हर समय गेम खेलता है। रोकने पर गुस्सा करता है। चिड़चिड़ा हो जाता है। तो यह एडिक्शन के संकेत हो सकते हैं।

समझते हैं संकेतों को।

हमेशा गेम के बारे में सोचना।

मना करने पर गुस्सा होना।

फोन न मिलने पर दुखी होना।

छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना।

अकेलापन पसंद करना।

छुप कर गेम खेलना।

खेलकूद में रुचि न रखना।

पढ़ाई पर ध्यान ना देना।

याद रखिए अगर इनमें से चार से पांच संकेत आपको अपने बच्चों में मिलते हैं। तो यह एडिक्शन के संकेत हो सकते हैं इसलिए समय होते, अपने बच्चों से बातचीत करना और उन्हें कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।

अपने बच्चों को ऑनलाइन गेम की लत से कैसे बचाएं

आज के डिजिटल दौर में बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना संभव नहीं है, लेकिन सही निगरानी और समझदारी से उन्हें खतरनाक ऑनलाइन गेम और चैलेंज से बचाया जा सकता है।

1. बच्चों से दोस्त बनकर बात करें

बच्चों पर गुस्सा करने या मोबाइल छीनने से समस्या और बढ़ जाती है।
रोज़ उनसे खुलकर बात करें —

वे कौन-सा गेम खेल रहे हैं
किससे बात कर रहे हैं
उन्हें क्या अच्छा या बुरा लग रहा है

अगर बच्चा माता-पिता से डरने की बजाय भरोसा करेगा, तो वह अपनी परेशानी भी बताएगा।

2. डर नहीं, जानकारी दें

बच्चों को यह बताना जरूरी है कि

ऑनलाइन गेम और चैलेंज असली ज़िंदगी नहीं होते
कोई भी गेम या टास्क उनकी जान से ज्यादा कीमती नहीं है
धमकी देने वाला व्यक्ति कभी उनका भला नहीं चाहता

उन्हें डराएं नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी दें

 3 खेलकूद और परिवार के साथ समय बढ़ाएं

बच्चे जब अकेले होते हैं, तब मोबाइल की लत बढ़ती है।

उन्हें आउटडोर गेम्स में शामिल करें
परिवार के साथ समय बिताएं
उनकी रुचि के अनुसार हॉबी विकसित करें (डांस, म्यूजिक, ड्राइंग आदि)

 4 बच्चों के ऑनलाइन दोस्तों पर नजर रखें

कई खतरनाक गेम और चैलेंज अनजान लोगों के ज़रिए शुरू होते हैं।

बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखें
अनजान लोगों से चैट करने से रोकें
उन्हें समझाएं कि ऑनलाइन प्यार और दोस्ती अक्सर धोखा होती है

  • जेफरी एपस्टीन की संपत्ति का रहस्य: कैसे बना अरबों का साम्राज्य

    जेफरी एपस्टीन की संपत्ति का रहस्य: कैसे बना अरबों का साम्राज्य

    Spread the love जेफरी एपस्टीन की संपत्ति आज भी दुनिया के सबसे रहस्यमयी मामलों में गिनी जाती है।जेफरी एपस्टीन का नाम आज दुनिया के सबसे कुख्यात लोगों में लिया जाता है। उस पर नाबालिक लड़कियों के यौन शोषण, तस्करी और प्रभावशाली लोगों को ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगे। लेकिन अपराधों से भी ज्यादा रहस्य…


  • फरीदाबाद सूर्यकुंड मेला हादसा: पुलिसकर्मी की मौत, DGP मौके पर

    फरीदाबाद सूर्यकुंड मेला हादसा: पुलिसकर्मी की मौत, DGP मौके पर

    Spread the loveफरीदाबाद सूर्यकुंड मेला हादसा: क्षेत्र में शोक और आक्रोश सूर्यकुंडमेले में हुए भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जबकि एक पुलिसकर्मी की मौत की खबर सामने आई है। (मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक) इलाके में घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई…


  • सात फेरे, सात वचन… और कत्ल: आखिर शादी क्यों बनती जा रही है मौत का सौदा

    सात फेरे, सात वचन… और कत्ल: आखिर शादी क्यों बनती जा रही है मौत का सौदा

    Spread the loveसात फेरे सात वचन और जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें । लेकिन आज अखबार खोलते ही रूह कांप जाती है। कहीं सुहाग की रात ही सुहाग का कत्ल हो रहा है। तो कहीं शादी के कुछ महीने बाद ही प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाया जा रहा है। आखिरकार…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *