दिल्ली में हर साल दिवाली पर पटाखे बैन हो जाते हैं। लेकिन फिर भी लोग पटाखे जलाते हैं। क्या कारण है की दिल्ली में पटाखे बैन कर दिए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं की हर साल दिवाली पर पटाखे बैन क्यों किए जाते हैं।
दरअसल दिल्ली में बढ़ते हुए वायु प्रदूषण को देखते हुए हर साल दिवाली पर पटाखे बैन कर दिये जाते हैं। पटाखों के धुएं के कारण दिल्ली की हवा खराब हो जाती है। जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। पटाखे के धुएं से हानिकारक गैस उत्पन्न होती है। जिसे हवा की गुणवत्ता पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसके कारण लोगों में सांस की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
प्रदूषण के बढ़ते हुए स्तर को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कई बार दिल्ली में पटाखे बैन करने का आदेश दिया है। यह आदेश इसलिए दिए जाते हैं। कि लोगों के साथ और पर्यावरण को बचाया जा सके।
दिल्ली में सभी प्रकार के पटाखे बैन है। इसमें ग्रीन पटाखे भी शामिल है।
यह प्रतिबंध केवल दिवाली पर ही नहीं पूरा साल लागू रहता है। ताकि साल के किसी भी समय में पटाखों से प्रदूषण न पढे।
पटाखो की बिक्री पर और खरीद पर रोक।
दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र में पटाखे बिक्री और खरीदारी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
अगर कोई व्यक्ति पटाखे की बिक्री करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी पटाखे की बिक्री और खरीदारी पर बैन है।
कुछ राज्यों में ग्रीन पटाखों की अनुमति दी गई है। सामान्य पटाखे की तुलना में कम प्रदूषण करता है। लेकिन दिल्ली एनसीआर में ग्रीन पटाखों पर भी बैन है।
कुछ राज्यों ने ग्रीन पटाखे जलाने का समय भी निर्धारित किया है। पटाखे जलाने का समय रात 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक है।
अगर कोई समय सीमा का उल्लंघन करता है। तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान है।
पटाखे जलाने पर सजा और जुर्माना।
दिल्ली में अगर कोई पटाखे जलता है। तो उसे जुर्माना और जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है।
इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर दिल्ली एनसीआर में 1 लाख तक का जुर्माना और 5 साल तक की जेल का प्रावधान है। जो प्रदूषण नियमों के आधार पर निर्धारित किया गया है।
दिल्ली में पटाखे बैन करने का कारण कानूनी कार्रवाई नहीं है। बल्कि जनता की सुरक्षा और पर्यावरणरण को बचाना है। पटाखों और ध्वनि से स्वास्थ्य हानिकारक साबित होता है। दिवाली पर आप सभी गाइडलाइंस का पालन करें और एक स्वच्छ दिवाली मना सकते हैं। और आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ वातावरण की कामना कर सकते हैं।
आप सभी को दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं।
Mahatma Jyotiba Phule : एक महान समाज सुधारक की प्रेरणादायक जीवन गाथा !
Long oil benefits in Hindi – लौंग तेल के 10 चौंकाने वाले फायदे !
Mutual fund in Hindi- क्या म्यूचुअल फंड में आपका पैसा सुरक्षित है ?
राजाओं के राजा सम्राट अशोक की प्रेरणादायक गाथा- Ashok Samrat Biography
Top Kavi in India – भारत के 5 बड़े कवि और उनकी संपत्ति !
Grok क्या है ? जानिए एलन मस्क के इस दमदार चैटबॉट के बारे में सब कुछ !
नमस्कार दोस्तों ! मै संदीप राना ! लेखक बस शब्दों से नहीं, विचारों से बात करता है। राजनीति, फाइनेंस ,इतिहास, और जीवन के हर कोने से जुड़े मुद्दों पर लिखना मुझे पसंद है। मेरा मकसद है जटिल बातों को आसान भाषा में आप तक पहुंचाना, ताकि पढ़ते-पढ़ते आप सिर्फ समझें नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर हो जाएं।
7 साल का वित्तीय अनुभव और जीवन की गहरी समझ ने मुझे चीजों को एक अलग नजरिए से देखने की आदत दी है। DSR Inspiration के ज़रिए मैं बस यही चाहता हूं कि हम मिलकर उन विषयों पर बात करें जो सच में मायने रखते हैं।
अगर आप भी नए विचारों से रूबरू होना चाहते हैं, तो जुड़े रहे हमारे साथ। 😊 धन्यवाद्