साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर इसके डायरेक्टर जेपी दत्ता थे। सनी देओल इस फिल्म के जरिए दर्शकों के दिल पर छा गए थे। वहीं अब 29 साल के बाद फिल्म बॉर्डर 2 आए है। इस फिल्म में भी सनी देओल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार बॉर्डर फिल्म बनाने में लगभग 10 करोड रुपए का खर्चा आया था। और दुनिया भर में बॉर्डर ने लगभग बजट से साढ़े 6 गुना ज्यादा की कमाई की थी दुनिया भर से फिल्म ने 65.57 करोड़ की कमाई की थी। अब देखना यह है बॉर्डर 2 कितने करोड़ के आंकड़े को पार करती है।
Border 2 Box Office Collection की बात करें तो सनी देओल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है।बॉर्डर 2 फिलहाल में आई नई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में ही 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। सनी देओल की फिल्म का क्रेज खत्म नहीं हुआ। अब ये फिल्म 300 करोड़ की तैयारी में है।
सनी देओल की बॉर्डर 2 फिल्म ने पहले हफ्ते में दमदार कलेक्शन पूरा कर लिया था। शुक्रवार को सिनेमाघरों में बॉर्डर 2 का दूसरा हफ्ता शुरू हुआ। सनी देओल और उनके यंग साथियों वरुण धवन, दिलजीत सिंह दोसांझ, और अहान शेट्टी का काम दर्शकों को थिएटर्स तक ला रहा है। दर्शकों और फैंस के प्यार का असर है। कि हफ्ते के शुरुआत में ही बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है।

एक हफ्ते में 250 करोड़ पार “Border 2
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री के पहले चार दिनों में ही जमकर कमाई की। वॉकिंग डेज में भी फिल्म जमकर भीड़ जुटती रही। सोशल मीडिया पर फैंस ने अपने रिव्यू देते हुए। फिल्म को और एक्टिंग को बेस्ट बताया इसी के चलते गुरुवार को 14 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन बॉर्डर 2 ने कर लिया था। एक हफ्ते के अंदर-अंदर बॉर्डर -2, 245 करोड़ की ऑलमोस्ट कमाई कर चुकी है।
गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन कम रहा लेकिन ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 ने गुरुवार को शुक्रवार यानी आठवें दिन भी अच्छी खासी कमाई की। सनी देओल की बॉर्डर 2 आठ दिनों में ही 250 करोड आंकड़ा पार कर चुकी है। बात करें टोटल कलेक्शन की तो लगभग 257 करोड़ के पास पहुंच गया है।
वरुण, दिलजीत और अहान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 मे वरुण धवन , दिलजीत सिंह दोसांझ और अहान शेट्टी की सबसे बड़ी फिल्म सनी देओल के धमाकेदार अवतार के साथ चलती हुई। तीनों यंग एक्टर्स भी बड़ी बॉक्स ऑफिस सक्सेस का हिस्सा बन चुके हैं। दिलजीत सिंह दोसझा वरुण धवन अहान शेट्टी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। अहान शेट्टी की यह पहली फिल्म है। लेकिन वरुण और दिलजीत पहले भी इस तरह की फिल्मों में काम कर चुके हैं। जहां उनके साथ सीनियर बॉलीवुड स्टार थे।
वरुण धवन की करियर की सबसे बड़ी फिल्म शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले थी साल 2015 में आई इस फिल्म ने लगभग 148 करोड़ की कमाई की थी। दिलजीत सिंह ने अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। 2019 आय इस फिल्म ने 205 करोड़ की कमाई की थी।

अहान शेट्टी की सबसे पहली फिल्म ‘तड़प’ 2021 में आई थी थी लॉकडाउन के बाद रिलीज हुई फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की और यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी।
बॉर्डर 2 सनी देओल के साथ काम करके वरुण धवन ने पहली बार बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ पार किए हैं। दिलजीत सिंह 200 करोड़ से 250 तक पहुंच चुके हैं। दर्शन जानते हैं बॉर्डर 2 के स्टार भले ही सनी देओल है। लेकिन जितनी फिल्म सनी देओल की है उतनी ही तीन यंग एक्टर्स की भी है।
बहुत जल्द ही बॉर्डर 2, 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने जा रही है। अब देखना यह है। कि तीनों यंग एक्ट्रेस की करियर को कैसे ऊपर लेकर जाती है।
-
जेफरी एपस्टीन की संपत्ति का रहस्य: कैसे बना अरबों का साम्राज्य

Spread the love जेफरी एपस्टीन की संपत्ति आज भी दुनिया के सबसे रहस्यमयी मामलों में गिनी जाती है।जेफरी एपस्टीन का नाम आज दुनिया के सबसे कुख्यात लोगों में लिया जाता है। उस पर नाबालिक लड़कियों के यौन शोषण, तस्करी और प्रभावशाली लोगों को ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगे। लेकिन अपराधों से भी ज्यादा रहस्य…
-
फरीदाबाद सूर्यकुंड मेला हादसा: पुलिसकर्मी की मौत, DGP मौके पर

Spread the loveफरीदाबाद सूर्यकुंड मेला हादसा: क्षेत्र में शोक और आक्रोश सूर्यकुंडमेले में हुए भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जबकि एक पुलिसकर्मी की मौत की खबर सामने आई है। (मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक) इलाके में घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई…




